226 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC! बंगाल में मतदान के बाद ममता का पहला रिएक्शन, EVM की पहरेदारी के दिए निर्देश

Mamata Banerjee Reaction: बंगाल चुनाव में मतदान के बाद ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन सामने आया है। ममता बनर्जी ने TMC की जीत का दावा किया और कार्यकर्ताओं को EVM की रखवाली का निर्देश दिया।
Mamata Banerjee
ममता बनर्जी (फोटो सोर्स-IANS)
Published on
Updated on

Mamata Banerjee To People: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान संपन्न हो गए है। अब सभी को 4 मई यानी चुनाव के परिणामों का इंतजार है। इसी दिन वोटों की गिनती होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार पश्चिम बंगाल में लोगों ने बंपर वोटिंग की है। इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां बड़ी जीत का दावा कर रही है।

बंगाल विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन सामने आया है। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर जनता को संबोधित किया है। ममता बनर्जी ने जनता को शुभकामनाएं दी और कहा की तेज गर्मी और अत्याचार के बावजूद लोगों ने लंबी कतारों में लगकर वोट दिया, इसके लिए हम सभी के आभारी है।

सुरक्षा एजेंसियों पर लगाया आरोप

ममता बनर्जी ने टीएमसी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद दिया और कहा कि कार्यकर्ताओं ने जीवन दाव पर लगाकर संघर्ष किया और मुश्किल हालातों का सामना किया। साथ ही यह दावा भी किया कि इस बार टीएमसी 226 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी। बंगाल मुख्यमंत्री ने केंद्र और सुरक्षा एजेंसियों पर आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केंद्र सरकार और एजेंसियों ने कई राज्यों के नेताओं के साथ मिलकर बंगाल के लोगों पर प्रभाव डालने की कोशिश की। साथ ही कहा कि उन्होंने अपनी पूरी मशीनरी का इस्तेमाल किया, लेकिन जनता ने वोट डालकर अपना जवाब दे दिया है।

भ्रामक जानकारी फैलाने का लगाया आरोप

ममता बनर्जी ने मीडिया संस्थानों पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया संस्थानों के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिश की गई और जनता का मनोबल गिराने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि जनता अपना जवाब 2016 और 2021 में भी दे चुकी है।

टीएमसी प्रमुख ने अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से मतगणना पूरी होने तक सतर्क रहने का आह्वान किया और दिन-रात निगरानी रखने की अपील की। कार्यकर्ताओं से लापरवाही न बरतनें और मतगणना केंद्र पर मौजूद रहने की अपील की। दीदी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद मैदान में उतरेंगी।

वोटिंग मशीन से छेड़छाड़ की जताई संभावना

ममता बनर्जी ने ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ होने की संभावना व्यक्त की और कहा कि मशीनों को स्टोर से मतगणना केंद्र तक ले जाने के दौरान विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी के भी उकसावे पर आकर किसी तरह की प्रतिक्रिया न दें। ममता बनर्जी ने कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है और सरकार 'मां, माटी, मानुष' के सिद्धांत पर ही बनेगी।

साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की जनता ने अत्याचार के खिलाफ अपना फैसला दे दिया है। मतगणना के दिन यह बात साबित हो जाएगी कि परिणाम उनके पक्ष में आएंगे और तृणमूल कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com