-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Arrests Journalists Telangana Created Stir Opposition Made Serious Allegations Against Revant Government Know Whole Revati Case Matter Journalist Organizations Human Rights Activists
तेलंगाना में पत्रकारों की गिरफ्तारियों से मचा हड़कंप, विपक्ष ने लगाए रेवंत सरकार पर गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
- Written By: सौरभ शर्मा
तेलंगाना में पत्रकार रेवती पोगदडांडा और तन्वी यादव की गिरफ्तारी का मामला राज्य में तूल पकड़ रहा है। किसान वीडियो केस को लेकर रेवती के खिलाफ कार्रवाई हुई है। विपक्ष ने सरकार पर मीडिया को दबाने का आरोप लगाया है।

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी (सोर्स - सोशल मीडिया)
हैदराबाद: तेलंगाना में दो पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद से सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार पर मीडिया की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। तेलंगाना के चर्चित पत्रकार रेवती पोगदडांडा और उनकी सहयोगी तन्वी यादव को बुधवार सुबह उनके घर से हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि हाल ही में इनके डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें एक बुजुर्ग किसान ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरे मामले को लेकर तेलंगाना सरकार चौतरफा घिरती दिख रही है। पत्रकार संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इसे प्रेस की आजादी पर हमला बताया है और सरकार से तुरंत कार्रवाई रोकने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि रेवंत रेड्डी सरकार इस पर क्या सफाई देती है और क्या गिरफ्तार पत्रकारों को जल्द रिहा किया जाएगा।
सुबह-सुबह छापा, मोबाइल-लैपटॉप जब्त
बुधवार सुबह करीब 12 पुलिसकर्मी रेवती के घर पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके पति के मोबाइल और लैपटॉप समेत कई डिजिटल उपकरण भी जब्त कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेताओं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था और यह जांच का हिस्सा है। हालांकि, खुद रेवती का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ उन्हें और उनके परिवार को डराने के लिए की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रेवंत रेड्डी मुझे चुप कराना चाहते हैं, मेरे परिवार पर दबाव डाल रहे हैं और हमें धमका रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
POCSO केस का बदला! जमानत पर बाहर आते ही पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, तेलंगाना में सनसनी
केंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा
तेलंगाना में PRC पर सियासत तेज, ओवैसी ने कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल; बोले- SIR के बाद सांत्वना देने मत आना
DON’T SHARE THIS VIDEO PLEASE!!!
CASES WILL BE FILED 🙏🏼🙏🏼🙏🏼 Here is a video of my team @pulsenewsbreak speaking to an old man.
He expresses his frustration about various issues, in his own language. NOW! The Telangana Congress is busy filing cases and Telangana police are… pic.twitter.com/gQYWhmseG5 — Revathi (@revathitweets) March 11, 2025
पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
यह पहला मौका नहीं है जब रेवती को सरकार की तरफ से कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। 2019 में भी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सरकार के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी ने एक बार फिर राज्य में प्रेस की स्वतंत्रता पर बहस छेड़ दी है।
इससे पहले, एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार गौतम पोथागोनी को गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने तेलंगाना सरकार और मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की। इन लगातार हो रही गिरफ्तारियों को लेकर पत्रकार संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सरकार की आलोचना की है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें..
विपक्ष ने सरकार को घेरा, बताय तानाशाही रवैया
विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (KTR) ने इसे आपातकाल जैसी स्थिति करार देते हुए कहा कि “सुबह 5 बजे पत्रकार रेवती के घर पर छापा मारना और उनकी गिरफ्तारी राज्य में आपातकाल जैसी स्थिति को दर्शाता है। युवा पत्रकार तन्वी यादव की गिरफ्तारी भी निंदनीय है। वहीं, बीजेपी नेताओं ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल उठाए। एक बीजेपी प्रवक्ता ने पोस्ट किया, राहुल गांधी लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन उनकी पार्टी की सरकार में पत्रकारों को सुबह-सुबह गिरफ्तार किया जा रहा है। क्या यही ‘मोहब्बत की दुकान’ है?
Arrests journalists telangana created stir opposition made serious allegations against revant government know whole revati case matter journalist organizations human rights activists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Satluj Film Row: फिल्म सतलुज पर घमासान, रवनीत बिट्टू ने 25 हजार लापता लोगों के आंकड़ों पर मांगे सबूत
Jul 12, 2026 | 07:04 PMAnanya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Jul 12, 2026 | 07:00 PM‘रात 2 बजे भी बेफिक्र घूमे’, नोएडा की युवती ने बेंगलुरु की सुरक्षा की तारीफ की; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jul 12, 2026 | 06:54 PMशेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Jul 12, 2026 | 06:37 PMज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
Jul 12, 2026 | 06:33 PMससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
Jul 12, 2026 | 06:32 PMइंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
Jul 12, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














