- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 2nd March 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 2 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar Live: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर हैं। आज उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई।
- Written By: अक्षय साहू , अर्पित शुक्ला

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। आज उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। दोनों नेताओं ने नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। वहीं, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी राज्यभर में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दक्षिण 24 परगना के रायदीघि में इस यात्रा को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों से रूबरू होने के लिए इस लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…
सम्बंधित ख़बरें
बेगूसराय में CM नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड के अंदर घुसा बैल, पुलिस वालों ने भागकर बचाई जान, देखें VIDEO
सरकार ने सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द करने का किया फैसला, जल्द आएंगे जेल से बाहर
10 साल में दोगुनी हुई खपत…LPG उत्पादन वहीं का वहीं, बड़े संकट की ओर बढ़ रहा देश? आंकड़ों से समझें पूरी बात
BSEB Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ड को लेकर आया बड़ा अपडेट, मूल्यांकन पूरा, जानें कब आएंगे परिणाम
02 Mar 2026 09:42 PM (IST)
02 Mar 2026 09:42 PM (IST)नेतन्याहू ने ईरानी हमले की जगह का दौरा किया
इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यरुशलम के पश्चिम में बेत शेमेश में ईरानी हमले की जगह का दौरा किया।
02 Mar 2026 08:39 PM (IST)
02 Mar 2026 08:39 PM (IST)ओमान में नागरिक की मौत पर भारतीय दूतावास ने जताया दुख
ओमान में भारतीय दूतावास ने MKD व्योम जहाज पर सवार एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत पर दुख जताया है। दूतावास ने कहा कि जहाज पर सवार हमारे नागरिकों को सुरक्षित और जल्दी वापस लाने के लिए दूतावास ओमान में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
02 Mar 2026 06:53 PM (IST)
02 Mar 2026 06:53 PM (IST)पीएम मोदी ने बहरीन के राजा और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्तालाप किए। उन्होंने पहले बहरीन के राजा हमाद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की।
02 Mar 2026 06:04 PM (IST)
02 Mar 2026 06:04 PM (IST)ईरान ने चुना नया रक्षा मंत्री, जनरल माजिद इब्न अल-रजा संभालेंगे कमान
ईरान जिस तरह महाविनाशक बन चुका है, सवाल उठ रहे थे कि वहां टॉप लीडरशिप की पूरी खेप खत्म होने के बाद कौन इन हमलों को निर्देशित कर रहा है। इस सवाल के जवाब में ईरान के प्रेसिडेंट ने ईरान का रक्षा मंत्री चुन लिया है। जनरल माजिद इब्न अल रजा अब रक्षा मंत्री की कमान संभालेंगे।
02 Mar 2026 04:47 PM (IST)
02 Mar 2026 04:47 PM (IST)अबू धाबी स्थित बीएपीएस मंदिर सोमवार से 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद रहेगा
वर्तमान स्थिति को देखते हुए और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी सलाहों के अनुरूप, एहतियात के तौर पर अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर सोमवार, 9 मार्च तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।
02 Mar 2026 04:00 PM (IST)
02 Mar 2026 04:00 PM (IST)नेतन्याहू के दफ्तर पर ईरान का मिसाइल से हमले का दावा
ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरानी पक्ष का कहना है कि उसने इज़रायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के दफ्तर को निशाना बनाते हुए हमला किया है। हालांकि, इज़रायल की ओर से इस दावे पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
02 Mar 2026 03:31 PM (IST)
02 Mar 2026 03:31 PM (IST)अमेरिका ने कुवैत में अपना दूतावास किया बंद
अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों के मद्देनजर अमेरिका ने कुवैत में अपना दूतावास बंद कर दिया है। कुवैत में अमेरिकी दूतावास के पास धुआं उठता दिख रहा है।
02 Mar 2026 03:07 PM (IST)
02 Mar 2026 03:07 PM (IST)US-इजराइल ने कल ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया: IAEA
IAEA (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) में ईरान के राजदूत ने कहा, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, US, इज़राइल ने कल ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया है।
