YRKKH Upcoming Twist: लीप के बाद बदलेगी कहानी, अभिरा और अरमान के रिश्ते की होगी नई शुरुआत

YRKKH Leap Twist: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा की लाइफ में एक बड़ा तूफान आने वाला है, जहां जल्द ही आने वाले लंबे लीप के बाद दोनों का रिश्ता पूरी तरह बदल जाएगा।
YRKKH Leap
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

YRKKH Spoiler: फेमस टेलीविजन शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दर्शकों के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के इस पॉपुलर शो में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कहानी में चल रहे मौजूदा घटनाक्रमों के बीच अब एक ऐसा मोड़ आने वाला है, जो अरमान और अभिरा की लाइफ को हमेशा के लिए बदल कर रख देगा।

आने वाले दिनों में कहानी में एक लंबा समय बीत जाएगा, जिसके बाद दर्शकों को एक बिल्कुल नया सफर देखने को मिलने वाला है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी के मौजूदा हिस्से में अरमान की एक बड़ी सर्जरी हुई है, जिसके बाद वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। इस मुश्किल समय में अभिरा साए की तरह उसके साथ खड़ी है और उसकी सेहत सुधारने के लिए अपनी पूरी जान लगा रही है।

कोर्ट के कागजात खराब होने पर फूटा गुस्सा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में घर में चल रहे इस ड्रामे के बीच संजय एक जरूरी कानूनी मामला हार जाता है, जिससे उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। जब वह घर आकर अपनी इस बर्बादी की वजह खोजने की कोशिश करता है, तब विद्या सबके सामने सच लाती है।

विद्या बताती है कि चाचीसा के हाथ से गलती से उन जरूरी कागजातों पर कॉफी गिर गई थी। यह सुनते ही संजय का आपा खो जाता है और वह चाचीसा को खरी-खोटी सुनाने लगता है। माहौल तब और बिगड़ जाता है जब संजय इस पूरे मामले में अभिरा को भी घसीट लेता है और उसकी बेज्जती करना शुरू कर देता है।

पत्नी के सम्मान में खड़े अरमान ने बदली तेवर

अपनी पत्नी अभिरा का अपमान होते देख अरमान का खून खौल उठता है। वह अपनी बीमारी और कमजोरी को भूलकर संजय के सामने बिना किसी सहारे खड़ा हो जाता है। अरमान बेहद गुस्से में संजय को चेतावनी देता है और याद दिलाता है कि अभिरा उसकी पत्नी है, इसलिए उसके खिलाफ एक भी गलत शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अरमान का यह बदला हुआ रूप देखकर संजय हैरान रह जाता है और उसे चुप होना पड़ता है। हालांकि, अभिरा पोद्दार लगातार अरमान को शांत कराने की कोशिश करती है ताकि घर का माहौल और न बिगड़े। इसी बीच संजय को इस बात का डर सताने लगता है कि अगर अरमान पोद्दार पूरी तरह ठीक हो गया, तो उसका बिजनेस साम्राज्य उसके हाथ से निकल जाएगा।

लंबे समय के गैप के बाद बदलेगी किस्मत

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पारिवारिक विवादों के बीच अभिरा को महसूस होता है कि मनीषा की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई है, जिससे उसकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं। खबरों के मुताबिक, शो के मेकर्स अब कहानी में एक लंबा लीप लाने की तैयारी कर चुके हैं।

इस समय के बदलाव के बाद अरमान पोद्दार का पूरा ध्यान अभिरा के करियर को संवारने पर होगा। दूसरी तरफ, मनीषा की बिगड़ती सेहत और संजय की चालबाजियों के कारण परिवार को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा, जिससे अभिरा के लिए अपने काम पर ध्यान लगाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com