-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Arvind Kejriwal Bail Plea Hearing In Supreme Court In Liquor Policy Case
अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, नोटिस का जवाब देगी CBI
- Written By: राहुल गोस्वामी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई करेगा। केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है। CBI ने हलफनामा दाखिल कर केजरीवाल को जमानत दिए जाने का विरोध किया है।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज यानी 23 अगस्त शुक्रवार को शराब नीति केस से जुड़े CBI केस में अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। बीते 14 अगस्त को हुई इस मामले की बीती सुनवाई में कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने से साफ इनकार का दिया था। इस पर कोर्ट ने जांच एजेंसी को नोटिस जारी करके आज यानी 23 अगस्त तक जवाब मांगा था।
बीते 14 अगस्त को भी CBI केस में केजरीवाल की एक और याचिका पर सुनवाई हुई थी। यह याचिका CBI की गिरफ्तारी के खिलाफ थी। सुप्रीम कोर्ट ने तब इस कथित शराब नीति घोटाले में CBI द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से साफ इनकार कर दिया था।
तब इस बाबत जस्टीस सूर्यकांत और जस्टीस उज्जल भूइयां की बेंच ने CBI द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया थी।
सम्बंधित ख़बरें
छोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MCD को फटकार; दिल्ली समेत कई निकायों पर उठे सवाल
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सोनम का जवाबी हलफनामा, बोली- मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया
Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
यह पढ़ें – सितंबर से देश में शुरू होगी जनगणना! जातीय जनगणना पर अब तक सस्पेंस
इतना ही नही बेंच ने अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से कहा था कि , “हम कोई अंतरिम जमानत नहीं दे रहे हैं। हम नोटिस जारी करेंगे।” इसके पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को बीते 5 अगस्त को भी बरकरार रखा था और कहा था कि CBI के कृत्यों में कोई दुर्भावना नहीं है, जिसने दिखाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख कैसे उन गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं, जो उनकी गिरफ्तारी के बाद ही गवाही देने का साहस जुटा सकते हैं।
बता दें कि शराब नीति केस में केजरीवाल के खिलाफ ED और CBI दोनां का ही केस चल रहा है। जहां ED मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। वहीं CBI केस में वह अब भी जेल में बंद हैं। CBI ने बीते 26 जून को शराब नीति केस में भ्रष्टाचार के आरोपों पर केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।
यह पढ़ें- आज उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 25 हजार पुलिसकर्मी तैनात
जानकारी दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने आबकारी नीति तैयार करने और इसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था जिसके बाद 2022 में इस नीति को रद्द कर दिया गया था। CBIऔर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार, शराब नीति में संशोधन करते समय अनियमितताएं की गयीं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाए गए।
Arvind kejriwal bail plea hearing in supreme court in liquor policy case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि
Jul 10, 2026 | 07:08 AMUS Iran War: ट्रंप का अगला टारगेट मोजतबा खामेनेई, अमेरिका ने 170 ठिकानों पर की भीषण बमबारी
Jul 10, 2026 | 07:05 AMभंडारा: फिर्यादी से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर मामला दर्ज, ACB के जाल में करडी थाने का हवलदार
Jul 10, 2026 | 07:04 AMMoshi Building Collapse: कचरे के ढेर में दबे 8 लोग अब भी भगवान भरोसे, दिन-रात जारी रेस्क्यू; 1 लाश मिली
Jul 10, 2026 | 07:04 AMनागपुर: तलाक के बाद मानसिक तनाव में महिला ने की आत्महत्या, घर में मिला सुसाइड मैसेज
Jul 10, 2026 | 07:00 AMइंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई
Jul 10, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 जुलाई LIVE: आज से न्यूजीलैंड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी; दिल्ली समेत 18 राज्यों में IMD अलर्ट
Jul 10, 2026 | 06:55 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