02 Mar 2026 02:27 PM (IST)
02 Mar 2026 02:27 PM (IST)इंडिगो ने मिडल-ईस्ट से होकर गुजरने वाली उड़ानों पर रोक बढ़ाई
इंडिगो ने यात्रा संबंधी सलाह जारी करते हुए कहा, हमारी निरंतर एहतियाती रणनीति के तहत, मध्य पूर्वी हवाई क्षेत्र के कुछ हिस्सों से होकर गुजरने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन बढ़ा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बदलती परिस्थितियों के अनुरूप संचालन में बदलाव के कारण कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं... हम मध्य पूर्व और अन्य प्रभावित अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों से आने-जाने वाली यात्राओं के लिए 7 मार्च 2026 तक पूर्ण छूट और लचीलापन प्रदान कर रहे हैं, बशर्ते बुकिंग 28 फरवरी 2026 को या उससे पहले की गई हो। ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपनी यात्रा का समय बदल सकते हैं या पूर्ण धनवापसी का विकल्प चुन सकते हैं।
02 Mar 2026 01:55 PM (IST)
02 Mar 2026 01:55 PM (IST)2050 तक अपने ग्रिड को दोगुना करेगा कनाडा: मार्क कार्नी
दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, आज हम एक स्ट्रेटेजिक एनर्जी पार्टनरशिप शुरू कर रहे हैं जिसमें दोनों देशों के एनर्जी ट्रेड को बढ़ाने की काफी संभावना है। हम क्लीन एनर्जी में अपने सहयोग को और गहरा कर रहे हैं, विंड, सोलर और हाइड्रोजन में सहयोग बढ़ा रहे हैं क्योंकि कनाडा के भी बड़े प्लान हैं। हम 2050 तक अपने ग्रिड को दोगुना करने का प्लान बना रहे हैं और भारत इस विस्तार में एक बड़ा पार्टनर हो सकता है। एक ही ग्रह के तहत ये सभी एग्रीमेंट एक नए खुशहाल रिश्ते की शुरुआत हैं जो दोनों देशों में काम करने वालों और बिज़नेस के लिए आने वाली पीढ़ियों के मौके देंगे और जो आने वाली पीढ़ियों के लिए ग्रह की रक्षा करेंगे।
#WATCH दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, "... आज हम एक स्ट्रेटेजिक एनर्जी पार्टनरशिप शुरू कर रहे हैं जिसमें दोनों देशों के एनर्जी ट्रेड को बढ़ाने की काफी संभावना है... हम क्लीन एनर्जी में अपने सहयोग को और गहरा कर रहे हैं, विंड, सोलर और हाइड्रोजन में सहयोग बढ़ा… pic.twitter.com/DlAKgkyBOw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
02 Mar 2026 01:16 PM (IST)
02 Mar 2026 01:16 PM (IST)भारत और कनाडा निवेश और रोजगार के नए अवसर बनेंगे: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, हमने कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट को जल्द ही अंतिम रूप देने का निर्णय किया है। इससे दोनों देशों में निवेश और रोज़गार के नए अवसर बनेंगे।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, "हमने कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट को जल्द ही अंतिम रूप देने का निर्णय किया है। इससे दोनों देशों में निवेश और रोज़गार के नए अवसर बनेंगे।" pic.twitter.com/2XIdG84s5d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
02 Mar 2026 12:47 PM (IST)
02 Mar 2026 12:47 PM (IST)यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट किया गया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने हाउस अरेस्ट पर कहा, प्रदेश में SIR की प्रक्रिया के दौरान जितने भी अधिकारियों की मृत्यु हुई हैं, मैं उनके घर गया हूं। उसी के तहत मैं आज फतेहपुर जाने की तैयारी किया था लेकिन मुझे कल रात से ही हाउस अरेस्ट किया गया है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। स्वयं की आजादी को भंग किया जा रहा है।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने हाउस अरेस्ट पर कहा, "प्रदेश में SIR की प्रक्रिया के दौरान जितने भी अधिकारियों की मृत्यु हुई हैं, मैं उनके घर गया हूं। उसी के तहत मैं आज फतेहपुर जाने की तैयारी किया था लेकिन मुझे कल रात से ही हाउस अरेस्ट किया गया… pic.twitter.com/tVecfY093X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
02 Mar 2026 12:16 PM (IST)
02 Mar 2026 12:16 PM (IST)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं को दी 4 योजनाओं की सौगात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महिला कल्याण योजनाओं का शुभारंभ करेंगी। ये योजनाएँ हैं: ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’, फ्री LPG सिलेंडर स्कीम, दिल्ली लखपति बिटिया योजना और ‘मेरी पुंजी मेरा अधिकार’। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहेंगी।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu to shortly launch four women's welfare schemes of the Delhi government at the Indira Gandhi Indoor Stadium.
