- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 2nd April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 2 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar Live: डॉलर के मुकाबले रुपये में 1.4% की बढ़त हुई है, जिससे इसकी कीमत अब 93.53 प्रति डॉलर हो गई है। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला , अमन उपाध्याय

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Live: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज सुबह अपने देश को संबोधित किया। वहीं, मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद की सुनवाई आज हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में हुई। एनसीपी (अजित पवार गुट) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार आज दिल्ली में अमित शाह सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज बंगाल दौरा भी है, जहां वे सुवेंदु अधिकारी के नामांकन में शामिल हुए
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा
आज की ताजा खबर 24 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
व्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
आज की ताजा खबर 23 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
02 Apr 2026 09:53 PM (IST)
02 Apr 2026 09:53 PM (IST)हरियाणा में 24 IPS और 5 HPS अधिकारियों के तबादले
हरियाणा सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस और 5 एचपीएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
The Haryana government has ordered a reshuffle of police officers in the state. Transfers have been issued for 24 IPS officers and 5 HPS officers. As part of the reshuffle, Superintendents of Police (SPs) in several districts have been changed pic.twitter.com/lfNDkViGyl
— IANS (@ians_india) April 2, 2026
02 Apr 2026 09:11 PM (IST)
02 Apr 2026 09:11 PM (IST)मालवीय नगर अस्पताल में मॉक ड्रिल
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल में आपातकालीन तैयारियों का परीक्षण करने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अचानक सायरन बजने लगे, जिसके चलते अग्निशमन विभाग, दिल्ली पुलिस, यातायात पुलिस और नागरिक सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।
Delhi: A mock drill was conducted at Rainbow Children Hospital in Malviya Nagar to test emergency preparedness. Sirens suddenly sounded, prompting the fire department, Delhi Police, traffic police, and civil defence personnel to respond immediately pic.twitter.com/KhXydFQYro
— IANS (@ians_india) April 2, 2026
02 Apr 2026 08:18 PM (IST)
02 Apr 2026 08:18 PM (IST)लखनऊ में CM योगी से मिले गौतम अदानी
अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Adani Group Chairman Gautam Adani arrives at the residence of CM Yogi Adityanath in Lucknow. pic.twitter.com/HmWf0rMD65
— ANI (@ANI) April 2, 2026
02 Apr 2026 07:59 PM (IST)
02 Apr 2026 07:59 PM (IST)दिल्ली में आज 13 जगहों पर मॉक ड्रिल
दिल्ली में आज रात 8 बजे 13 स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन किया जाएगा। यह अभ्यास सभी जिलों में होगा, जिसमें सिविल डिफेंस, दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस, NDRF और DDMA की टीमें हिस्सा लेंगी।
02 Apr 2026 07:11 PM (IST)
02 Apr 2026 07:11 PM (IST)पड़ोसी देशों को ऊर्जा सप्लाई जारी- MEA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जैसा कि आपने देखा होगा, बांग्लादेश के साथ हमारे वाणिज्यिक समझौते के तहत हम 2007 से ही उन्हें ऊर्जा आपूर्ति जारी रखे हुए हैं। हमने हाल ही में श्रीलंका को भी उनके अनुरोध पर 38,000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम उत्पाद की आपूर्ति की है। इसके अलावा, नेपाल और भूटान के साथ भी हमारा समझौता जारी है।
Delhi: MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "Bangladesh, as you would have seen, we have continued to supply energy requirements to them since 2007 as per the commercial engagement we have with them. We have also recently supplied fuel to Sri Lanka, 38,000 metric tonnes of… pic.twitter.com/wVgsr2ZyN1
— IANS (@ians_india) April 2, 2026
02 Apr 2026 06:20 PM (IST)
02 Apr 2026 06:20 PM (IST)UN शांति मिशनों में भारत की मजबूत भूमिका
शांतिरक्षा अभियानों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारे लगभग 600 भारतीय सैनिक यूनिफिल में सेवा दे रहे हैं। हम यह कार्य दशकों से कर रहे हैं, हमारे शांतिरक्षा अभियान कई दशकों पुराने हैं। हम संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियानों में सबसे अधिक सैनिक भेजने वाले देश भी हैं और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा में हमारे शांतिरक्षकों के योगदान को सराहा गया है।
Delhi: On peacekeeping operations, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "We have around 600 Indian troops who are serving in UNIFIL. We have been doing it, our peacekeep operations go back several decades. We are also the largest troop contributing country to the UN… pic.twitter.com/Qh48NT0Mvd
— IANS (@ians_india) April 2, 2026
02 Apr 2026 05:50 PM (IST)
02 Apr 2026 05:50 PM (IST)HAL के पास 180 विमानों का ऑर्डर
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डीके सुनील ने बताया कि हमारे पास 83 और 97 विमानों के ऑर्डर हैं, कुल मिलाकर 180। तीन डिवीजनों में प्रति वर्ष 24 विमानों की हमारी उत्पादन क्षमता के साथ, हमें उम्मीद है कि हम इसे लगभग सात वर्षों में - लगभग 2031-32 वित्तीय वर्ष तक पूरा कर लेंगे। इसके अलावा, हम निजी क्षेत्र को लगभग पांच से छह विमान ढांचे भी आपूर्ति कर रहे हैं।
Delhi: Chairman and Managing Director (CMD) of Hindustan Aeronautics Limited (HAL), DK Sunil says, "We have orders for 83 and 97 aircraft, making a total of 180. With our production capacity of 24 aircraft per year across three divisions, we expect to complete this in about… pic.twitter.com/qWRILBE3YK
— IANS (@ians_india) April 2, 2026
02 Apr 2026 04:52 PM (IST)
02 Apr 2026 04:52 PM (IST)भारत-बांग्लादेश रक्षा सहयोग पर जोर
भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, उन्होंने संयुक्त प्रशिक्षण पहलों सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गहन सहयोग के अवसरों का भी पता लगाया: एडीजी पीआई - भारतीय सेना
M Hamidullah, High Commissioner of Bangladesh to India, called on General Upendra Dwivedi, COAS. During the interaction, they deliberated on enhancing bilateral Defence Cooperation, including joint training initiatives. They also explored opportunities for deeper collaboration… pic.twitter.com/zKrBJWy91m
— IANS (@ians_india) April 2, 2026
02 Apr 2026 04:22 PM (IST)
02 Apr 2026 04:22 PM (IST)नागांव में अमित शाह की रैली
असम के नागांव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एजीपी उम्मीदवार केशव महंत के समर्थन में कालीबोर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
Nagaon, Assam: Union Home Minister Amit Shah arrives to address a public rally in Kaliabor in support of AGP candidate Keshab Mahanta pic.twitter.com/tDVVM6946K
— IANS (@ians_india) April 2, 2026
02 Apr 2026 03:36 PM (IST)
02 Apr 2026 03:36 PM (IST)मालदा में स्मृति ईरानी का TMC पर हमला
पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि भ्रष्टाचार और टीएमसी, हिंसा और टीएमसी एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। पश्चिम बंगाल की जनता ने संकल्प लिया है कि भ्रष्टाचार मुक्त पश्चिम बंगाल बनाने, भय के माहौल को समाप्त करने और महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन करना अनिवार्य हो गया है।
#WATCH | Malda, West Bengal: BJP leader Smriti Irani says, "Corruption and TMC, violence and TMC have become synonymous with each other. The people of West Bengal have resolved that to build a corruption-free West Bengal, to eliminate the atmosphere of fear, to preserve women's… pic.twitter.com/YgshBi6spP
— ANI (@ANI) April 2, 2026
02 Apr 2026 02:53 PM (IST)
02 Apr 2026 02:53 PM (IST)सर्वदलीय बैठक में PM की गैरमौजूदगी पर प्रियंका गांधी का सवाल
पश्चिम एशिया संघर्ष पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण चर्चा थी लेकिन प्रधानमंत्री ने इसमें शामिल न होकर इसे कम अहम समझा।
02 Apr 2026 01:25 PM (IST)
02 Apr 2026 01:25 PM (IST)राघव चड्डा राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए गए
आम आदमी पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब अशोक मित्तल को उप नेता नियुक्त किया गया है।
02 Apr 2026 12:59 PM (IST)
02 Apr 2026 12:59 PM (IST)कोयला घोटाला केस में IPAC ठिकानों पर ED की रेड
पश्चिम बंगाल में कोयला घोटाला मामले में जांच एजेंसी ईडी की ओर से IPAC ठिकानों पर रेड डाली गई है। ईडी ने दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में रेड डाली है। बेंगलुरु में ऋषिराज की ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
02 Apr 2026 11:41 AM (IST)
02 Apr 2026 11:41 AM (IST)न्यायिक प्रक्रिया में बाधा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं, मालदा घटना पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में हुए विरोध प्रदर्शन का गंभीर संज्ञान लिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई है. कोर्ट ने संकेत दिया है कि इस तरह की घटनाएं न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालती हैं और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कल मालदा में 7 न्यायिक अधिकारियों का घेराव किया गया था।
