- Hindi News »
- India »
- Bjp Headquarters Celebration Preparations Assembly Election Results 2026
आलू-पूरी से लेकर बंगाली रसोगुल्ला तक…BJP मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरू, देखें कैसा है माहौल
Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू होते ही दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर तैयारियां नजर आईं। यहां पार्टी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए पारंपरिक पूरियां और मिठाइयां बनाई जा रही हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

BJP मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां (Image- Social Media)
BJP Celebration on Election Results 2026: असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के नतीजो आ रहे हैं। 4 मई की सुबह विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती शुरू होते ही दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर तैयारियां नजर आईं। यहां पार्टी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए पारंपरिक पूरियां और मिठाइयां बनाई जा रही हैं।
इसके साथ ही पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की गिनती भी आज हो रही है और भाजपा को पूरा भरोसा है कि पार्टी इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने जा रही है।
दिल्ली मुख्यालय पर तैयारी?
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए शेफ ने कहा कि खाने की तैयारी बड़े स्तर पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि हम सुबह 4 बजे से तैयारी कर रहे हैं। लगभग 400 से 500 लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है। शेफ ने बताया कि नाश्ते में सैंडविच, आलू-पूरी, पोहा और जलेबी जैसे कई आइटम हैं। इसके साथ ताजे फल, लस्सी, रबड़ी और पारंपरिक मिष्ठी दोई भी तैयार की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
Keralam Election Results: रुझानों में UDF की ‘सुनामी’, 100 सीटों के करीब पहुंची कांग्रेस; बैकफूट पर LDF
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, शुरुआती रुझानों में TVK ‘विजय’ की ओर, क्या दोहरा पाएंगे MGR वाला करिश्मा
दोपहर के खानें में क्या बनेगा?
दोपहर के खाने के बारे में शेफ ने कहा कि लंच में दाल तड़का, कढ़ी पकोड़ा, परवल-आलू, चावल और पापड़ रखा गया है। शेफ ने बता या कि माहौल को और खास बनाने के लिए मिठाई में खास तौर पर बंगाली रसोगुल्ला और जलेबी भी बनाई जा रही है, जो पूरे दिन 400-500 लोगों को परोसी जाएगी। शेफ ने कहा कि इन सभी खाने की तैयारियों को 22 लोगों की एक खास टीम संभाल रही है।
यह भी पढ़ें- Exit Poll Vs Live Trends: कहीं पास तो कहीं फेल…कितने सटीक साबित हुए 5 राज्यों में एज्गिट पोल्स? देखें आंकड़े
वोटों की गिनती जारी
इधर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित कुल 823 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। गिनती की शुरुआत पोस्टल बैलेट से हुई, इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हुई। हर राउंड के नतीजे ECINET प्लेटफॉर्म और चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आप देख सकते हैं। साथ ही चुनानी नतीजों से जुड़ी ताजा खबरें आप नवभारत लाइव पर देख सकते हैं।
Bjp headquarters celebration preparations assembly election results 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आलू-पूरी से लेकर बंगाली रसोगुल्ला तक…BJP मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरू, देखें कैसा है माहौल
May 04, 2026 | 12:07 PMसुनेत्रा पवार के खिलाफ ताल ठोकने वाले अभिजीत बिचुकले को कितने वोट मिले? NOTA से भी रह गए पीछे
May 04, 2026 | 12:06 PMWest Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PMKeralam Election Results: रुझानों में UDF की ‘सुनामी’, 100 सीटों के करीब पहुंची कांग्रेस; बैकफूट पर LDF
May 04, 2026 | 11:59 AMThane Colour Museum: ठाणे में बनेगा देश का पहला ‘कलर म्यूजियम’, अर्बन चैलेंज फंड से मिला प्रस्ताव
May 04, 2026 | 11:57 AMMaharashtra Yadav Community की मांग तेज: NT कास्ट वैलिडिटी न मिलने से बढ़ी परेशानी, मंत्री से लगाई गुहार
May 04, 2026 | 11:55 AMHPBOSE 12th Result Out: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी; 92% से ज्यादा छात्र हुए पास, यहां देखें नतीजे
May 04, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM











