-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mankapur Woman Suicide After Divorce Note Found Police Investigation Nagpur
नागपुर: तलाक के बाद मानसिक तनाव में महिला ने की आत्महत्या, घर में मिला सुसाइड मैसेज
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Mankapur Woman Suicide: नागपुर के मानकापुर में मानसिक तनाव से जूझ रही 38 वर्षीय महिला ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक संदेश मिला है और मामले की जांच जारी है।

नागपुर, मानकापुर, महिला आत्महत्या, (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Nagpur Mankapur Woman Suicide After Divorce: नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पारिवारिक परिस्थितियों और तलाक के बाद मानसिक तनाव से गुजर रही 38 वर्षीय महिला ने अपने मायके में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसके माता-पिता अस्पताल से घर लौटे।
पुलिस को मौके से अंग्रेजी में लिखा एक संदेश भी मिला है, जिसमें लिखा था कि “मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।” पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मीनल महेंद्र धोंगले (38) के रूप में हुई है।
दो साल से मायके में रह रही थी
पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते मीनल पिछले लगभग दो वर्षों से अपने माता-पिता के साथ मायके में रह रही थी। करीब छह महीने पहले उसका पति से कानूनी तौर पर तलाक हो गया था। परिजनों के मुताबिक, तलाक के बाद वह गहरे मानसिक तनाव और अकेलेपन का सामना कर रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
अब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
Maharashtra Weather: आज मानसून लगाएगा ब्रेक, मुंबई में हल्की बारिश, तो इन जिलों में येलो अलर्ट
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
बताया गया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी भी लंबे समय से अस्वस्थ थी और घटना वाले दिन अस्पताल में भर्ती थी। बेटी की बीमारी को लेकर भी मीनल लगातार चिंतित रहती थी।
अस्पताल गए थे माता-पिता, घर में अकेली थी मीनल
घटना वाले दिन मीनल के माता-पिता अपनी नातिन के लिए खाना लेकर अस्पताल गए थे। घर में मीनल अकेली थी।
दोपहर करीब 2 बजे जब दोनों वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया।
दरवाजा खुलते ही परिवार के होश उड़ गए। मीनल अपने बेडरूम में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में मिला अहम सुराग
घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को घर में रखे एक बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा संदेश मिला। उसमें लिखा था कि “No one is responsible for my death” (मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है)।
पुलिस ने इस संदेश को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-अब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
मानसिक तनाव बना चिंता का विषय
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तलाक, पारिवारिक परिस्थितियां और बेटी की बीमारी के कारण मीनल मानसिक रूप से काफी परेशान थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
Mankapur woman suicide after divorce note found police investigation nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: तलाक के बाद मानसिक तनाव में महिला ने की आत्महत्या, घर में मिला सुसाइड मैसेज
Jul 10, 2026 | 07:00 AMइंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई
Jul 10, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 जुलाई LIVE: आज से न्यूजीलैंड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी; दिल्ली समेत 18 राज्यों में IMD अलर्ट
Jul 10, 2026 | 06:55 AMअब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
Jul 10, 2026 | 06:47 AMAlok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
Jul 10, 2026 | 06:43 AMअब इंसानों की तरह बात करेगा ChatGPT, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-Live, ट्रांसलेशन करते हुए भी नहीं रुकेगी बातचीत
Jul 10, 2026 | 06:34 AMघर से निकलने से पहले पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट, कई राज्यों में खतरे की चेतावनी
Jul 10, 2026 | 06:25 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM













