-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bihar Bandh Today On 12th Janauary For Cancellation Of Bpsc 70th Ptexam Pappu Yadav Chandrashekhar Azad
BPSC विवाद : बिहार में आज बंद का आह्वान, पप्पू यादव सहित चंद्रशेखर आजाद भी देंगे साथ
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज 12 जनवरी को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने BPSC की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में बिहार बंद का आह्वान किया है।

पप्पू यादव- चंद्रशेखर आजाद
पटना : आज यानी रविवार 12 जनवरी को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने BPSC की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में बिहार बंद का आह्वान किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार छात्र युवा शक्ति के बैनर तले सुबह 09 बजे से एन आई टी मोड़, बोरिंग रोड चौराहा,राजेंद्र नगर टर्मिनल से छात्र निकलेंगे। वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव दिन के 11 बजे दिन से इनकम टैक्स गोलंबर से डांकबांग्ला चौराहे तक बंद कराएंगे।
वहीं उनके साथ बिहार बंद का समर्थन कर रहे भीम आर्मी प्रमुख सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी करेगी। वहीं इस संबंध में बीते शनिवार को सांसद पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया था कि, हम लोग सिर्फ BPSC परीक्षा ही नहीं जितने भी पेपर लीक हो रहे हैं, उन सब मुद्दे को लेकर सड़क पर भी उतरेंगे।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
SIR हमारी जिंदगी और मौत का मसला! तेलंगाना में ओवैसी ने जनता से की अपील, बोले- देश में हमारी पहली पार्टी…
Assam UCC Bill: असम की हिमंत सरकार ने विधानसभा में पेश किया UCC बिल तो भड़के ओवैसी, बोले- हिंदू कानून…
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
जानकारी दें कि, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीते शनिवार को कहा था कि उसने उन नेताओं सहित कोचिंग संस्थानों से जुड़े कई व्यक्तियों को कानूनी नोटिस भेजा है, जिन्होंने 13 दिसंबर को राज्य भर में आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) को लेकर उठे विवाद पर आयोग के खिलाफ ‘‘निराधार” आरोप लगाए हैं।
इस बाबत BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा था कि, ‘‘आयोग ने नेताओं, कोचिंग संस्थानों से जुड़े कुछ लोगों सहित कई अन्य व्यक्तियों को नोटिस भेजे हैं… जिन्होंने बीपीएससी के खिलाफ निराधार आरोप लगाए हैं… जल्द ही कुछ और नोटिस भेजे जाएंगे।”
परीक्षा नियंत्रक ने नोटिस भेजे जाने वालों के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन जन सुराज पार्टी के उपाध्यक्ष वाई वी गिरि ने पुष्टि की कि नोटिस प्राप्त करने वालों में पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हैं। परीक्षा रद्द करके इसे दोबारा आयोजित करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन करने के चलते तबीयत बिगड़ने के बाद किशोर फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस BPSC नोटिस में किशोर से कहा गया है कि वे सीसीई में गड़बड़ी के बारे में अपने आरोपों का समर्थन करने के लिए सात दिनों के भीतर ‘‘ठोस और सत्यापन योग्य सबूतों का पूरा विवरण” प्रदान करें। नोटिस में किशोर पर मानहानिकारक और निराधार बयान देने का आरोप लगाया गया है। नोटिस के अनुसार, किशोर ने हाल ही में साक्षात्कारों में आरोप लगाया कि ‘‘नौकरियां एक करोड़ रुपये से 1.5 करोड़ रुपये में बेची गईं” और दावा किया कि यह घोटाला ‘‘1,000 करोड़ रुपये से अधिक” का है।
इस नोटिस पाने वालों में पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने वाले और यूट्यूबर खान सर भी शामिल हैं। वहीं पुलिस ने खान सर से जुड़े पटना स्थित एक कोचिंग संस्थान के खिलाफ भी बीपीएससी परीक्षा से संबंधित गलत सूचना फैलाने के आरोप में एक नयी FIR दर्ज की है। BPSC के सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस संबंध में पटना स्थित कई अन्य व्यक्तियों और कोचिंग संस्थानों के मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं।
जानकारी दें कि, राज्यभर में 900 से अधिक केंद्रों पर लगभग पांच लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। बापू परीक्षा केंद्र में 12,000 अभ्यर्थियों के लिए पुन: परीक्षा आयोजित की गई, जहां सैकड़ों परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए 13 दिसंबर की परीक्षा का बहिष्कार कर दिया था ।
वहीं इस बाबत BPSC ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि परीक्षा रद्द करवाने के लिए ‘‘साजिश” रची गई है। बापू परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के एक चुनिंदा समूह के लिए पुन:परीक्षा कराने के आयोग के फैसले पर अन्य अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया था कि उन्हें ‘‘समान अवसर” से वंचित किया गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Bihar bandh today on 12th janauary for cancellation of bpsc 70th ptexam pappu yadav chandrashekhar azad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














