- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 24 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 24 मई LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मार्को रुबियो
Aaj Ki Taza Khabar Live: मार्को रुबियो का भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। एस जयशंकर के साथ आज वे द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आज एम्स डॉक्टरों की टीम दूसरा पोस्टमॉर्टम करेगी।
- Written By: अमन मौर्या

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाले जनजातीय संस्कृति और गौरव महासमागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज यूपी के बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज खाड़ी देश ईरान के साथ दोबारा युद्ध शुरू करने पर फैसला ले सकते हैं। ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम भोपाल में दूसरा पोस्टमॉर्टम करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा के साथ बैठक करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
व्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
पुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
24 May 2026 07:28 AM (IST)
24 May 2026 07:28 AM (IST)'संडे ऑन साइकिल्स' कार्यक्रम में शामिल हुए नेता-अभिनेता
'संडे ऑन साइकिल्स' कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और अभिनेता आयुष्मान खुराना साबरमती रिवरफ्रंट पर शामिल हुए।
#WATCH अहमदाबाद: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और अभिनेता आयुष्मान खुराना साबरमती रिवरफ्रंट पर 'संडे ऑन साइकिल्स' कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/APORyNWBQl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2026
24 May 2026 06:50 AM (IST)
24 May 2026 06:50 AM (IST)सुकमा के दूरदराज के गांवों तक नाइट कैंप के जरिए पहुंचाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत राज्य में नाइट कैंप के जरिए सुकमा के दूरदराज के गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं।
#WATCH सुकमा, छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत नाइट कैंप के ज़रिए सुकमा के दूरदराज के गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। (23.05) pic.twitter.com/cVWlnkK7gX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2026
24 May 2026 06:47 AM (IST)
24 May 2026 06:47 AM (IST)US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो को होस्ट करके बहुत खुशी हुई: सर्जियो गोर
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कल शाम हुई मीटिंग पर ट्वीट में लिखा, रूजवेल्ट हाउस में US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो को होस्ट करके बहुत खुशी हुई, जहां भारत सरकार और बिज़नेस कम्युनिटी के हमारे दोस्तों और पार्टनर्स के साथ एक शानदार मीटिंग हुई, जिसमें विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू शामिल थे।
Aaj ki taaja khabar 24 may 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से पुणे पुलिस आयुक्त की अपील, ड्रग्स और ऑनलाइन नफरत के खिलाफ करें काम
May 24, 2026 | 07:37 AMनागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
May 24, 2026 | 07:32 AMवह कौन होता है मेरे बारे में बोलने वाला…गिरफ्तारी की मांग पर भड़के हुमायूं कबीर, परवेज सिद्दीकी को खरी-खोटी
May 24, 2026 | 07:25 AMमहाराष्ट्र देवस्थान इनाम उन्मूलन कानून के खिलाफ भड़के मंदिर ट्रस्टी, राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी
May 24, 2026 | 07:21 AMमुख्यमंत्री फडणवीस की सादगी बनाम अफसरों के ठाठ? महाराष्ट्र में खर्च कटौती पर सवाल, निजी विमान यात्रा पर चर्चा
May 24, 2026 | 07:16 AMओडिशा के चर्चित नबरंगपुर ट्रिपल मर्डर के 19 गुनहगारों को उम्रकैद, 10 साल बाद न्याय, अंधविश्वास ने ली थी 3 जान
May 24, 2026 | 07:14 AMNaxal Weapon: Gadchiroli में नक्सलियों का हथियार कारखाना ध्वस्त, जंगल से भारी सामग्री बरामद
May 24, 2026 | 07:14 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM












