-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- No Mandatory Provision For Linking Vvpat With Evm
राज्य चुनाव आयोग ने दायर किया हलफनामा, ईवीएम के साथ VVPAT जोड़ने का अनिवार्य प्रावधान नहीं
- Written By: आंचल लोखंडे
Bombay High Court: राज्य चुनाव आयोग के डेप्युटी सेक्रेटरी की ओर से हलफनामा दायर किया गया। जिसमें स्थानिय निकाय कानूनों का हवाला देते हुए ईवीएम के साथ वीवीपैट को जोड़ने का कोई अनिवार्य प्रावधान नहीं।

राज्य चुनाव आयोग ने दायर किया हलफनामा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में VVPAT को अनिवार्य करने या बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस के पदाधिकारी प्रफुल्ल गुड्धे ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका पर हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेशों के अनुसार राज्य चुनाव आयोग के डेप्युटी सेक्रेटरी की ओर से हलफनामा दायर किया गया। जिसमें स्थानिय निकाय कानूनों का हवाला देते हुए ईवीएम के साथ वीवीपैट को जोड़ने का कोई अनिवार्य प्रावधान नहीं होने की जानकारी उजागर की गई।
साथ ही राज्य चुनाव आयोग को प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों में किसी भी तरह के सुधार या परिवर्तन के आदेश देना एक तरह से संवैधानिक अधिकारों के दायरें का उल्लंघन होने के संकेत भी दिए। याचिकाकर्ता की ओर से अधि। निहालसिंह राठोड और अधि। पवन डहाट ने पैरवी की। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे अधि। निहालसिंह राठोड ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीनों का उपयोग न करने के महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग आदेश देने का अनुरोध भी किया।
दखलअंदाजी से पहले भी इंकार
राज्य चुनाव आयोग के डेप्युटी सेक्रेटरी की ओर से दायर हलफनामा में याचिका को निरस्त करने की मांग की गई। हलफनामा में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कानूनों में बदलाव करने का अधिकार है। ऐसे में उन्हें प्रतिवादी नहीं बनाए जाने के कारण भी याचिका खारिज की जानी चाहिए। वीवीपैट को लेकर इसके पूर्व भी मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नए मेडिकल कॉलेजों के लिए नियम हुए सख्त, बिना पूरी बिल्डिंग नहीं मिलेगी मंजूरी; विदर्भ पर बड़ा असर
नितिन गडकरी के शहर में 27 साल से लटका 3 KM का रोड, तारीख पर तारीख से जनता बेहाल
नागपुर में 50% मोबाइल टावर निकले अवैध, मनपा ने कंपनियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, कटेगा कनेक्शन?
एकनाथ शिंदे नहीं BJP का वरिष्ठ नेता बनेगा मुख्यमंत्री, संजय राउत का बड़ा दावा फडणवीस जाएंगे दिल्ली
जिसमें हाई कोर्ट ने दखलअंदाजी से इंकार करते हुए याचिका का निपटारा कर दिया था। वर्तमान याचिका केवल संभावनाओं के आधार पर दायर की गई है। यहां तक कि तर्कों को पुख्ता करने के लिए किसी तरह के दस्तावेजी सबूत नहीं दिए गए हैं। चुनाव आयोग को स्थानिय निकायों के निष्पक्ष चुनाव कराने के सम्पूर्ण अधिकार है। वर्ष 1989 में रिप्रेजेन्टेशन आफ पीपल्स एक्ट 1951 में संशोधन किया गया था। जिसके अनुसार संसदीय और विधानसभाओं के चुनावों में ईवीएम का उपयोग शुरू किया गया था।
ईवीएम नियमों की कमी
याचिकाकर्ता का मुख्य तर्क यह है कि राज्य विधानमंडल ने स्थानीय निकायों (जैसे जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर परिषद और निगम) के लिए चुनाव कराने हेतु ईवीएम के उपयोग की प्रक्रिया और पद्धति निर्धारित करने वाले नियम अभी तक नहीं बनाए हैं। चूंकि चुनाव संचालन नियम मतपत्रों (बैलेट पेपर) के माध्यम से चुनाव कराने की विस्तृत प्रक्रिया प्रदान करते हैं, इसलिए एसईसी द्वारा ईवीएम का उपयोग करना विधायकों की इच्छा के विपरीत है। याचिका में कहा गया है कि यदि राज्य चुनाव आयोग VVPAT मशीनों की कमी का सामना कर रहा है, जो अब ईवीएम का एक अभिन्न अंग है, तो एकमात्र विकल्प बैलेट पेपर को अपनाना चाहिए, जो संवैधानिक रूप से और व्यावहारिक रूप से लागू करने योग्य है।
ये भी पढ़े: Nagpur News: खासदार सांस्कृतिक महोत्सव-2025 का हुआ भव्य एवं शानदार समापन
हर मशीन से जुड़ी हो वीवीपीएटी
याचिकाकर्ता ने राज्य चुनाव आयोग को संबंधित विधियों के तहत बनाए गए चुनाव संचालन नियमों के अनुसार मतपत्रों के माध्यम से आगामी स्थानीय निकाय चुनाव आयोजित करने का निर्देश देने, राज्य चुनाव आयोग के VVPAT मशीनों को तैनात न करने के निर्णय को रद्द किया जाए और आयोग को आगामी सभी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रत्येक ईवीएम मशीन के साथ VVPAT मशीनें तैनात करने, मामले की अंतिम सुनवाई और निपटारे तक VVPAT के बिना ईवीएम का उपयोग करने से रोकने के आदेश देने का अनुरोध भी किया।
No mandatory provision for linking vvpat with evm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BFUHS Medical Officer Recruitment: पंजाब में MBBS डॉक्टरों के लिए 630 सरकारी नौकरियां, 53,100 रुपये तक सैलरी
Jul 17, 2026 | 08:33 PMमेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें… रविवार को मध्य रेल का मेगा ब्लॉक, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा संचालन
Jul 17, 2026 | 08:30 PMWCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, 47 हजार से ज्यादा होगी शुरुआती सैलरी
Jul 17, 2026 | 08:20 PMअद्भुत: सागर में 500 साल पुरानी बस्ती के निशान! बंजर जमीन से निकल रहे मनके, 25 हजार रुपये तक कीमत
Jul 17, 2026 | 08:15 PMसीएम योगी की कांवड़ियों से अपील; कहा- आप राम के वंशज और भोले के भक्त है कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाएं रखें
Jul 17, 2026 | 08:13 PMIAF Musician Recruitment: भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु (संगीतकार) भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
Jul 17, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM














