-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Jitu Patwari Targets Mohan Yadav Government Over Cag Report
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Jitu Patwari Letter : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कैग रिपोर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। मातृ-शिशु मृत्यु दर, आंगनवाड़ी और पोषण योजनाओं को लेकर कई सवाल उठाए।

जीतू पटवारी और सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Jitu Patwari On CAG Report: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक खुला पत्र जारी कर प्रदेश की स्वास्थ्य, पोषण और आंगनवाड़ी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार विकास के दावे तो कर रही है, लेकिन कैग की रिपोर्ट प्रदेश की वास्तविक तस्वीर सामने रख रही है।
जीतू पटवारी ने अपने पत्र में लिखा कि सरकारें अपने विकास का प्रमाण विज्ञापनों से नहीं, बल्कि आंकड़ों से देती हैं और जब आंकड़े कैग जैसे संवैधानिक संस्थान के हों तो उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि कैग रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर देश में सबसे अधिक है। इसके अलावा हजारों गांव अब भी आंगनवाड़ी सुविधाओं से वंचित हैं, जबकि लाखों बच्चे और गर्भवती महिलाएं पोषण योजनाओं का लाभ नहीं पा रहे हैं।
करोड़ों रुपये खर्च, पात्रों को नहीं मिल रहा लाभ
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं और जिम्मेदार पद भी लंबे समय से खाली पड़े हैं। उनके मुताबिक यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि माताओं और बच्चों के अधिकारों की अनदेखी है।
सम्बंधित ख़बरें
सिवनी के घंसौर में जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, टपकती छत के नीचे तिरपाल लगाकर चल रही क्लास
बर्थडे पार्टी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, कमरे के बाहर 4 साल के बेटे के साथ पहरा देता रहा साथी पुलिसकर्मी
मुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज: राजगढ़ में टी स्टॉल पर खुद बनाई चाय, दुकानदारों से किया सीधा संवाद
इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
पटवारी की 5 प्रमुख मांगें
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पांच प्रमुख मांगें भी की हैं। उन्होंने कैग रिपोर्ट पर श्वेत पत्र जारी करने, लापरवाह अधिकारियों पर समयबद्ध कार्रवाई करने, रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती, सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने तथा पोषण से वंचित रहे हितग्राहियों के मामले में जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए जिला-वार कार्ययोजना सार्वजनिक करने की भी मांग उठाई।
ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज: राजगढ़ में टी स्टॉल पर खुद बनाई चाय, दुकानदारों से किया सीधा संवाद
मुख्यमंत्री से ठोस कार्रवाई की अपील
पत्र के अंत में पटवारी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब जानना चाहती है कि सरकार के लिए विज्ञापनों की चमक अधिक महत्वपूर्ण है या माताओं और नवजातों की सुरक्षा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर भाषण नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई करने की अपील की।
Jitu patwari targets mohan yadav government over cag report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
Jul 24, 2026 | 03:06 PMअन्ना हजारे की तरह भाजपा के हाथों का मोहरा न बनें सोनम वांगचुक – कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का केंद्र पर हमला
Jul 24, 2026 | 03:04 PM8 साल बाद भी अधूरी पुणे की समान जलापूर्ति योजना, बढ़े वाटर टैक्स के बावजूद नहीं मिली नियमित सप्लाई
Jul 24, 2026 | 03:01 PMThe Alliance Show: ‘पहली बार कीबोर्ड इस्तेमाल किया…’ सोहेल खान के बयान पर इंटरनेट पर आई रिएक्शन की बाढ़
Jul 24, 2026 | 03:00 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














