-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Charminar Express Fire At Aler Railway Station Telangana Passengers Safe
हैदराबाद से चेन्नई जा रही चारमीनार एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दहशत में कोच से कूदे यात्री
- Written By: अर्पित शुक्ला
Charminar Express: तेलंगाना के अलेर स्टेशन के पास चारमीनार एक्सप्रेस के S5 कोच में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यात्रियों ने कूदकर बचाई जान। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच शुरू। देखें वायरल वीडियो।

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Charminar Express Fire: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी ज़िले में स्थित अलेर रेलवे स्टेशन के पास चारमीनार एक्सप्रेस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ट्रेन के S5 कोच में हुआ, जहां पहले धुआं उठता दिखा और देखते ही देखते आग की लपटें नजर आने लगीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ट्रेन अलेर स्टेशन के करीब पहुंची, यात्रियों ने कोच के अंदर धुआं भरता देखा। हालात बिगड़ते देख यात्रियों में घबराहट फैल गई और कई लोग तुरंत बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। बताया जा रहा है कि ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका मिला। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि रेलवे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और स्थानीय राहत दल मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 2 जुलाई: राम मंदिर केस में बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी, आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
रिटायरमेंट के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
आज की ताजा खबर 1 जुलाई : एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कोच से धुआं और आग निकलती साफ देखी जा सकती है। एक यात्री ने बताया कि आग लगते ही कोच धुएं से भर गया, जिससे घबराकर यात्रियों ने चेन खींच दी और ट्रेन को रोका गया। हालांकि, ट्रेन रुकने से पहले ही कुछ यात्री जान बचाने के लिए कूद पड़े थे।
यात्रियों में फैली दहशत
ट्रेन में आग लगने के बाद यात्रियों के बीच जबरदस्त दहशत फैल गई। लोगों ने बताया कि पहले कोच से धुआं निकलता दिखा और जब तक वे कुछ समझ पाते, अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इससे घबराकर यात्री इधर-उधर भागने लगे और कोच में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें- इंफाल में कोहराम! COCOMI की रैली में भारी हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रशासन ने की बड़ी अपील
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि चारमीनार एक्सप्रेस में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि, असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल, इस मामले में रेलवे विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Charminar express fire at aler railway station telangana passengers safe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Markandadev Conservation: गडचिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMमंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज
Jul 02, 2026 | 04:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














