- Hindi News »
- India »
- Bjp Got Angry On Congress For Comparison Of All Party Delegation Mps With Terrorists
सांसदों की आतंकवादी से तुलना पर भड़की BJP, कहा- कांग्रेस की मानसिकता पता चलती है
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ऑल पार्टी डेलिगेशन में शामिल सांसद की तुलना कथित तौर पर आतंकवादियों से की थी। इसे लेकर अब बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि इससे उनकी की मानसिकता पता चलती है।
- Written By: अक्षय साहू

शहजाद पूनावाला, जयराम रमेश
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए विदेश मिशन पर गए सांसदों की तुलना आतंकवादियों से कर रही है। भाजपा ने इस मामले को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग भी की।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वास्तविक और अधिक जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाने के उद्देश्य से 25-26 जून को संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार किया जा रहा है। रमेश ने कथित तौर पर कहा था कि, हमारे सांसद भी यहां-वहां घूम रहे हैं और आतंकवादी भी इधर-उधर घूम रहे हैं।
कांग्रेस सांसदों को आतंकवादी बता रही
कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जयराम रमेश का कहना है कि ऑल पार्टी डेलिगेशन में शामिल सांसद जो विदेशों में पाकिस्तान का पर्दाफाश कर रहे हैं, वास्तव में आतंकवादियों की तरह हैं। जब पाकिस्तान को कूटनीतिक हमले के जरिए घेरा जा रहा है, तो कांग्रेस एक बार फिर पाकिस्तान के पक्ष में बोलने के लिए सामने आई है और सांसदों को आतंकवादी बता रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या विदेश दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल डीएमके सांसद कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले और समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव आतंकवादी हैं। भाजपा के आरोपों को लेकर कांग्रेस या रमेश की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कांग्रेस की मानसिकता पता चलती है
पूनावाला ने आरोप लगाया कि रमेश की टिप्पणी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कूटनीतिक हमले का अपमान है। उन्होंने मांग की कि संसद इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी उनकी पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है क्योंकि इसके नेता 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले पर पाकिस्तान को क्लीन चीट देने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर (अहमद शरीफ चौधरी) और पाकिस्तानी यूट्यूबर्स की भाषा बोल रही है।
Bjp got angry on congress for comparison of all party delegation mps with terrorists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
May 24, 2026 | 03:29 AMIPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














