- Hindi News »
- India »
- Amit Shah On Nia Day Terrorism Is Biggest Human Rights Violation Modi Govt Has Zero Tolerance Police Says Hm
एनआईए के 13वें स्थापना दिवस के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह बोले-आतंकवाद, मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे बड़ा रूप है
- Written By: सुभाष यादव

File
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद (Terrorism) , मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे बड़ा रूप है और लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए इसे जड़ से खत्म करना बेहद आवश्यक है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA Day) के 13वें स्थापना दिवस पर शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद वित्त पोषण के खिलाफ दर्ज मामलों ने वहां आतंकवाद पर लगाम लगाने में काफी मदद की है।
उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि आतंकवादी कृत्यों से ज्यादा मानवाधिकारों का उल्लंघन किसी भी और तरह से नहीं हो सकता। मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए आतंकवाद को जड़ से खत्म करना बेहद आवश्यक है।” गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आतंकवाद के खिलाफ ‘‘शून्य सहिष्णुता” की नीति अपना रही है और भारत इस खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: विमान यात्रियों को चूहों और कुत्तों से खतरा
पाकिस्तान के पंजाब में फर्जी मुठभेड़ का कहर, 924 की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त
पाकिस्तान में ‘Honor Killing’ का बढ़ता संकट और न्याय में विफलता: रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
ट्रंप से हमले की अपील कर ईरानी युवक ने की खुदकुशी, वीडियो में कहा- सरकार से न करें कोई समझौता
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13वें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “NIA की जांच इस प्रकार के अपराधों में होती है जहां साक्ष्य मिलना मुश्किल होता है लेकिन इसके बावजूद आपने (NIA ने) उपलब्धि प्राप्त की है जो प्रेरणा है।” pic.twitter.com/f6aM1vJMzq — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2022
शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एनआईए द्वारा दर्ज किए गए आतंकवाद वित्त पोषण के मामलों से अब वहां आतंकी कृत्यों के लिए धन उपलब्ध कराना बहुत मुश्किल हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठनों के ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और वहां आतंकवाद से जुड़े साजो-सामान की आपूर्ति श्रृंखला को बंद करने के लिए भी एनआईए की सराहना की।
Amit shah on nia day terrorism is biggest human rights violation modi govt has zero tolerance police says hm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर… 10 हजार उड़ानें रद्द और करीब 5.7 लाख घरों की बिजली गुल
Feb 24, 2026 | 11:33 AMसैलरी से पहले नया फोन खरीदने की प्लानिंग? 25 फरवरी को लॉन्च होगी Samsung की Galaxy S26 सीरीज़
Feb 24, 2026 | 11:29 AMपुणे पुलिस की पहल: आम जनता बनी ट्रैफिक प्रहरी, PTP ऐप से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर, नागरिकों को इनाम
Feb 24, 2026 | 11:25 AMनागपुर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी से मारपीट, सगे भाइयों ने की बदसलूकी; पुलिस महकमे में हड़कंप
Feb 24, 2026 | 11:23 AMपुलिस भर्ती में ड्रग्स का खेल: मीरा-भाईंदर में इंजेक्शन लेते पकड़ा गया उम्मीदवार, भर्ती से किया गया बाहर
Feb 24, 2026 | 11:15 AMपुणे में गर्मी का ‘पारा’ हाई, टूटा 11 साल का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड; मौसम वैज्ञानिक चिंतित
Feb 24, 2026 | 11:11 AMपेट सफा हर रोग दफा…लेकिन ये क्या? अमेरिका के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर का टॉयलेट हुआ जाम; मुश्किल में जवान
Feb 24, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














