- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 26th April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 26 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी अहम खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले भारतीय जनता पार्टी का बड़ा दावा, प्रदीप भंडारी के मुताबिक टीएमसी कार्यकर्ता के घर से मिले 100 जिंदा बम।
- Written By: अक्षय साहू , सजल रघुवंशी

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भांगड़ इलाके में कथित रूप से 100 जिंदा बम मिलने की खबर से सियासत गरमा गई है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि ये विस्फोटक टीएमसी कार्यकर्ता रफीकुल इस्लाम के घर से बरामद हुए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता बताते हुए कहा कि ‘भय की राजनीति’ अब उजागर हो रही है। इस आरोप के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं, जिससे राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। वहीं चुनाव आयोग (EC) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बंगाल पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
46 साल बाद हुआ न्याय, पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा; किस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला?
पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, मोदी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी
दो गाड़ियों के काफिले में घर से निकले PM मोदी, पेश की बड़ी मिसाल; मंत्रियों ने भी घटाई कारों की संख्या
26 Apr 2026 09:58 PM (IST)
26 Apr 2026 09:58 PM (IST)हमें 4 मई को सब कुछ पता चल जाएगा- अमित शाह
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 225 सीटें जीतने के दावे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें 4 मई को सब कुछ पता चल जाएगा।
#WATCH | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 | बारासात, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 225 सीटें जीतने के दावे पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हमें 4 मई को सब कुछ पता चल जाएगा..."
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उनके खिलाफ केस करने पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… pic.twitter.com/hlecMAH0uR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 09:32 PM (IST)
26 Apr 2026 09:32 PM (IST)28 अप्रैल को शुरु होगा दिल्ली विधानसभा का स्पेशल सेस्शन
दिल्ली विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 28 अप्रैल से शुरू होगा।
दिल्ली विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 28 अप्रैल से शुरू होगा pic.twitter.com/BIdwjwtGYD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 08:59 PM (IST)
26 Apr 2026 08:59 PM (IST)अमित शाह ने बंगाल में किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बारासात में रोड शो किया।
#WATCH | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बारासात में रोड शो किया। pic.twitter.com/lGsukKDsvb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 08:23 PM (IST)
26 Apr 2026 08:23 PM (IST)दो तिहाई बहुमत से बनेगी हमारी सरकार- सांसद मनन कुमार मिश्रा
भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनेगी। यहां की जनता मन बना चुकी है। जनता ने जिस ढंग से 23 तारीख को मतदान किया है, लगभग 93% मत जो आया है वो यहां का शासन-प्रशासन, सरकार बदलने का वोट है।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनेगी। यहां की जनता मन बना चुकी है। जनता ने जिस ढंग से 23 तारीख को मतदान किया है, लगभग 93% मत जो आया है वो यहां का शासन-प्रशासन, सरकार बदलने का वोट है... इस बार भाजपा की सरकार… pic.twitter.com/migdtR7WKj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 08:00 PM (IST)
26 Apr 2026 08:00 PM (IST)हम कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे- निशांत कुमार
जेडीयू के नेता निशांत कुमार ने पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कहा कि बिहार यात्रा से संबंधित बात करने मैं आया था। कैसे यात्रा करनी है, कहां किससे मिलना है या कहां रुकना है उसी के संबंध में बात हुई, उन्होंने आगे कहा कि हम कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे।
