-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- B Sudarshans Retort On Home Minister Amit Shah
‘सलवा जुडूम पर फैसला मेरा नहीं सुप्रीम कोर्ट का था’, बी सुदर्शन बोले-काश गृहमंत्री पढ़ लेते फैसला
- Written By: Saurabh Pal
B Sudarshan on Amit shah: बी सुदर्शन रेड्डी ने अमित शाह के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सलवा जुडूम पर फैसला मेरा नहीं सुप्रीम कोर्ट का था। गृहमंत्री काश फैसला पढ़ लेते।

बी सुदर्शन, अमित शाह (फोटो-सोशल मीडिया)
Delhi News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से सलवा जुडूम पर फैसले को लेकर नक्सलवाद का ‘समर्थन’ करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी.सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि वह इस मामले में नहीं पड़ना चाहते। रेड्डी ने आगे कहा कि यह फैसला उनका नहीं, बल्कि उच्चतम न्यायालय का था। शाह ने एक दिन पहले विपक्ष के उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार रेड्डी पर तीखा हमला किया था।
रेड्डी ने न्यायमूर्ति एस.एस. निज्जर के साथ उच्चतम न्यायालय की उस पीठ का हिस्सा थे जिसने जुलाई 2011 में सलवा जुडूम को भंग करने का आदेश दिया था और कहा था कि माओवादी विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में आदिवासी युवाओं का विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में इस्तेमाल करना गैरकानूनी और असंवैधानिक है।
‘गृहमंत्री से इस मामले में बहस नहीं करना चाहता’
इसी फैसले का हवाला देते हुए गृह मंत्री शाह ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पर नक्सलवाद का ‘समर्थन’ करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर यह नहीं हुआ होता तो वामपंथी उग्रवाद 2020 तक खत्म हो गया होता। रेड्डी ने कहा कि अगर शाह ने पूरा फैसला पढ़ा होता, तो वे यह टिप्पणी नहीं करते। रेड्डी ने कहा कि मैं भारत के माननीय गृह मंत्री के साथ सीधे तौर पर इस मामले में नहीं शामिल होना चाहता, जिनका संवैधानिक कर्तव्य और दायित्व वैचारिक मतभेदों के बावजूद, प्रत्येक नागरिक के जीवन, स्वतंत्रता और संपत्ति की रक्षा करना है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किया
तिरंगा लेकर चल रहे छात्र को लगी गोली…राहुल गांधी का बड़ा आरोप, पैलेट गन से घायल युवक को लेकर आए साथ
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
पेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
सलवा जुडूम पर फैसला मेरा नहीं सुप्रीम कोर्ट का थाः सुदर्शन
बी सुदर्शन ने‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि दूसरी बात, मैंने यह फैसला लिखा है। यह फैसला मेरा नहीं है, यह उच्चतम न्यायालय का है। रेड्डी ने कहा कि उनके साथ पीठ में एक और न्यायाधीश भी बैठे थे और फैसले को ‘रद्द’ करवाने की बार-बार की गई कोशिशें नाकाम रहीं। रेड्डी ने कहा कि मैं फैसले के गुण-दोषों पर कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि मुझे अपने साथियों ने सिखाया है कि किसी को अपने फैसले की महानता के बारे में नहीं बोलना चाहिए। इसका फैसला जनता को करना है। यह मेरा निजी दस्तावेज़ नहीं है।
ये भी पढें-‘मेरी हत्या हुई तो सपा-अखिलेश यादव को दोषी माना जाय, और…’, पूजा पाल ने लेटर लिख जताई मर्डर की आशंका
काश गृहमंत्री ने पूरा फैसला पढ़ा होताः बी सुदर्शन
रेड्डी ने कहा कि काश, माननीय गृह मंत्री ने खुद पूरा फैसला पढ़ लिया होता, बजाय इसके कि उन्हें किसी से जानकारी मिले, मुझे नहीं पता उनके पास लगभग 40 पन्नों का फैसला पढ़ने के लिए इतना समय नहीं रहा होगा। अगर उन्होंने फैसला पढ़ा होता, तो शायद उन्होंने यह टिप्पणी नहीं की होती। मैं बस इतना ही कहूंगा और यहीं समाप्त करता हूं।-एजेंसी इनपुट के साथ
B sudarshans retort on home minister amit shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
Jul 24, 2026 | 07:28 PMMathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 24, 2026 | 07:17 PMबेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














