-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Police Robbed A Thief House Making Off With Gold And Silver Worth Lakhs
चोर के घर में बिहार पुलिस ने की चोरी, लाखों का सोना-चांदी लेकर हुई रफूचक्कर
- Written By: रंजन कुमार
Bihar Police: बिहार के वैशाली जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस जांच में एक पुलिसकर्मी ने चोरी के घर से लाखों के सोने-चांदी चुरा लिया। पुलिस अब जांच-पड़ताल में जुटी है।

चोर के घर में चोरी करती बिहार पुलिस। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई।
Bihar Police News: बिहार के वैशाली जिले में पुलिस को लेकर बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक संदिग्ध चोर के घर में छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों ने नकदी और गहने चोरी कर लिए। पुलिस पर गंभीर आरोप लगने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र की है। यहां 3 जनवरी की रात पुलिस टीम आदतन अपराधी बताए जा रहे रामपृत साहनी के घर तलाशी लेने पहुंची थी। छापेमारी के दौरान पुलिस कर्मी नकदी और सोना-चांदी के जेवर ले लिए।
आरोप लगते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दे दिए। इस मामले में लालगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार को निलंबित किया गया है। एक सब-इंस्पेक्टर को रिजर्व ड्यूटी में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त एक अन्य सब इंस्पेक्टर सुमन झा को भी रिजर्व लाइन भेज दिया गया है। इन आरोपों की जांच की जिम्मेदारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-02) गोपाल मंडल को दी गई है। जांच में देखा जाएगा कि छापेमारी के दौरान बरामद सभी सामानों का सही और पूरा विवरण सीजर लिस्ट में दर्ज कराया गया या नहीं।
पुलिस पर गंभीर आरोप
आरोपी के परिवार ने पुलिस पर यह गंभीर आरोप लगाए हैं। रामपृत साहनी के भाई गेना लाल ने कहा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर को घेर लिया और परिवार के किसी सदस्य को अंदर जाने नहीं दिया। उनका दावा है कि पुलिस ने कुछ सामान जैसे कारतूस, नकदी और गहने दिखाकर जब्ती की बात कही। वहीं, कई किलो सोना-चांदी और बड़ी रकम का रिकॉर्ड में जिक्र तक नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, भाई वीरेंद्र बोले- भाजपा को हराना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा
बिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
यह भी पढ़ें: बिहार में रेलवे पुलिस ने ही ट्रेन में की लूट, सांसद ने शिकायत की तो थाना प्रभारी हुआ गिरफ्तार
आरोपी पुलिसकर्मी हो सकते हैं गिरफ्तार
परिवार का यह भी आरोप है कि छापेमारी के दौरान साहनी की पत्नी को पुलिस साथ ले गई। परिवार ने मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। परिवार का यह भी कहना है कि साहनी मछली के कारोबार से जुड़ा है। इस संबंध में एसपी ने कहा है कि ऐसे आरोप पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। इन्हें गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में पुलिसकर्मियों की गलती साबित होती है तो गिरफ्तारी भी हो सकती है।
हाल में रेल पुलिस ने की थी लूट
इस ताजा घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में चिंता बढ़ गई है। मामला भारी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह रेल पुलिस ने गयाजी जिले में ट्रेन में कोलकातार के कारोबारी के कर्मचारी से लाखों रुपए के जेवरात लूट लिए थे।
Bihar police robbed a thief house making off with gold and silver worth lakhs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














