- Hindi News »
- India »
- Arunachal Court Sentences Death Sentence To Accused Of Sexually Exploiting 21 Children In Hostel
अरुणाचल में 21 नाबालिग बच्चों का यौन शोषण करने वाले वार्डन को मौत की सजा
अरुणाचल की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने स्कूल हॉस्टल में 21 बच्चों का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में आरोपी को मौत की सजा सुनाई है। पीड़ितों में 15 लड़कियों और 6 लड़कों समेत कुल 21 बच्चे शामिल थे।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश के यूपीया में एक विशेष पॉक्सो अदालत ने स्कूल के हॉस्टल में 21 बच्चों का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में आरोपी को मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले में दो और लोगों को भी दोषी पाया है और उन्हें 20-20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। ये सभी आरोपी स्कूल में कार्यरत थे। मामले का खुलासा पिछले साल नवंबर के माह में उस वक्त हुआ जब हॉस्टल में रहने वाले दो बच्चों ने अपने परिजनों से इस बारे में शिकायत की थी।
इस केस का मुख्य आरोपी युमकेन बागरा है जिसे कोर्ट ने सजा सुनाई है। युमकेन शि-योमी जिले के कारो सरकारी आवासीय स्कूल के छात्रावास में वार्डन के पद पर तैनात था। आरोप है कि यहां उसने 2019 से लेकर 2022 के बीच 6 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों का यौन उत्पीड़न किया। इनमें 15 लड़कियों समेत कुल 21 बच्चे शामिल थे।
हिंदी का टीचर है एक आरोपी
राजधानी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि अन्य दो आरोपियों में मार्बोम गोमदिर और सिंगतुन योरपेन शामिल है। मार्बोम गोमदिर स्कूल में हिंदी का शिक्षक है, जबकि सिंगतुन योरपेन स्कूल का पूर्व प्रधानाध्यापक है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी बागरा को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 328 और 506 के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 6, 10 और 12 के तहत दोषी ठहराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध गांजे के साम्राज्य पर चला प्रशासन का हंटर, अरुणाचल में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई कार्रवाई
अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियां… गर्मी की छुट्टियों में इन 5 सबसे खूबसूरत जगहों की करें सैर
नए साल पर शांति और सुकून की तलाश इस खास शहर में होगी खत्म, विदेशियों की भी है पहली पसंद
IRCTC Tour Package: अरुणाचल प्रदेश के दिरांग और तवांग को करें एक्सप्लोर, बजट में होगी यात्रा
यह भी पढ़ें-
मुख्य आरोपी युमकेन बागरा के अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा, “कोर्ट का यह फैसला न केवल तात्कालिक मुद्दे का समाधान करता है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के बारे में व्यापक सामाजिक जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में भी कार्य करता है, तथा उनके अधिकारों और कल्याण की रक्षा करने की सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करता है।”
पीड़ित बच्चों ने माता-पिता से की थी शिकायत
स्कूल के हॉस्टल का यह मामला तब सामने आया था जब यहां पढ़ने वाली दो बहनों ने पिछले साल नवंबर में अपने माता-पिता से इसकी शिकायत की थी। तब इस मामले में बच्चों के माता-पिता ने मोनीगोंग पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी। मामले के खुलासे की भनक लगते ही मुख्य आरोपी बागरा फरार हो गया था जिसे पुलिस ने पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले का 21 जुलाई को गुवाहाटी हाई कोर्ट की ईटानगर बेंच ने स्वत: संज्ञान लिया था। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बागरा को दी गई जमानत भी रद्द कर दी थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Arunachal court sentences death sentence to accused of sexually exploiting 21 children in hostel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMकॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














