

Fusion Classroom Edutech IPO: देशभर में तेजी से बढ़ते हाइब्रिड एडुटेक प्लेटफॉर्म फ्यूज़न क्लासरूम एडुटेक लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO 31 जुलाई 2026 को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹151 से ₹159 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह IPO 4 अगस्त 2026 को बंद होगा। जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 30 जुलाई 2026 को शुरू होगी।
कंपनी की फाउंडर डायरेक्टर अलका निखिल जवेरी के अनुसार वर्ष 2016 में स्थापित फ्यूज़न क्लासरूम के 6 लाख से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता एवं 2 लाख से अधिक पेड सबस्क्राइबर हैं। इसके अलावा 100 से अधिक पाठ्यक्रमों की लाइब्रेरी है। यह कुल 24,55,200 इक्विटी शेयरों का इश्यू है। इसमें 19,89,400 नए शेयरों का फ्रेश इश्यू और 4,65,800 शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है।
सभी शेयरों का फेस वैल्यू ₹10 है। न्यूनतम बोली लॉट 1,600 शेयर का है और इसके बाद 800 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। कंपनी के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत नेट ऑफर का 50% तक QIB के लिए, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा। QIB हिस्से में से 60% तक एंकर निवेशकों को दिया जा सकता है।
कंपनी के को फाउंडर एवं डायरेक्टर ध्रुव निखिल जवेरी एवं धूमिल निखिल जवेरी के अनुसार IPO से मिलने वाली राशि का उपयोग कंपनी मौजूदा कर्ज के भुगतान, AI/ML मॉडल और टेक्नोलॉजी विकास, सर्वर-क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट डेवलपमेंट, नए ऑफलाइन केंद्रों के लिए डेस्कटॉप-लैपटॉप खरीद, मार्केटिंग और संभावित अधिग्रहणों के लिए करेगी।
2016 में स्थापित फ्यूज़न क्लासरूम K-12 शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रोफेशनल अपस्किलिंग और AI/ML लर्निंग समाधान देती है। कंपनी का Klassroom Education OTT प्लेटफॉर्म और मुंबई में 30 से अधिक पार्टनर केंद्र हैं। कंपनी के पास 100 से अधिक कोर्स और 3,300 घंटे से अधिक का स्वामित्व वाला डिजिटल कंटेंट है। इस इश्यू के लिए नार्नोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज बुक रनिंग लीड मैनेजर और माशितला सिक्योरिटीज रजिस्ट्रार हैं।