दिल्ली मेट्रो में ‘धक्का’ बना झगड़े की वजह, दो महिलाओं की हाथापाई का वीडियो वायरल

Delhi Metro Fight Video : दिल्ली मेट्रो में धक्का लगने की मामूली बात पर दो महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
A push inside Delhi Metro led to a physical fight between two women; the video has gone viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Metro Women Fight Viral Video : दिल्ली मेट्रो सेवा जहां अपनी आधुनिक सुविधाओं के लिए जानी जाती है, वहीं इन दिनों अंदर होने वाले झगड़ों के वायरल वीडियो भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

ताजा मामला दिल्ली मेट्रो के एक कोच का बताया जा रहा है, जहां भीड़ के बीच मामूली धक्का लगने की बात पर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया और पूरा कोच ‘अखाड़ा’ बन गया।

मेट्रो में महिलाओं के बीच हुई हाथापाई

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं गुस्से में एक-दूसरे से गुत्थम-गुत्था हो रही हैं।

हाथापाई के दौरान एक महिला ने दूसरी को कोच के फर्श पर पटक दिया। नीचे गिरी महिला भी चुप नहीं रही और उसने सामने वाली के बाल खींचते हुए पलटवार किया। वीडियो में दोनों के बीच का गुस्सा साफ नजर आता है।

अन्य यात्री बने तमाशबीन

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आसपास मौजूद ज्यादातर यात्री तमाशबीन बने रहे। कोई भी तुरंत बीच-बचाव करने के लिए आगे नहीं आया। हालांकि, कुछ देर बाद एक बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को अलग करने की कोशिश की और डांटकर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

दिल्ली मेट्रो में लड़ाई की यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सार्वजनिक परिवहन में सफर करते समय धैर्य और संयम बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़े विवाद में बदल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com