The four schemes are 'Saheli Pink Smart Card,' free LPG cylinder scheme, Delhi Lakhpati Bitiya Yojana, and 'Meri Punji Mera… pic.twitter.com/z2Fibfszwx
— ANI (@ANI) March 2, 2026
02 Mar 2026 11:51 AM (IST)
02 Mar 2026 11:51 AM (IST)श्रीनगर में अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। एहतियात के तौर पर कश्मीर के सभी जिलों में पाबंदियां लगाई गई हैं। भारी सुरक्षा तैनात की गई है।
#WATCH श्रीनगर | ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। एहतियात के तौर पर कश्मीर के सभी जिलों में पाबंदियां लगाई गई हैं। भारी सुरक्षा तैनात की गई है। pic.twitter.com/1CWZduMFad
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
02 Mar 2026 11:15 AM (IST)
02 Mar 2026 11:15 AM (IST)हैदराबाद हाउस में कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी से मिले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/RLIwL4kvD0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
02 Mar 2026 10:28 AM (IST)
02 Mar 2026 10:28 AM (IST)लखनऊ में तीन दिन तक सारी दुकानें बंद रहेंगी: यासूब अब्बास
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन और बंद के आह्वान पर शिया धार्मिक नेता यासूब अब्बास ने कहा, "तीन दिन तक सारी दुकानें बंद रहेंगी। लोगों के घरों पर काले परचम लगेंगे। जलसे होंगे।
#WATCH लखनऊ: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन और बंद के आह्वान पर शिया धार्मिक नेता यासूब अब्बास ने कहा, "तीन दिन तक सारी दुकानें बंद रहेंगी। लोगों के घरों पर काले परचम लगेंगे। जलसे होंगे।" pic.twitter.com/MZWSSFkX2h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
02 Mar 2026 10:02 AM (IST)
02 Mar 2026 10:02 AM (IST)राहुल गांधी नकली गांधी परिवार का युवराज: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी नकली गांधी परिवार का युवराज है। वो जिसे चाहे पार्टी में रखे, जिसे चाहे निकाल दे। तेजस्वी यादव लालू का युवराज है। ये लोकतांत्रिक दल नहीं है। तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने कहा, हमें मालूम हुआ है कि युवराज ही जाना चाहते हैं, अब यहां से मन ऊब गया है। अच्छा है, लड़ कर देख लें।
#WATCH पटना(बिहार): केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी नकली गांधी परिवार का युवराज है। वो जिसे चाहे पार्टी में रखे, जिसे चाहे निकाल दे। तेजस्वी यादव लालू का युवराज है। ये लोकतांत्रिक दल नहीं है।"
तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने कहा, "हमें… pic.twitter.com/qMSypPG9xi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
02 Mar 2026 09:46 AM (IST)
02 Mar 2026 09:46 AM (IST)लॉस एंजिल्स में ईरान के निवार्सित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी के समर्थन में रैली
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ईरान के निवार्सित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी के समर्थन में रैली निकाली लगाई। जहां पहलवी लिए लोगों ईरान में शासन बदलने की मांग की।
VIDEO | USA: Protesters in Los Angeles carry posters of Reza Pahlavi, Iran’s exiled crown prince, calling for regime change in Iran.
(Source: EFE)#IranIsraelWar #USIsraelStrikes #Iran
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/PWptV3WbhR
— Press Trust of India (@PTI_News) March 2, 2026
02 Mar 2026 09:40 AM (IST)
02 Mar 2026 09:40 AM (IST)शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 2743 और निफ्टी 519 अंक नीचे
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मच गया। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते सेंसेक्स 2743 अंक और निफ्टी 519 अंक टूटकर खुले, जिससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगा।
02 Mar 2026 09:03 AM (IST)
02 Mar 2026 09:03 AM (IST)ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस ने तनाव करने और UN चार्टर से मामला सुलझाने की मांग की
रूस के विदेश मंत्रालय ने ईरान-इजरायल संघर्ष को लेकर बयान जारी किया है। जिसमें होने ने क्षेत्र तनाव को कम करने और मालमे को UN चार्टर के तहत सुझाने की मांग की है। रुसी विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम तुरंत तनाव कम करने, दुश्मनी खत्म करने, पॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक प्रोसेस को फिर से शुरू करने, UN चार्टर और न्यूक्लियर वेपन्स के नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रीटी के आधार पर मौजूदा समस्याओं को सुलझाने की मांग करते हैं।"
