Thane Colour Museum: ठाणे में बनेगा देश का पहला ‘कलर म्यूजियम’, अर्बन चैलेंज फंड से मिला प्रस्ताव

Thane Colour Museum News: ठाणे में देश का पहला ‘कलर म्यूजियम’ बनाने का प्रस्ताव सामने आया है। अर्बन चैलेंज फंड के तहत इस प्रोजेक्ट को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मनपा आयुक्त से सकारात्मक संकेत प्राप्त किए।
Thane Colour Museum Urban Challenge
ठाणे कलर म्यूज़ियम प्रपोज़ल इंडिया (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane Colour Museum Urban Challenge: भारत सरकार के अर्बन चैलेंज फंड से ठाणे शहर में देश का पहला रंग संग्रहालय बन सकता है।

विधायक संजय केलकर एवं निरंजन डावखरे ने इस संदर्भ का प्रस्ताव मनपा आयुक्त सौरभ राव को दिया है। जिस पर आयुक्त ने सकारात्मक रुख दिखाया है।

ठाणे शहर को सांस्कृतिक एवं नागरी पहचान देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए विधायक संजय केलकर एवं निरंजन डावखरे ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव से मुलाक़ात की और शहर के संपूर्ण विकास के लिए दो नाविन्यपूर्ण प्रस्ताव औपचारिक रूप से पेश किए।

कल्चरल इनोवेशन के साथ लिविंग हेरिटेज बचाना मकसद

दोनों प्रस्ताव भारत सरकार के अर्बन चैलेंज फंड (यूसएफ) के तहत महानगरपालिका के साथ एक जॉइंट इनिशिएटिव के तौर पर पेश किए गए है। इनका मकसद कल्चरल इनोवेशन के साथ-साथ ठाणे की लिविंग हेरिटेज को बचाकर रखना है।

बनेगा डेडिकेटेड कलर म्यूजियम

विधायकों की तरफ से दिए गए पहले प्रस्ताव के तहत ठाणे में एक डेडिकेटेड कलर म्यूजियम का निर्माण किया जाना है, जो भारत में अपनी तरह का पहला होगा, जिसका सेंट्रल कॉन्सेप्ट और एक्सपीरियंस कलर होगा। यह म्यूजियम रंगों के साइंस, फिलॉसफी और इमोशन के आस-पास बनाया जाएगा। जिसमें रंगों की थ्योरी, उनके कल्चरल और स्पिरिचुअल महत्व, साइकोलॉजिकल असर और रंग इंसानी जिंदगी, आर्ट, आर्किटेक्चर और समाज पर कैसे असर डालते हैं। इस पर बात की जाएगी।

अब इस प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया और मंजूरी का इंतजार है। यदि इसे स्वीकृति मिलती है, तो ठाणे देश का पहला ऐसा शहर बन सकता है जहां रंगों पर आधारित म्यूजियम स्थापित होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com