छत्रपति संभाजीनगर मनपा: स्थायी समिति में जगह पाने को नेताओं की लॉबिंग तेज, 5 मार्च को अहम बैठक

Sambhajinagar Municipal Corporation: संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति सहित विभिन्न विषय समितियों के सदस्यों के चयन के लिए 5 मार्च को विशेष सभा होगी। समिति में स्थान पाने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation: Leaders intensify lobbying for a place in the Standing Committee, crucial meeting on March 5
Sambhajinagar Standing Committee Election ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Standing Committee Election: छत्रपति संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति सहित महिला एवं बाल कल्याण, वैद्यकीय सहायता एवं स्वास्थ्य, शहर सुधार, विद्यालय समिति, गली-नाली एवं बस्ती उन्मूलन, आवास निर्माण तथा समाज कल्याण इन पांच विषय समितियों के सदस्यों के चयन के लिए 5 मार्च को सुबह 11:30 बजे विशेष सर्वसाधारण सभा आयोजित की गई है।

स्थायी समिति में स्थान पाने के लिए भाजपा, शिवसेना और एमआईएम के 2 नगरसेवक अपने-अपने दल के नेताओं के माध्यम से सक्रिय लॉबिंग कर रहे हैं।

मनपा में स्थायी समिति को विशेष महत्व प्राप्त है। हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा का महापौर तथा शिवसेना का उपमहापौर निर्वाचित हुआ है। संख्या बल के आधार पर स्थायी समिति के कुल 16 सदस्यों में से सर्वाधिक 8 सदस्य भाजपा के होने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त एमआईएम को 5 सदस्य और शिवसेना (शिंदे गुट) को 2 सदस्य मिल सकते हैं। एक सदस्य अन्य दल या अपक्ष को मिलने की संभावना है।

सभापति पद पर भी भाजपा का दावा मजबूत

भाजपा-शिवसेना गठबंधन के सत्ता में होने के बावजूद, नगरसेवकों की संख्या अधिक होने से स्थायी समिति में भाजपा का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है, स्थायी समिति के सभापति पद पर भी भाजपा का दावा मजबूत माना जा रहा है, 5 मार्च को होने वाली विशेष सभा में प्रत्येक दल के गटनेता बंद लिफाफे में अपने अपने सदस्यों के नाम महापौर को सौंपेगे।

इसके बाद महापौर उन नामों की घोषणा करेंगे, 16 सदस्यों में से स्थायी समिति के सभापति का चयन किया जाएगा, स्थायी समिति के सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। हालांकि, प्रत्येक वर्ष आठ सदस्यों को क्रमवार अवकाश देकर नए सदस्यों का चयन किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com