- Hindi News »
- India »
- Assam Assembly Election 2026 Dates Announced Single Phase Voting April 9
असम में चुनाव का शंखनाद, इस बार 3 नहीं सिर्फ 1 चरण में होगा मतदान; 4 मई को तय होगी नई सरकार
Assam: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि असम की 126 सीटों के लिए एक चरण में चुनाव नौ अप्रैल को कराया जाएगा।
- Written By: मनोज आर्या

असम विधानसभा चुनाव 2026, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Assam Assembly Elections 2026 Date: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज रविवार, (15 मार्च) आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने असम-बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, असम की कुल 126 विधानसभा सीटों पर एक फेज में गुरुवार, 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, 4 मई को वोटों की गिनती होगी। 23 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख है। जबकि, कोई भी उम्मीदवार 26 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकेगा।
गौरतलब है कि असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि असम की 126 सीटों के लिए एक चरण में चुनाव नौ अप्रैल को कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आयोग ने इन राज्यों का दौरा कर वहां के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, राज्यों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद किया है।
चुनाव घोषणा के बाद आचार संहिता लागू
चुनाव आयोग ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों में मतदाता सूची के सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का व्यापक आकलन पूरा कर लिया है। चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत घोषणा के बाद संबंधित राज्यों में आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के हालिया दौरों के दौरान इन राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की है।
सम्बंधित ख़बरें
पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित; अब आगे क्या होगा?
असम चुनाव के बीच Akhil Gogoi का बड़ा दावा, जनता करेगी सत्ता परिवर्तन; BJP की हार तय
पुडुचेरी में टूटे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड…5 बजे तक 86% से ज्यादा मतदान, केरल और असम में भी जबरदस्त उत्साह
असम चुनाव: वोटिंग के दौरान तामुलपुर और शिवसागर में हिंसा, पुलिस ने की फायरिंग; 7 लोगों को किया गिरफ्तार
Schedule for #AssamElections2026👇#Phase1
🗓️Date of Poll: 09-04-2026 🗓️Date of Counting: 04-05-2026#ECI #AssamAssemblyElections pic.twitter.com/FO2yJ8KGbQ — Election Commission of India (@ECISVEEP) March 15, 2026
चुनावी राज्यों का EC ने लिया जायजा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने इन सभी पांच चुनाव वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया गया। आयोग ने विशेष रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया। साथ ही, युवा मतदाताओं, पहली बार वोट डालने वालों और स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के आइकनों से भी बातचीत की, जो मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग? यहां देखें पूरा शेड्यूल
कुल 17.4 करोड़ मतदाता होंगे शामिल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विधानसभा चुनावों को ‘लोकतंत्र का त्योहार’ करार देते हुए कहा कि यह देश का गौरव है। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले इन चुनावों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे। इन पांच राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में कुल 824 विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि मतदान केंद्रों की संख्या लगभग 2.19 लाख होगी। चुनाव प्रक्रिया में करीब 25 लाख कर्मचारी शामिल होंगे।
Assam assembly election 2026 dates announced single phase voting april 9
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai के बांद्रा में फिर फटी पानी की पाइपलाइन, सड़क धंसी और ट्रैफिक ठप
Apr 11, 2026 | 08:23 AMदिल्ली दरबार तय करेगा नागपुर कांग्रेस का नया अध्यक्ष! पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बताए नए नियम
Apr 11, 2026 | 08:19 AMबंगाल चुनाव: बीजेपी की फंडिंग पर टिका था हुमायूं कबीर-AIMIM का गठबंधन! किसपर भड़क उठे अखिलेश यादव?
Apr 11, 2026 | 08:06 AMThane Municipal Corporation पर हाईकोर्ट सख्त, TDR न देने पर आयुक्त को अवमानना नोटिस
Apr 11, 2026 | 08:05 AMबिना शराब गाना मुश्किल मानते थे के एल सहगल, फिर भी अपनी आवाज से बना गए हिंदी सिनेमा का इतिहास
Apr 11, 2026 | 08:01 AMOperation Tiger: UBT के 8 सांसदों की चर्चा से गरमाई राजनीति, विपक्ष का शिंदे पर हमला
Apr 11, 2026 | 07:54 AM11 अप्रैल का इतिहास: समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म और कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन
Apr 11, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