02 Apr 2026 11:15 AM (IST)
02 Apr 2026 11:15 AM (IST)विकसित भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी हम सभीकी- PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने 'कर्मयोगी साधना सप्ताह' को संबोधित करते हुए कहा, "कुछ सप्ताह पहले, जब 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन हो रहा था, तब मैंने 'विकसित भारत' के अपने संकल्प के बारे में बात की थी। इस सपने को साकार करने के लिए हमें तीव्र आर्थिक विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचा और प्रौद्योगिकी, और कुशल कार्यबल की आवश्यकता है। इसके लिए सार्वजनिक संस्थानों और लोक सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि आज भारत कितना महत्वाकांक्षी है। इसका अर्थ है कि इन सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। शासन ऐसा होना चाहिए जिससे जीवन की सुगमता और गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो। यही हमारी चुनौती है। आपको 'कर्मयोगी' होने की इस भावना में स्वयं को लीन करना होगा।"
02 Apr 2026 10:29 AM (IST)
02 Apr 2026 10:29 AM (IST)सरकार ने 40 अहम पेट्रोकैमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी
केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच पेट्रोकेमिकल सेक्टर को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 30 जून, 2026 तक प्रमुख पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर पूर्ण सीमा शुल्क छूट की घोषणा की है। यह कदम विशेष रूप से प्लास्टिक, कपड़ा, फार्मा, पैकेजिंग और ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए मददगार साबित होगा।
02 Apr 2026 09:55 AM (IST)
02 Apr 2026 09:55 AM (IST)दिल्ली में अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़, 45 भारत गैस सिलेंडर बरामद
साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 45 भारत गैस सिलेंडर के साथ एक टेंपो बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान अनार सिंह, सत्यवीर और विकास कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपियों का गैस एजेंसी में कर्मचारी होना सामने आया है। आरोपियों ने सिलेंडरों को अवैध तरीके से संग्रहीत किया और रिफिलिंग भी की, जिससे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया।
02 Apr 2026 08:57 AM (IST)
02 Apr 2026 08:57 AM (IST)नीतीश कुमार को शपथ से पहले मिला Z+ सुरक्षा का कवच
बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच Nitish Kumar की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नीतीश कुमार को भविष्य में भी ‘Z+’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। माना जा रहा है कि वे 10 अप्रैल को शपथ ले सकते हैं।
02 Apr 2026 08:24 AM (IST)
02 Apr 2026 08:24 AM (IST)बीजेपी कार्यालय के बाहर धमाके पर TMC ने शाह को घेरा
चंडीगढ़ में बुधवार को सेक्टर 37 स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर जोरदार धमाका हुआ। तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपने ही दफ्तर और आसपास के इलाके को सुरक्षित नहीं रख पा रहे, वे बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा, “यही बीजेपी के शासन की जमीनी हकीकत है। उनका खुद का कार्यालय तक सुरक्षित नहीं है और उनके दरवाजे पर धमाके हो रहे हैं।”
02 Apr 2026 07:19 AM (IST)
02 Apr 2026 07:19 AM (IST)7.4 तीव्रता के भूकंप से दहला इंडोनेशिया, सागर में उठीं सुनामी की लहरें
इंडोनेशिया में आज 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिससे कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के असर से मोलुक्का सागर में सुनामी की छोटी-छोटी लहरें भी उठीं, जिससे तटीय क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई।
02 Apr 2026 06:56 AM (IST)
02 Apr 2026 06:56 AM (IST)ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमले की अनुमति दी-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूएस के बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान में जल्द से जल्द ऑपरेशन खत्म होगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमले की अनुमति दी।
Aaj ki taaja khabar 2nd april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
May 25, 2026 | 07:13 AMPetrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका, क्या अभी और बढ़ेंगे रेट?
May 25, 2026 | 07:12 AMनवभारत विशेष: क्रीमी लेयर : तकनीकी अस्पष्टता से संकट, आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
May 25, 2026 | 07:10 AMYavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
May 25, 2026 | 07:08 AMअदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
May 25, 2026 | 07:07 AMNavabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














