-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Reliance Retail Acquires Priyanka Chopra Anomaly Haircare Brand
रिलायंस रिटेल ने खरीदा Priyanka Chopra का हेयरकेयर ब्रांड Anomaly, भारत में होगा बड़ा विस्तार
- Written By: सोनाली झा
Priyanka Chopra Anomaly: रिलायंस रिटेल ने प्रियंका चोपड़ा के हेयरकेयर ब्रांड Anomaly का अधिग्रहण किया है। इसके बाद ब्रांड भारत में रिलायंस के रिटेल नेटवर्क और Tira प्लेटफॉर्म के जरिए विस्तार करेगा।

प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी (फोटो- सोशल मीडिया)
Priyanka Chopra Haircare Brand Anomaly: भारत की दिग्गज रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल ने अभिनेत्री और एंटरप्रेन्योर प्रियंका चोपड़ा के ग्लोबल हेयरकेयर ब्रांड ‘Anomaly’ का एक्वीजीशन कर लिया है। इस डील के तहत कंपनी ने ब्रांड के ट्रेडमार्क, ब्रांड एसेट्स और डिजिटल प्रॉपर्टीज को पूरी तरह अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया है। यह कदम रिलायंस रिटेल के ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा विस्तार माना जा रहा है।
कंपनी का उद्देश्य ‘Anomaly’ को अपने व्यापक ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क और ओम्नीचैनल प्लेटफॉर्म्स के जरिए देशभर में पहुंचाना है। खासतौर पर रिलायंस के ब्यूटी प्लेटफॉर्म ‘तीरा’ के माध्यम से इस ब्रांड को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई है। ईशा अंबानी ने इस एक्वीजीशन को कंपनी के लिए एक अहम रणनीतिक कदम बताया।
ईशा अंबानी ने कही ये बात
ईशा अंबानी ने कहा कि ‘Anomaly’ जैसे नए और तेजी से बढ़ते ब्रांड को पोर्टफोलियो में शामिल करना कंपनी के ब्यूटी सेगमेंट को और मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस ब्रांड की क्लीन फॉर्मूलेशन और किफायती कीमत इसे भारतीय बाजार में काफी संभावनाओं से भरपूर बनाती है। साल 2021 में लॉन्च हुआ ‘Anomaly’ एक वीगन और हाई-परफॉर्मेंस हेयरकेयर ब्रांड है, जिसने कम समय में ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
प्रियंका चोपड़ा की भूमिका
अब रिलायंस रिटेल के साथ जुड़कर यह ब्रांड भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करेगा। कंपनी का फोकस भारतीय बालों और स्कैल्प की जरूरतों के हिसाब से नए प्रोडक्ट्स विकसित करने पर भी रहेगा। इस अधिग्रहण के बाद प्रियंका चोपड़ा ब्रांड की क्रिएटिव डायरेक्टर की भूमिका निभाती रहेंगी। वह प्रोडक्ट डेवलपमेंट और ब्रांड विजन को आगे बढ़ाने में सक्रिय रूप से जुड़ी रहेंगी।
प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात
प्रियंका चोपड़ा ने इस साझेदारी को एक नया और रोमांचक अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल की मजबूत रिटेल क्षमता और इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता इस ब्रांड को भारत समेत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी। गौरतलब है कि यह ब्रांड पहले से ही नॉर्थ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों में मौजूद है। अब रिलायंस रिटेल के सहयोग से यह ब्रांड भारत में भी तेजी से विस्तार करने के लिए तैयार है।
Reliance retail acquires priyanka chopra anomaly haircare brand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM













