-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Big Demand On Indus Water Treaty To India
सिंधु जल समझौता रोकने पर रोने लगा पाकिस्तान, भारत से कर दिया ये डिमांड
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
इशाक डार ने कहा कि अगर जल संधि का मुद्दा नहीं सुलझा तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा क्षेत्रीय शांति के लिए अहम है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार, फोटो - सोशल मीडिया
इस्लामाबाद : भारत-पाकिस्तान तनाव खत्म होने के बाद सब कुछ अब सामान्य रूप से धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। पर पाकिस्तान के बॉर्डर वाले इलाके में अभी भी तनाव जैसा माहौल बना हुआ है। पूर्ण सीजफायर पर बात होने के बाद भी बीते रात खबर आई थी कि पाकिस्तान फिर से सीजफायर तोड़ने का प्रयास किया है।
ऐसे में अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का कहना है कि हमने भारत के खिलाफ परमाणु हथियार तैनात करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। सीएनएन के साथ एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने दावा किया कि हम भारत से जमीन और आसमान दोनों जगह लड़ने में सक्षम हैं, जबकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुए युद्ध जैसे हालात में पाकिस्तानी सेना को बुरी तरह नुकसान उठाना पड़ा है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि हमने भारत के खिलाफ परमाणु हथियार तैनात करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। इशाक डार ने आगे कहा कि कभी-कभी ऐसी गंभीर परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं कि आपको कुछ फैसले लेने पड़ते हैं, लेकिन हम परमाणु हथियार तैनात किए बिना भी तनाव को संभालने में सक्षम हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
इशाक डार ने सिंधु जल समझौते को लेकर किया डिमांड
इतना ही नहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने एक और धमकी देते हुए कहा कि अगर सिंधु जल संधि का मुद्दा नहीं सुलझा तो भारत और पाकिस्तान के बीच लागू संघर्ष विराम खतरे में पड़ सकता है। इशाक डार ने इस ओर भी इशारा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली अगली बैठक में सिंधु जल समझौते पर चर्चा होनी चाहिए।
इशाक डार ने कहा कि अगर जल संधि का मुद्दा नहीं सुलझा तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा क्षेत्रीय शांति के लिए अहम है। अगर कश्मीर मुद्दा नहीं सुलझा तो स्थायी शांति भी मुश्किल में पड़ सकती है। पाकिस्तानी मंत्री के बयान से यह बात तो साफ है कि सिंधु जल संधि का रुकना उनके लिए बेहद दुखद साबित हो रहा है।
सिंधु नदी का पानी इसलिए है अहम
आपोक जानकारी के लिए बताते चलें कि पाकिस्तान में पंजाब से लेकर सिंध तक सिंधु नदी का पानी खेतों की सिंचाई से लेकर पीने के पानी तक के लिए अहम होता है। फिलहाल, भारत ने सिंधु जल समझौता रोकने का सिर्फ ऐलान किया है और जमीन पर इसका कोई असर नहीं है।
लेकिन जिस तरह से भारत सरकार ने हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी प्रोजेक्ट्स पर बांधों के निर्माण में तेजी लाने के प्रयास शुरू किए हैं, उससे पाकिस्तान में आशंकाओं का दौर पैदा हो गया है। पाकिस्तानियों को लगता है कि अगर भारत सिंधु का पानी मोड़ने में सफल हुआ तो उन्हें पीने के पानी से लेकर फसलों तक का संकट झेलना पड़ेगा।
Pakistan big demand on indus water treaty to india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