#WATCH | पटना: JDU नेता निशांत कुमार ने पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कहा, "बिहार यात्रा से संबंधित बात करने मैं आया था। कैसे यात्रा करनी है, कहां किससे मिलना है या कहां रुकना है उसी के संबंध में बात हुई... हम कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। मैं हमारी पार्टी के वरीय नेता और जमीनी… pic.twitter.com/VLX934gPT0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 07:19 PM (IST)
26 Apr 2026 07:19 PM (IST)पीएम मोदी ने कोलकाता में किया रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने कोलकाता पहुंचे यहां पर उन्होंने रोड शो किया।
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में रोड शो किया। #WestBengalAssemblyElections pic.twitter.com/da75JKJIat
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 06:37 PM (IST)
26 Apr 2026 06:37 PM (IST)विशाखापत्तनम में हुआ बड़ा हादसा, 7 लोग घायल
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रविवार, 26 अप्रैल 2026 को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां वडलापुडी क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया।
26 Apr 2026 06:36 PM (IST)
26 Apr 2026 06:36 PM (IST)उदयपुर में अचानक शुरु हुई बारिश
राजस्थान के उदयपुर में अचानक बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
#WATCH | उदयपुर, राजस्थान: शहर में अचानक बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। pic.twitter.com/pip5moD3Ut
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 06:23 PM (IST)
26 Apr 2026 06:23 PM (IST)पीएम मोदी ने रोड शो शुरु करने से पहले किया मां काली का दर्शन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ कोलकाता में अपना रोड शो शुरू करने से पहले थंथनिया कालीबाड़ी में मां काली का आशीर्वाद लिया।
#WATCH पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ कोलकाता में अपना रोड शो शुरू करने से पहले थंथनिया कालीबाड़ी में मां काली का आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/3opHAosuBt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 05:54 PM (IST)
26 Apr 2026 05:54 PM (IST)बंगाल के लोग ममता बनर्जी को फिर से चुन रहे हैं- तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 4 मई का इंतजार करें, परिणाम सबके सामने होगा। बंगाल के लोग ममता बनर्जी को फिर से चुन रहे हैं।
26 Apr 2026 05:20 PM (IST)
26 Apr 2026 05:20 PM (IST)बंगाल की अस्मिता पर हमला हो रहा है- अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बंगाल की अस्मिता पर हमला हो रहा है। भाजपा केवल गंदी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने बंगाल पर हमला किया है। यह पूरा चुनाव SIR के इर्द-गिर्द लड़ा जा रहा है।
26 Apr 2026 04:26 PM (IST)
26 Apr 2026 04:26 PM (IST)बरेली के प्रेमनगर इलाके में लगी भीषण आग
प्रेमनगर इलाके में एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH | बरेली, उत्तर प्रदेश: प्रेमनगर इलाके में एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/eLNYwbqbKG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 04:10 PM (IST)
26 Apr 2026 04:10 PM (IST)TMC की निर्मम सरकार के प्रति जनता का गुस्सा साफ देखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कुछ समय पहले मैं सिंगुर आया था। उसी समय मैंने TMC की निर्मम सरकार के प्रति जनता का गुस्सा साफ-साफ देखा था। आज मैं फिर देख रहा हूं, वो गुस्सा अपने चरम पर पहुंच चुका है।
#WATCH | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 | हुगली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कुछ समय पहले मैं सिंगुर आया था। उसी समय मैंने TMC की निर्मम सरकार के प्रति जनता का गुस्सा साफ-साफ देखा था। आज मैं फिर देख रहा हूं, वो गुस्सा अपने चरम पर पहुंच चुका… pic.twitter.com/HYdGINkVVs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 03:27 PM (IST)
26 Apr 2026 03:27 PM (IST)4 मई के बाद BJP की सरकार करेगी चुन-चुन कर हिसाब- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी के महाजंगलराज में यहां से बेटियां लापता हो रही हैं लेकिन टीएमसी सरकार सोई पड़ी है, बेटियों की इन्हें कोई चिंता नहीं है। लेकिन अब और नहीं। गुंडे, बलात्कारियों का हिसाब 4 मई के बाद भाजपा की सरकार करेगी। चुन-चुन कर हिसाब करेगी।
26 Apr 2026 02:51 PM (IST)
26 Apr 2026 02:51 PM (IST)TMC की निर्ममता ने मां को रुला दिया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह टीएमसी वाले अगर मां, माटी और मानुष की याद दिलाएंगे तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडीकेट, घुसपैठियों के हवाले कर दिया और बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया।
26 Apr 2026 02:27 PM (IST)
26 Apr 2026 02:27 PM (IST)केंद्रीय बल की तैनात के बावजूद हिंसा होना चुनाव आयोग की नाकामी- अधीर रंजन चौधरी
चुनाव से पहले और चुनाव के बाद बंगाल के लोग तनाव देखते आ रहे हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है। लाखों की तादाद में केंद्रीय बल तैनात होने के बावजूद इस तरह की हिंसा होती रही तो यह चुनाव आयोग की नाकामियों को ही दर्शाती है। इसलिए चुनाव आयोग को और तत्पर होना पड़ेगा।
#WATCH | मुर्शिदाबाद: बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "चुनाव से पहले और चुनाव के बाद बंगाल के लोग तनाव देखते आ रहे हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है। लाखों की तादाद में केंद्रीय बल तैनात होने के बावजूद इस तरह की हिंसा होती रही तो यह चुनाव आयोग की नाकामियों को… pic.twitter.com/Veis1wENEY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 01:21 PM (IST)
26 Apr 2026 01:21 PM (IST)कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या निंदनीय: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव के बाद TMC से जुड़े लोगों द्वारा हत्या निंदनीय है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र न होने और TMC के गुंडा राज की आलोचना की।
26 Apr 2026 12:46 PM (IST)
26 Apr 2026 12:46 PM (IST)यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खाटूश्याम मंदिर में पूजा-अर्चना की
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्याम मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#WATCH | सीकर, राजस्थान: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खाटूश्याम मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/458lp7KiLW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 12:38 PM (IST)
26 Apr 2026 12:38 PM (IST)30 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर लेह जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचेंगे। लद्दाख में पिछले साल हुई हिंसा और राज्य का दर्जा व छठी अनुसूची की मांग के बीच, यह केंद्र शासित प्रदेश का अमित शाह का पहला दौरा होगा।
26 Apr 2026 11:59 AM (IST)
26 Apr 2026 11:59 AM (IST)प्रधानमंत्री ने हर उस विषय को छुआ जो भारत के लिए गौरव है: BJP सांसद कमलजीत सहरावत
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर कहा, "आज मन की बात में जिस तरह प्रधानमंत्री ने सभी विषयों को छुआ, चाहे उसमें सतत विकास की बात हो, बेटियों का विदेश में ओलंपियाड जीतना हो, हमारी सेनाओं का बीटिंग रीट्रिट के संगीत की बात हो, प्रधानमंत्री ने हर उस विषय को छुआ जो भारत के लिए गौरव है।"
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर कहा, "आज मन की बात में जिस तरह प्रधानमंत्री ने सभी विषयों को छुआ, चाहे उसमें सतत विकास की बात हो, बेटियों का विदेश में ओलंपियाड जीतना हो, हमारी सेनाओं का बीटिंग रीट्रिट के संगीत की बात हो,… pic.twitter.com/UrHFjWrsCg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 11:39 AM (IST)
26 Apr 2026 11:39 AM (IST)पूरे बंगाल में ममता बनर्जी के पक्ष में वेव चल रही है: TMC नेता कुणाल घोष
TMC नेता और बेलेघाटा विधानसभा सीट से उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, "पूरे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के पक्ष में वेव चल रही है। जितना ज्यादा वोट प्रतिशत होगा, उतनी ही जोरदार वापसी ममता बनर्जी की होगी।"
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC नेता और बेलेघाटा विधानसभा सीट से उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, "पूरे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के पक्ष में वेव चल रही है...जितना ज्यादा वोट प्रतिशत होगा, उतनी ही जोरदार वापसी ममता बनर्जी की होगी..." pic.twitter.com/haHmWjqK0G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 11:15 AM (IST)
26 Apr 2026 11:15 AM (IST)भगवाव गौतम बुद्ध का जीवन आज भी प्रासंगिक: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण में कहा, "मई महीने की शुरुआत एक पावन अवसर के साथ होने जा रही है। कुछ ही महीनों में हम बुद्ध पूर्णिमा मनाएंगे। मैं आप सभी देशवासियों को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने हमें सिखाया है कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है। उन्होंने बताया है कि स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण में कहा, "मई महीने की शुरुआत एक पावन अवसर के साथ होने जा रही है। कुछ ही महीनों में हम बुद्ध पूर्णिमा मनाएंगे। मैं आप सभी देशवासियों को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही… pic.twitter.com/54nRt4Q6d3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 11:13 AM (IST)
26 Apr 2026 11:13 AM (IST)पवन शक्ति देश की प्रगति की नई कहानी लिख रही है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण में कहा, "आज मैं एक ऐसी शक्ति की बात करना चाहता हूं जो अदृश्य है, लेकिन जिसके बिना हमारा देश एक पल भी न चले। यही ताकत भारत को आगे बढ़ा रही है। यह हमारी पवन शक्ति है। आज यही पवन शक्ति भारत के विकास की नई कहानी लिख रही है। भारत ने हाल ही में पवन ऊर्जा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण में कहा, "आज मैं एक ऐसी शक्ति की बात करना चाहता हूं जो अदृश्य है, लेकिन जिसके बिना हमारा देश एक पल भी न चले। यही ताकत भारत को आगे बढ़ा रही है। यह हमारी पवन शक्ति है... आज यही पवन शक्ति भारत के विकास की नई कहानी… pic.twitter.com/0Rxo0dVgj8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 11:09 AM (IST)
26 Apr 2026 11:09 AM (IST)भारत ने विज्ञान को हमेशा देश की प्रगति से जोड़कर देखा है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 133वें एपिसोड में कहा, "भारत ने विज्ञान को हमेशा देश की प्रगति से जोड़कर देखा है। इसी सोच के साथ हमारे वैज्ञानिक सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके प्रयासों से यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहा है। इससे हमारे इंडस्ट्रियल ग्रोथ, एनर्जी क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र को बहुत लाभ हुआ है। खेती-किसानी से लेकर आधुनिक इनोवेटर्स को भी भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम ने बहुत मदद की है।"
Sharing this month’s #MannKiBaat. Do listen! https://t.co/DTOYipk9kF
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
26 Apr 2026 10:41 AM (IST)
26 Apr 2026 10:41 AM (IST)अहमदाबाद: गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान किया
अहमदाबाद में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए शिलाज प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान किया।
#WATCH | अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए शिलाज प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान किया। pic.twitter.com/Y0pHQmYRMe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 10:12 AM (IST)
26 Apr 2026 10:12 AM (IST)गुजरात निकाय चुनाव में PM मोदी ने पोस्टल बैलट से किया मतदान
गुजरात में स्थानीय स्वराज्य निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया।
26 Apr 2026 09:38 AM (IST)
26 Apr 2026 09:38 AM (IST)यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति हाल ही में वाशिंगटन DC के एक होटल में हुई सुरक्षा घटना के बाद सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। मैं उनकी लगातार सुरक्षा और भलाई के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी पूरी तरह से निंदा की जानी चाहिए।"
Relieved to learn that President Trump, the First Lady and Vice President are safe and unharmed following the recent security incident at a Washington DC hotel. I extend my best wishes for their continued safety and well-being. Violence has no place in a democracy and must be…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
26 Apr 2026 08:41 AM (IST)
26 Apr 2026 08:41 AM (IST)मशहूर फोटो पत्रकार रघु राय का 83 वर्ष की आयु में निधन
मशहूर फोटो पत्रकार रघु राय का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
26 Apr 2026 08:16 AM (IST)
26 Apr 2026 08:16 AM (IST)व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स के डिनर में गोली चलना अप्रत्याशित था: डोनाल्ड ट्रंप
वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स के डिनर में सिक्योरिटी घटना के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “यह बहुत अनएक्सपेक्टेड था लेकिन सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने इस पर बहुत तेजी से काम किया, और यह फ्रीडम ऑफ स्पीच के लिए डेडिकेटेड एक इवेंट था। एक ऑफिसर को गोली लगी, लेकिन वह बच गया क्योंकि उसने एक बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ वेस्ट पहनी हुई थी। उसे बहुत पास से एक बहुत पावरफुल गन से गोली मारी गई थी। मैंने ऑफिसर से बात की, और वह ठीक है।”
