पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग? यहां देखें पूरा शेड्यूल

2026 Assembly Elections: चुनाव आयोग ने विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनावी तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
assembly elections announced in five states see full voting schedule phases bengal tamil nadu assam
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Assembly Elections Date Announcement: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का औपचारिक ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनावी तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

सभी की निगाहें इस बार इस बात पर लगी हुई थीं कि पश्चिम बंगाल में कितने चरणों में चुनाव होने वाला है। क्योंकि 2021 में राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया गया था। लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने बंगाल में दो ही चरणों में चुनाव करवाने का फैसला किया है।

असम-केरलम-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होने वाले हैं। राज्य में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होगी। जबकि नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा। केरलम की सभी 140 विधानसभा सीटों पर और पुडुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान

पश्चिम बंगाल में इस बार दो ही चरण में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण में राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को, जबकि दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि चुनाव नतीजों का ऐलान 4 मई को ही किया जाएगा।

तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को चुनाव

बात करें तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव की तारीखों की तो यहां की 234 विधानसभा सीटों पर पश्चिम बंगाल के पहले चरण यानी 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। चुनावों के नतीजे एक साथ ही 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए तैयार है EC

पश्चिम बंगाल में एक मात्र दो चरण में चुनाव कराने का ऐलान करते हुए चुनाव आयोग ने इस बात के साफ संकेत दे दिए हैं कि वह समूचे देश में जो एक साथ चुनाव कराने यानी 'वन नेशन वन इलेक्शन' की बात चल रही है, उसके लिए तैयार है। क्योंकि इसी पश्चिम बंगाल में पिछली बार 8 चरणों में चुनाव हुए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com