- Hindi News »
- India »
- Annamalai And Stalin Expressed Grief Over The Death Of Manoj Bharathiraja
अभिनेता मनोज भारतीराजा का निधन, भाजपा नेता अन्नामलाई व सीएम स्टालिन दुख प्रकट किया
तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बुधवार को अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज भारतीराजा के निधन पर दुख व्यक्त किया।
- Written By: Saurabh Pal

अन्नामलाई और एमके स्टालिन (फोटो- सोशल मीडिया)
चेन्नईः तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बुधवार को अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज भारतीराजा के निधन पर दुख व्यक्त किया। मीडिया से बात करते हुए अन्नामलाई ने कहा, “यह हम सभी के लिए दुखद दिन है। भारतीराजा के बेटे मनोज जी, जो खुद एक अग्रणी अभिनेता और निर्देशक थे, का निधन हो गया। हमने भारतीराजा को सांत्वना दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि भगवान भारतीराजा को शक्ति देंगे।”
इससे पहले दिन में टीवीके प्रमुख विजय ने भारतीराजा को श्रद्धांजलि दी। मनोज भारतीराजा दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता भारतीराजा के बेटे हैं। मंगलवार रात उनका निधन हो गया। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने दिवंगत अभिनेता की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “अभिनेता और निर्देशक भारतीराजा के बेटे श्री मनोज भारतीराजा के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है।
उन्होंने अपने पिता द्वारा निर्देशित फिल्म ताज महल से अपनी शुरुआत की और समुथिरम, एली अर्जुन और वरुशामेलम वसंतम सहित कई फिल्मों में अभिनय किया और खुद के लिए एक पहचान बनाई। उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया।” “कम उम्र में उनका अप्रत्याशित निधन बेहद चौंकाने वाला है। मैं इयाक्कुनार इमायम भारतीराजा, उनके परिवार और फिल्म उद्योग के दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सांत्वना व्यक्त करता हूं जो अपने प्यारे बेटे को खोने का शोक मना रहे हैं,”
सम्बंधित ख़बरें
स्टालिन या पलानीस्वामी… तमिलनाडु में किसका चलेगा जादू, TVK बिगाड़ेगी किसका खेल? ताजा सर्वे देख रह जाएंगे दंग
थाने में टॉर्चर से गई थी बाप-बेटे की जान, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा; क्या है पूरी घटना?
नवभारत निशानेबाज: Hindi विरोध की घातक राजनीति, कब आएगी नेताओं को सन्मति
“हिंदी थोपने की एक और साजिश….” CM MK Stalin ने सीबीएसई के नए सिलेबस पर उठाए सवाल; लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने कहा। तमिल फिल्म उद्योग के कई सदस्यों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। निर्देशक वेंकट प्रभु ने अपने दोस्तों के साथ मनोज की एक तस्वीर साझा की और लिखा, “यह खबर सुनकर वाकई बहुत सदमा लगा यकीन नहीं होता कि तुम अब नहीं रहे, मेरे भाई। #मनोज बहुत जल्दी चले गए… @offBharathiraja, चाचा, परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले।”
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
अभिनेत्री, निर्माता और राजनीतिज्ञ खुशबू सुंदर ने लिखा, “यह सुनकर बहुत सदमा लगा कि मनोज अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके असामयिक निधन से मुझे बहुत दुख हुआ। वह सिर्फ 48 साल के थे। भगवान उनके पिता थिरु #भारतीराजा और उनके परिवार को इस असहनीय, दर्दनाक नुकसान से उबरने की शक्ति दे। तुम बहुत याद आओगे, मनोज।” मनोज भारतीराजा के परिवार में उनकी पत्नी अश्वथी उर्फ नंदना और उनकी दो बेटियाँ अर्शिता और मथिवाथानी हैं। उनके अंतिम संस्कार के बारे में अधिक जानकारी का इंतज़ार है।
Annamalai and stalin expressed grief over the death of manoj bharathiraja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market के लिए मंडे टेस्ट मुश्किल! कच्चे तेल की कीमतों उछाल संभव, कल क्या रंग दिखाएगा सोना-चांदी?
Apr 12, 2026 | 09:30 AMSambhajinagar में जनगणना तैयारी, ऑनलाइन पंजीयन पर जोर; कलेक्टर ने दिए सख्त आदेश
Apr 12, 2026 | 09:25 AMNetanyahu ने तुर्किए पर कुर्द नरसंहार का लगाया आरोप… पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता फेल
Apr 12, 2026 | 09:19 AMबदलापुर से कांजुरमार्ग तक Mumbai Metro Line 14 को मिली रफ्तार, 43.69 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार होगा
Apr 12, 2026 | 09:19 AMनागपुर में सुदेश भोसले का ‘अमिताभ’ अंदाज! नवभारत उत्सव में झूमे फैन्स, तालियों से गूंजा सुरेश भट सभागृह
Apr 12, 2026 | 09:19 AMBPCL का बड़ा दावा, संभाजीनगर में गैस संकट पर राहत, 2 माह में हर उद्योग को PNG
Apr 12, 2026 | 09:15 AMबिहार में दलित चेहरे पर दांव खेलेगी BJP! देर रात दोनों डिप्टी CM के साथ नीतीश से मिला ये नेता, सियासी हलचल तेज
Apr 12, 2026 | 09:12 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














