- Hindi News »
- India »
- Bihar After Munger 5 Policemen Injured In Mob Attack In Bhagalpur
बिहार : मुंगेर के बाद भागलपुर में भीड़ के हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल
बिहार के भागलपुर जिले में भीड़ के हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना कहलगांव उपमंडल के अंतीचक में शनिवार रात उस समय हुई जब दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल वहां पहुंचा।
- Written By: राहुल गोस्वामी

बिहार : भागलपुर में 5 पुलिसकर्मी घायल
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले में भीड़ के हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कहलगांव उपमंडल के अंतीचक में शनिवार रात उस समय हुई जब दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल वहां पहुंचा। यह पिछले पांच दिन में राज्य में पुलिस पर हमले की तीसरी घटना है।
जानकारी दें कि, मुंगेर जिले में बीते शनिवार को लोगों के एक समूह के हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक की मौत हो गई थी। इससे पहले बुधवार को अररिया जिले में पुलिस और लोगों की भीड़ के बीच झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।
VIDEO | When asked about recent attacks on police in Bihar, JD(U) leader Abhishek Jha says, “People are already aware about the action that has been taken in the two cases (Arrah and Munger). A similar incident has taken place in Bhagalpur, but heavy deployment has been made and… pic.twitter.com/z4A0CK3jaP — Press Trust of India (@PTI_News) March 16, 2025
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
बिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!
जीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
पुलिस ने बताया कि ताजा घटना में एक उपनिरीक्षक, तीन कांस्टेबलों और एक चौकीदार को चोटें आई हैं। अंतीचक के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा, ‘‘यह घटना उस समय हुई जब पुलिस का एक दल दो लड़कों के बीच झगड़े के मामले की जांच करने गया था। लड़कों में से एक ने पुलिस दल पर पत्थर फेंके। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।”
उन्होंने कहा, ‘‘अतिरिक्त बलों को तुरंत इलाके में भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।” अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
थाना प्रभारी कुमार ने कहा, ‘‘मुख्य आरोपी भाग गया। घटना के समय स्थानीय मजिस्ट्रेट संजीव चौधरी भी वहां मौजूद थे। चौधरी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।” इस घटना से कुछ घंटे पहले मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में भीड़ द्वारा किए गए हमले में सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की मौत हो गई थी। सिंह दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़े एक मामले की जांच करने शुक्रवार को नंदलालपुर गांव गए पुलिस दल में शामिल थे। शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया जिसके बाद शनिवार को पटना के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bihar after munger 5 policemen injured in mob attack in bhagalpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असुरक्षित होती सांस्कृतिक राजधानी: पुणे में 22 दिनों में 123 महिलाएं और लड़कियां लापता, प्रशासन मौन क्यों?
May 25, 2026 | 04:39 PMPadma Awards 2026: ‘ही मैन’ Dharmendra को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान, Alka Yagnik समेत कई दिग्गज होंगे सम्मानित
May 25, 2026 | 04:37 PMAir Cooler Cooling Tips: आपका कूलर भी दे रहा है गर्म हवा, इन 3 बदलावों से बनाइए घर को कूल-कूल
May 25, 2026 | 04:36 PMJabalpur News: मसाले को समझा ड्रग्स, स्कैनर की गलती से 57 दिन जेल काटने वाले अजय सिंह को 16 साल बाद मिला न्याय
May 25, 2026 | 04:36 PMपहले PM मोदी को दिया बेटी की शादी का न्यौता, फिर पेट्रोल-डीजल को लेकर साधा निशाना, सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
May 25, 2026 | 04:28 PMपंढरपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने एसिड पीकर दी जान, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार
May 25, 2026 | 04:23 PMJabalpur News: निसर्ग रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल की स्लाइड में करंट की वजह से युवक की मौत; पुलिस ने बंद कराया पूल
May 25, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














