-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jharkhand High Court Maintains Stay On Jssc Cgl Result Next Hearing On November 3
झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL रिजल्ट पर रोक रखी बरकरार, अगली सुनवाई 3 नवंबर को
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
JSSC CGL: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL परिणाम प्रकाशन पर अंतरिम रोक बरकरार रखी है। महाधिवक्ता ने CID जांच का हवाला देते हुए पेपर लीक न होने की दलील दी। अदालत अब याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों का पक्ष सुनेगी।

झारखंड हाईकोर्ट, फोटो- IANS
Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार, 31 अक्टूबर को झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा के परिणाम के प्रकाशन पर लगाई गई अंतरिम रोक को बरकरार रखा है। परीक्षा में कथित पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 3 नवंबर निर्धारित की है।
चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की बेंच में जनहित याचिका पर सुनवाई हुई, जहां विभिन्न पक्षों ने अपनी दलीलें पेश कीं। महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि राज्य के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की जांच में अभी तक किसी तरह के पेपर लीक का साक्ष्य सामने नहीं आया है। उन्होंने तर्क दिया कि परीक्षा में अलग-अलग तीन वर्षों के कुछ प्रश्नों की पुनरावृत्ति (repetition) हुई है, जिसे पेपर लीक नहीं माना जा सकता है।
अगली सुनवाई की तारीख 3 नवंबर
वहीं, हस्तक्षेपकर्ता दीपक उरांव व अन्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता गोपाल शंकर नारायण और अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने भी परीक्षा पर रोक के खिलाफ पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कहीं भी क्वेश्चन पेपर या आंसर शीट लीक की कोई बात सामने नहीं आई है और न ही किसी परीक्षा केंद्र से कोई शिकायत मिली है। ऐसे में परीक्षा पर रोक लगाना उचित नहीं है। जेएसएससी (JSSC) के अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल ने भी आयोग का पक्ष रखा। अदालत ने अब याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों का पक्ष सुनने के लिए अगली सुनवाई की तारीख 3 नवंबर निर्धारित की है।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
11वें दिन भी जारी रहा झारखंड का छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC विवाद में कूदे हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- समय रहते…
बच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन
6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
कोर्ट ने पहले दिया था FIR दर्ज करने का निर्देश
अदालत ने पहले राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि पेपर लीक से संबंधित शिकायतों पर परीक्षा संचालन अधिनियम, 2023 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस निर्देश के बाद, राज्य का अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) इस मामले में जांच कर रहा है।
परीक्षा और परिणाम का इतिहास
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को झारखंड के विभिन्न जिलों में 823 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 3 लाख 4 हजार 769 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परिणाम के आधार पर आयोग ने 5 दिसंबर 2024 को 2145 अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट जारी की थी।
यह भी पढ़ें: नवंबर 2025 में छुट्टियों की भरमार! 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, स्कूलों में भी 9 दिन तक छुट्टी
परिणाम जारी होने के बाद, राजेश कुमार और अन्य याचिकाकर्ताओं ने पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 17 दिसंबर 2024 को परीक्षा परिणाम के प्रकाशन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी।
Jharkhand high court maintains stay on jssc cgl result next hearing on november 3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Aug 04, 2026 | 09:37 PMJio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM













