- Hindi News »
- India »
- Census May Start In September 2024 Modi Government Caste Census
सितंबर से देश में शुरू होगी जनगणना! जातीय जनगणना पर अब तक सस्पेंस
- Written By: राहुल गोस्वामी
भारत में हर दस साल बाद जनगणना होने को नियम है। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी इस हिसाब से अगली जनगणना 2021 में होनी चाहिए थी। लेकिन कोविड के कारण ये नहीं हो पाई थी। भारत सरकार सितंबर में जनगणना शुरू कर सकती है।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: जहां देश में जातिगत जनगणना को लेकर राजनीतिक बहस थमती नहीं दिख रही है। वहीं एक खबर की मानें तो भारत सरकार ने आगामी सितंबर में जनगणना शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। हालांकि ये जनगणना 2021 में होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी। फिलहाल सरकार की ओर से इस बाबत पुष्टि नहीं की गई है।
देखा जाए तो जनगणना, जो हर दस साल में होती है, अब कहा जा रहा है कि यह 2024 में शुरू होगी और इसके रिपोर्ट मार्च 2026 तक आने की उम्मीद है। खबर है कि इस बार जनगणना के लिए बजट में भारी कटौती हुई है। सरकार ने 2024-25 के बजट में जनगणना के लिए केवल ₹1,309 करोड़ आवंटित किए हैं, जो कि 2021-22 में निर्धारित ₹3,768 करोड़ से काफी कम भी हैं।
यह पढ़ें – आज उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 25 हजार पुलिसकर्मी तैनात
सम्बंधित ख़बरें
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
जानकारी दें कि साल 1881 से हर 10 साल के बाद होने वाली जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण तब से सरकार इसे टालती रही है। इस जनगणना प्रक्रिया पूरी होने में कम से 2 साल लगेंगे। ऐसे में अगर सितंबर में भी जनगणना की प्रक्रिया शुरू हुई तो अंतिम आंकड़े 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में ही आएंगे।
ऐसी भी खबर है कि इस बार की जनगणना पहली बार पूरी तरह से डिजिटल होगी। नागरिकों को खुद अपनी जानकारी रजिस्टर करने का भी मौका मिलेगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता बढ़ने की उम्मीद है। यह भी माना जा रहा है कि अगर इस साल जनगणना होती है तो मोदी सरकार को कई जरुरी डाटा मिल सकते हैं।
यह पढ़ें – नेशनल स्पेस डे 2024 : जब चांद दक्षिणी ध्रुव पर उतरा विक्रम
इधर जातिगत जनगणना को लेकर बहस थमती ही नहीं दिख रही है। केंद्रीय स्तर पर BJPऔर विपक्ष इसे लेकर हमलावर है, वहीं सरकार ने अभी कुछ भी साफ नहीं किया है। इधर कांग्रेस ने जाति आधारित जनगणना की मांग एक बार फिर उठाते हुए बीते गुरुवार को ही कहा था कि जनगणना की प्रश्नावली में एक अतिरिक्त कॉलम जोड़कर अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) का जातिवार आंकड़ा एकत्र किया जा सकता है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बीते शनिवार को कह चुके हैं, “भारत के संविधान में निहित आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के प्रावधानों को पूर्णतः लागू करना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी इसीलिए सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना की मांग कर रही है।”
Census may start in september 2024 modi government caste census
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Indore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMNEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
May 30, 2026 | 05:43 PMVivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
May 30, 2026 | 05:34 PMDSSSB Exam Schedule 2026 जारी, कोर्ट अटेंडेंट से MTS तक कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित
May 30, 2026 | 05:33 PMगुना: अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य, ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री को घेरा
May 30, 2026 | 05:31 PM‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
May 30, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