VIDEO | Washington: Addressing a press conference after the security incident at WH correspondents' dinner, US President Donald Trump says, “That was very unexpected but incredibly acted upon by Secret Service and law enforcement, and this was an event dedicated to freedom of… pic.twitter.com/lrDRI6IzIa
— Press Trust of India (@PTI_News) April 26, 2026
26 Apr 2026 07:30 AM (IST)
26 Apr 2026 07:30 AM (IST)थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शनिवार, 26 अप्रैल 2026 की रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स के डिनर के दौरान बाहर निकाला गया, क्योंकि वहां तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई थीं। ट्रंप ने कहा कि लॉ एनफोर्समेंट ने प्रोटोकॉल के अनुसार स्थल खाली करने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने तुरंत मान लिया। उन्होंने यह भी बताया कि वह 30 मिनट में व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। फर्स्ट लेडी, वाइस प्रेसिडेंट और सभी कैबिनेट सदस्य सुरक्षित हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इवेंट के इंचार्ज सभी प्रतिनिधियों से बात की है और डिनर को 30 दिनों के अंदर पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
26 Apr 2026 07:16 AM (IST)
26 Apr 2026 07:16 AM (IST)वाशिंगटन: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी, बाल-बाल बचे ट्रंप
अमेरिका के हिल्टन होटल में राष्ट्रपति ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई। इस समय ट्रंप और जे.डी. वेंस भी मौजूद थे। राष्ट्रपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया।
#WATCH | व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में कथित तौर पर गोलियां चलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप जल्दी से बाहर निकल गए।
(सोर्स: अनरिस्ट्रिक्टेड पूल वाया रॉयटर्स) pic.twitter.com/PXHn0YHnr3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
26 Apr 2026 06:25 AM (IST)
26 Apr 2026 06:25 AM (IST)9 साल की योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ: प्रकाश राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कटरिया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात पर कहा, "पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी बात सुनी है। मुख्यमंत्री की तरफ से 5 लाख रुपए की सहायता राशि, 1.5 बीघा जमीन और मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया है।" समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का कटरिया गांव के दौरे और पथराव की घटना पर उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी प्रदेश में दंगा कराने की फिराक में है। 9 साल की योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है।"
#WATCH गाजीपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कटरिया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात पर कहा, "पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी बात सुनी है। मुख्यमंत्री की तरफ से 5 लाख रुपए की सहायता राशि, 1.5 बीघा जमीन और मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया है।"… pic.twitter.com/FqCB95UriQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2026
Aaj ki taaja khabar 26th april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhind News: PM Modi की अपील को दरकिनार करते नजर आए BJP नेता, 50 गाड़ियों के साथ किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
May 13, 2026 | 08:58 PMहरियाणा में फिर चला मोदी मैजिक! निकाय चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार
May 13, 2026 | 08:57 PMMasik Shivratri: कब है ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
May 13, 2026 | 08:56 PM10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
May 13, 2026 | 08:38 PMMissing Girls: भंडारा में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 241 लापता लड़कियां सुरक्षित रेस्क्यु
May 13, 2026 | 08:35 PMHair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
May 13, 2026 | 08:34 PMब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
May 13, 2026 | 08:25 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













