- Hindi News »
- India »
- Aiadmk Accuses Dmk Government Of Rs 40000 Crore Scam
AIADMK ने DMK सरकार पर लगाया 40,000 करोड़ घोटले का आरोप, सीएम का मांगा इस्तीफा…बुरे फंसे स्टालिन
भाषा व परिसीमन विवाद के बीच एमके स्टालिन पर AIADMK नेता ने गंभीर आरोप लगाया है। बजट सत्र के दौरान सभी विधायकों ने सरकार का इस्तीफा मांगा और सदन से वाकआउट कर दिया।
- Written By: Saurabh Pal

पलानीस्वामी, एमके स्टालिन (फोटो- सोशल मीडिया)
चेन्नईः भाषा व परिसीमन विवाद के बीच एमके स्टालिन पर AIADMK नेता ने गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान AIADMK विधायकों ने तमिलनाडु राज्य विपणन निगम लिमिटेड (TASMAC) घोटाले के आरोप में बजट पेश किए जाने के दौरान राज्य विधानसभा से वॉकआउट किया।
वॉकआउट के बाद AIADMK महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने मीडिया को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि TASMAC में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार संभव है। उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा छापेमारी के बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पलानीस्वामी यह भी मांग की कि एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ED ने कहा है कि TASMAC में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ है। जांच जारी है। यह संभव है कि TASMAC में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ हो। ED की छापेमारी के बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
सम्बंधित ख़बरें
जयललिता को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि: पोंगल लंच से शपथ ग्रहण तक, साझा किए अनसुने किस्से
नवभारत संपादकीय: मुफ्तखोरी के पंजे में जकड़ा लोकतंत्र
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस में तकरार, विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, राहुल गांधी नाराज
सद्गुरु के साथ महाशिवरात्रि मनाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लिंग भैरवी महा यात्रा में होंगे शामिल
तमिलनाडु विधानसभा
AIADMK नेता ने कहा कि हम मांग करते हैं कि DMK सरकार को इस पर इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्रीय एजेंसी के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एक दिन पहले, ईडी चेन्नई ने तमिलनाडु राज्य विपणन निगम लिमिटेड (टीएएसएमएसी) और इससे जुड़ी संस्थाओं/व्यक्तियों से संबंधित विभिन्न अपराधों के लिए पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत तमिलनाडु के कई जिलों में विभिन्न परिसरों में तलाशी अभियान चलाया।
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक्स पर एक पोस्ट में ईडी ने लिखा कि “ईडी टीम ने चेन्नई ने तमिलनाडु राज्य विपणन निगम लिमिटेड (टीएएसएमए सी) और इससे जुड़ी संस्थाओं/व्यक्तियों से संबंधित विभिन्न अपराधों के लिए पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 06.03.2025 को तमिलनाडु के कई जिलों में विभिन्न परिसरों में तलाशी अभियान चलाया है। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए और जब्त किए गए।” राज्य के वित्त मंत्री, थंगम थेन्नारासु ने आज विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया
Aiadmk accuses dmk government of rs 40000 crore scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 WC 2026 में श्रीलंका का सफर खत्म, अब पाकिस्तान की बारी! सेमीफाइनल के समीकरण ने बढ़ाई पड़ोसियों की टेंशन
Feb 25, 2026 | 11:31 PMT20 World Cup 2026: क्या फिर इतिहास दोहराएगा भारत? 2007 के ये संयोग दे रहे हैं जीत की बड़ी गवाही
Feb 25, 2026 | 11:13 PMमार्च में पड़ रहा है फाल्गुन का रवि प्रदोष, महादेव शिव जी की कृपा के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा
Feb 25, 2026 | 11:02 PMStampede in Barsana: बरसाना में श्रद्धालुओं की भीड़ हुई बेकाबू, लट्ठमार होली में मची भगदड़
Feb 25, 2026 | 10:47 PMनरसिंह द्वादशी पूजा की क्या है महिमा? जानिए सबसे शुभ मुहूर्त
Feb 25, 2026 | 10:43 PMT20 World Cup 2026 में श्रीलंका का सफर हुआ समाप्त, न्यूजीलैंड ने हराकर मेजबान को टूर्नामेंट से किया बाहर
Feb 25, 2026 | 10:29 PMइजरायली संसद दहाड़े PM मोदी…आतंक पर किया सीधा प्रहार, ‘नेसेट’ में बताया अपने जन्मदिन और इजरायल का कनेक्शन
Feb 25, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM
दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला
Feb 25, 2026 | 05:46 PM
झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM














