- Hindi News »
- India »
- Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Important Meeting With Farmers Discuss On Indus Waters Treaty
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसानों के साथ अहम बैठक, सिंधु जल संधि पर बातचीत
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया था। आज (19 मई) को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर भारत के किसान संगठनों और प्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगे।
- Written By: अक्षय साहू

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छह राज्यों के किसानों के साथ अहम बैठक करने वाले हैं। इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को सिंधु जल समझौते से जुड़े विवाद और भारत के लगाए प्रतिबंध से होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया था। आज (19 मई) को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर भारत के किसान संगठनों और प्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगे। इस संवाद में सिंधु नदी के पानी का लाभ लेने वाले राज्यों हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
शिवराज किसानों से करेंगे चर्चा
जानकारी के मुताबिक बैठक में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों को बताएंगे कि किस तरह से सरकार का यह फैसला उनके भले के लिए और उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है। इसके अलावा चौहान कांग्रेस सरकारों के गलत निर्णयों से उत्तर भारत के किसानों को हुए नुकसान के बारे में भी किसानों को बताएंगे। साथ ही साथ सिंधु जल समझौते के कारण भारत को अभी तक हुए नुकसान पर भी चर्चा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
जबलपुर में दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं सैकड़ों बोतलें
इंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
सागर में सनसनी: एलिवेटेड कॉरिडोर पर बाइक खड़ी कर युवक ने तालाब में लगाई छलांग; नाविकों ने यूं बचाई जान
क्या है सिंधु जल संधि?
सिंधु जल संधि साझा बेसिन में करीब 80 प्रतिशत जल प्रवाह को नियंत्रित करती है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह संधि 1960 में हुई थी। इस संधि की मध्यस्थता विश्व बैंक ने की थी। इस संधि को दुनिया के सबसे टिकाऊ सीमा-पार जल समझौतों में से एक माना जाता है। यह संधि सिंधु बेसिन की छह नदियों को दोनों देशों के बीच बांटती है।
मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं… माफी अस्वीकार, SIT करेगी जांच; गिरफ्तारी पर रोक
समझौते के मुताबिक भारत को तीन पूर्वी नदियों- रावी, ब्यास और सतलुज पर पूरा नियंत्रण हासिल है, जबकि पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम और चिनाब पर अधिकार प्राप्त है। पाकिस्तान में बहने वाली तीन नदियां साझा बेसिन के पानी का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा हैं।इस समझौते के हिसाब से भारत को पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम और चिनाब के पानी का उपयोग जलविद्युत उत्पादन और सिंचाई के लिए करने की अनुमति है, लेकिन वह ऐसी कोई बांध या कोई संरचना नहीं बना सकता जो इन नदियों के बहाव को मोड़ दे या प्रभावित कर सकती हो।
Agriculture minister shivraj singh chouhan important meeting with farmers discuss on indus waters treaty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 12:07 PMइंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