❗️ We call for immediate de-escalation, cessation of hostilities, resumption of political and diplomatic processes, to settle any existing problems on the basis of the UN Charter and the Treaty on the Non-Proliferation of Nuclear Weapons.https://t.co/WAJ1NlrEHT pic.twitter.com/HZkme3Yc0c
— MFA Russia 🇷🇺 (@mfa_russia) March 1, 2026
02 Mar 2026 08:29 AM (IST)
02 Mar 2026 08:29 AM (IST)UAE ने ईरानी राजदूत किया तलब और हमलों पर विरोध जताया
यूएई ने ईरान द्वारा किए गए हमलों के चलते ईरानी राजदूत को तलब किया और हमलों पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई।
UAE Summons Iranian Ambassador and Delivers Note of Protest over Iran’s Terrorist Attacks pic.twitter.com/Ba51Gsza6D
— Press Trust of India (@PTI_News) March 2, 2026
02 Mar 2026 08:18 AM (IST)
02 Mar 2026 08:18 AM (IST)अयातुल्ला अली खामेनेई शहीद हो गए: वारिस पठान
AIMIM नेता वारिस पठान ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर कहा, दिल बड़ा दुखी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई शहीद हो गए। इस दुख की घड़ी में हम शिया समुदाय के लोगों के साथ खड़े हैं। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं कि एक षड्यंत्र के जरिए उन्होंने (अमेरिका और इज़राइल ने) गोलाबारी करके ईरान में इस तरह की घटना को अंजाम दिया। इस समय भारत को भी उचित कदम उठाने चाहिए। हमारे कई लोग वहां फंसे हुए हैं और उनको वहां से निकालना चाहिए। जंग किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
#WATCH | मुंबई: AIMIM नेता वारिस पठान ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर कहा, "दिल बड़ा दुखी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई शहीद हो गए...इस दुख की घड़ी में हम शिया समुदाय के लोगों के साथ खड़े हैं। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं कि एक… pic.twitter.com/Qskyqj5WG5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
02 Mar 2026 07:49 AM (IST)
02 Mar 2026 07:49 AM (IST)बंगाल में आज परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह
पश्चिम बंगाल में बीजेपी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा चला रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दक्षिण 24 परगना के रायदीघि में इस यात्रा को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाएंगे।
02 Mar 2026 07:34 AM (IST)
02 Mar 2026 07:34 AM (IST)मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते इंटरनेशनल फ्लाइट्स बाधित
IGT दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि मिडिल ईस्ट में राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के कारण, वेस्टबाउंड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रुकावटें आ रही हैं और उनके शेड्यूल में परिवर्तन हो रहे हैं।
#WATCH | Visuals from the IGI Airport. Delhi Airport tweeted on X, "Due to the evolving political situation in the Middle East, westbound international flights continue to experience disruptions and schedule changes." pic.twitter.com/HuClq0erhL
— ANI (@ANI) March 2, 2026
02 Mar 2026 06:27 AM (IST)
02 Mar 2026 06:27 AM (IST)अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप फ्लोरिडा के मार-ए-लागो से वाशिंगटन के लिए रवाना
ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो से वाशिंगटन डी.सी. के लिए रवाना हो रहे हैं।
#WATCH | US President Donald J. Trump is departing from Mar‑a‑Lago in Florida to Washington, D.C., as military operations against Iran continue.
(Source: Reuters) pic.twitter.com/lQ2WJyyTeE
— ANI (@ANI) March 1, 2026
Aaj ki taaja khabar 2nd march 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ हैं राहुल-अखिलेश: यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्षी नेताओं पर करारा प्रहार
Mar 14, 2026 | 01:29 PMनासिक के सातपुर में कचरे के ढेर, नागरिकों ने उठाए स्वास्थ्य पर सवाल; इलाके में बढ़ा कचरा संकट
Mar 14, 2026 | 01:27 PMकरण जौहर को मिली अंडरवर्ल्ड की धमकी, फराह खान ने किया बड़ा खुलासा, 90s में तीनों खान पर भी था दबाव
Mar 14, 2026 | 01:23 PMIPL 2026 में आखिरी बार खेलते दिखेंगे MS Dhoni, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा खुलासा
Mar 14, 2026 | 01:21 PMमहाराष्ट्र परिवहन विभाग शुरू करेगा 24×7 व्हॉट्सऐप चैटबॉट सेवा, आरटीओ जानकारी होगी आसान
Mar 14, 2026 | 01:19 PMयवतमाल कलेक्टर ऑफिस शर्मसार! बार में बैठकर ले रहे थे रिश्वत, ACB ने रंगे हाथ पकड़े राजस्व विभाग के 2 अफसर
Mar 14, 2026 | 01:19 PMपापमोचनी एकादशी के दिन महिलाएं बाल धोएं या नहीं? जानिए क्या है परंपरा और इसके नियम
Mar 14, 2026 | 01:12 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM














