दुल्हन की तस्वीर वाला मिठाई बॉक्स! रश्मिका-विजय ने शादी के बाद किया ऐसा काम, फैंस हुए इमोशनल

Rashmika Vijay Udaipur Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद उदयपुर में मीडिया और जरूरतमंद बच्चों में मिठाई बांटी। दुल्हन की तस्वीर वाले मिठाई बॉक्स ने सबका ध्यान खींचा।
Rashmika Mandanna wedding Vijay Deverakonda marriage Udaipur wedding Kodava wedding ceremony
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rashmika Mandanna Sweet Boxes: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद एक खास अंदाज में अपनी खुशियां साझा कीं। कपल की टीम ने वेन्यू के बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों और जरूरतमंद बच्चों के बीच मिठाइयां बांटीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रश्मिका और विजय की टीम वहां मौजूद गरीब बच्चों को अपने हाथों से मिठाई देती नजर आ रही है।

इस खास मौके पर बांटे गए मिठाई के डिब्बों ने लोगों का ध्यान खास तौर पर खींचा, क्योंकि उन पर दुल्हन बनी रश्मिका मंदाना की खूबसूरत झलक दिखाई दे रही थी। डिब्बे की पैकेजिंग बेहद आकर्षक और पारंपरिक अंदाज में डिजाइन की गई थी, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद शाम को कपल कोडवा (कूर्ग) रीति-रिवाजों के अनुसार एक और समारोह में शामिल होगा।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी

बताया जा रहा है कि यह पारंपरिक फंक्शन शाम करीब 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। दोनों ने अपनी शादी को निजी और पारिवारिक माहौल में संपन्न करने का फैसला किया था। शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमान 23 फरवरी को ही उदयपुर पहुंच गए थे। राजस्थान की शाही वादियों के बीच आयोजित इस समारोह ने पूरे इवेंट को और भी भव्य बना दिया।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का पोस्ट

संडे को कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की जानकारी साझा की, जिसके बाद से ही फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। रश्मिका और विजय के इस नेक कदम मीडिया और बच्चों में मिठाई बांटने को फैंस ने दिल से सराहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कपल की सादगी और उदारता की तारीफ कर रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

कई लोगों ने लिखा कि स्टारडम के बावजूद दोनों जमीन से जुड़े हुए हैं और यही बात उन्हें खास बनाती है। फैंस और पैपराजी दोनों ही इस पल के गवाह बने और कपल को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। अब सभी की नजरें शाम को होने वाले पारंपरिक कोडवा समारोह पर टिकी हैं, जहां इस नई जोड़ी की एक और खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com