-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aditya Amit Thackeray Both Are Contesting Elections Who Is More Powerful
आदित्य-अमित ठाकरे; दोनों लड़ रहे चुनाव, आखिर कौन है ज्यादा दमदार..
- Written By: प्रतीक मिश्रा
ठाकरे परिवार की तीसरी पढ़ी अब पूरी तरह सक्रिय राजनीति में आ चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में जहां आदित्य ठाकरे की एंट्री हो गई थी, तो वहीं इस चुनाव में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी चुनाव मैदान में है।

फाइल फोटो: आदित्य तथा अमित ठाकरे [स्रोत: सोशल मीडिया]
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का आगाज़ हो चूका है और पुरे राज्य में राजनीतिक दलों ने अपने चुनाव अभियान शुरू कर दिए है, लेकिन इन सबके बीच सूबे के सबसे ताकतवर सियासी परिवारों की लिस्ट में शुमार ठाकरे परिवार पर सबकी नज़र रहने वाली है।
ऐसा इसलिए क्योंकि उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य ठाकरे को पिछले विधानसभा चुनाव में वर्ली सीट से टिकट देकर एक तरह से सक्रिय राजनीति में लांच कर दिया था और बाद में आदित्य अपने सीएम पिता की सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर भी रहे।
इसे भी पढ़े : दिल्ली में आज आसमान साफ़, साइक्लोन दाना का बंगाल-ओडिशा में आगाज, जानें कैसा है देश का मौसम
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना UBT विधायकों की अग्नि परीक्षा, राम रक्षा आंदोलन के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई अहम बैठक
महाराष्ट्र में सियासी भूचाल: उद्धव ठाकरे ने ‘मातोश्री’ में बुलाई आपात बैठक, विधायकों के टूटने का मंडराया खतरा
अयोध्या लूटी… अब मथुरा-काशी लूटेंगे, जोरदार बारिश में बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे
रोज रामरक्षा पढ़ें उद्धव… चंद्रपुर से गरजे सीएम फडणवीस, ठाकरे को दी राम के मार्ग पर चलने की नसीहत
इसी के साथ अब ठाकरे परिवार का एक और युवा सक्रिय राजनीती की और कदम बढ़ा रहा है, जिसे आदित्य की ही तरह राजनीति विरासत में मिली है। दरअसल हम बात कर रहे है, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की।
अमित अब मुंबई मध्य की माहिम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में है, जहां अब तीन सेनाओं के सिपाही आमने-सामने हो गए है। शिवसेना शिंदे ने अपने भरोसेमंद और वर्तमान विधायक सदा सरवणकर पुनः उम्मीदवार बनाया है।
इसे भी पढ़े : कजान से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, जानिए ब्रिक्स समिट में किन मुद्दों पर हुई बात, कितना सफल रहा दौरा?
बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में जब वर्ली सीट से आदित्य ठाकरे का नाम सामने आया था, तब मनसे प्रमुख ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। माहिम विधानसभा सीट पर मनसे ने साल 2009 में एक बार जीत दर्ज की है, हालांकि इसे शिवसेना का गढ़ माना जाता है।
इधर, आदित्य ठाकरे एक बार फिर वर्ली से ही चुनाव मैदान में है, लेकिन इस बार समीकरण कुछ अलग है। शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद यहां का मराठी वोट बैंक अस्थिर तो हुआ है, लेकिन पिछले चुनाव में आदित्य ने रिकार्ड वोटो से जीत दर्ज की थी और बेशक वे अपनी जीत को एक बार फिर दोहराना चाहेंगे।
आदित्य और अमित दोनों ही एक-दूसरे के चचेरे भाई है और अब दोनों ही राजनीति में आमने-सामने काम कर रहे है, लेकिन अब दोनों में सबसे ताकतवर कौन साबित होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Aditya amit thackeray both are contesting elections who is more powerful
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMAmarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
Jul 08, 2026 | 09:16 AMYRKKH Upcoming Twist: लीप के बाद बदलेगी कहानी, अभिरा और अरमान के रिश्ते की होगी नई शुरुआत
Jul 08, 2026 | 09:13 AMबारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी का एनकाउंटर! जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 09:12 AMक्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Jul 08, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














