- Hindi News »
- Delhi »
- Who Is Narasimha Yadav Photo With Rahul Gandhi Viral After Ai Summit Demonstration
कौन हैं नरसिम्हा यादव? एआई समिट में प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी के साथ फोटो वायरल
Youth Congress Protest News : एआई समिट के दौरान के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचाया है। इसे लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमला बोल रही है। प्रदर्शन का आयोजक नरसिम्हा यादव बताया जा रहा।
- Written By: रंजन कुमार

राहुल गांधी के साथ नरसिम्हा यादव। इमेज-सोशल मीडिया
Who is Narasimha Yadav : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित उच्चस्तरीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर एआई एक्सपो हॉल के भीतर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस अंतरराष्ट्रीय गरिमा वाले कार्यक्रम में जब दुनिया भर के विशेषज्ञ भविष्य की तकनीक पर चर्चा कर रहे थे, तभी यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने अपनी टी-शर्ट उतार दी और अर्धनग्न होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से समिट में मौजूद विदेशी डेलीगेट्स और मेहमान हक्के-बक्के रह गए।
यूथ कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन को सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक मोर्चा बताया। संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह प्रदर्शन एक कंप्रोमाइज्ड प्राइम मिनिस्टर के खिलाफ है, जिनकी नीतियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की पहचान और हितों को खतरे में डाल दिया है। इस विरोध की कमान मुख्य रूप से नरसिम्हा यादव के हाथों में थी, जो इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल को-ऑर्डिनेटर हैं। यह राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं। नरसिम्हा की राहुल गांधी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरसिम्हा यादव को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अत्यंत शर्मनाक हरकत
इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का यह प्रयास न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि अत्यंत शर्मनाक भी है। उन्होंने इस कृत्य की कड़े शब्दों में भर्त्सना की। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे एक कुत्सित प्रयास करार दिया। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तकनीक की नई ऊंचाइयों को छू रहा, तब कांग्रेस का युवा संगठन दुनिया के सामने भारत की छवि खराब करने पर तुला है।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, सुल्तानपुर के बाद अब भिवंडी कोर्ट में होगी पेशी, जानें क्या है पूरा मामला?
AI Impact Summit: पीएम मोदी ने दुनिया को दिया ‘AI डेमोक्रेसी’ का मंत्र; स्लोवाकिया-लिकटेंस्टीन से बड़े करार
किन 11 लोगों ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में किया प्रदर्शन? 4 हुए गिरफ्तार
‘भारत की साख बिगाड़ने की साजिश’, AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की BJP, राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया
While the world watched India host the AI Impact Summit at Bharat Mandapam, New Delhi, and witnessed our growing global leadership in technology and innovation, the Congress chose disruption over contribution. The unruly conduct of Youth Congress workers at the venue was deeply… — Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 20, 2026
यह भी पढ़ें : किन 11 लोगों ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में किया प्रदर्शन? 4 हुए गिरफ्तार
एआई समिट में हुए प्रदर्शन के मुख्य आयोजकों में से एक नरसिम्हा यादव, राहुल गांधी के साथ दिखाई दे रहा है। भारत की शाख को वैश्विक स्तर पर नीचा दिखाने के लिए कॉंग्रेस के नेता किसी भी हद तक जा सकते है और यह भी पता करना चाहिए कि ऐसी और कितनी अराजक घटनाओ को अंजाम देने की तैयारी में… pic.twitter.com/UmzREePQ0w — Rohan Gupta (@rohanrgupta) February 20, 2026
सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल
समिट में हुए इस बवाल ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रदर्शनकारी पूरी योजना के साथ क्यूआर कोड के जरिए भीतर घुसे थे। फिलहाल तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच की जा रही कि आखिर इतने हाई-प्रोफाइल जोन में सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटना ने एआई समिट के गौरव को ठेस पहुंचाई है और इससे देश की वैश्विक साख पर बुरा असर पड़ा है।
Who is narasimha yadav photo with rahul gandhi viral after ai summit demonstration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पप्पू यादव हाथी तो सम्राट चौधरी बने बंदर… बिहार में दिग्गज नेताओं ने एक-दूसरे पर की अजीबोगरीब टिप्पणी
Feb 20, 2026 | 06:33 PMटीचर की शादी में डाउट पूछने पहुंचा स्टूडेंट, टीचर का जवाब सुन हंस पड़े लोग; वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 06:33 PMBCCI की राह पर चल पड़ा BCB, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से खत्म किया ए+ कैटेगरी; इन स्टार खिलाड़ियों का हुआ डिमोशन
Feb 20, 2026 | 06:30 PMकल्याण-डोंबिवली बनेगा ‘स्मार्ट हब’: 4900 करोड़ से बिछेगा मेट्रो और रिंग रोड का जाल, सांसद शिंदे ने लिया जायजा
Feb 20, 2026 | 06:29 PMनरनाला किला बनेगा विदर्भ का प्रमुख पर्यटन केंद्र, इन्वेस्टर्स मीट में जिलाधिकारी की बड़ी पहल
Feb 20, 2026 | 06:27 PMभारतीय अर्थव्यवस्था की ऐतिहासिक छलांग, विदेशी मुद्रा भंडार 725 अरब डॉलर के पार; दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा
Feb 20, 2026 | 06:24 PMमंत्रालय में ‘कोडवर्ड’ वाली रिश्वत: मंत्री नरहरी झिरवाल ने निजी सचिव को किया बर्खास्त, जानें क्या है पेन लाइन
Feb 20, 2026 | 06:23 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM














