Points Table: LSG को हराकर KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, सबसे नीचे पहुंची लखनऊ, देखें बाकी टीमों का हाल

IPL 2026 Points Table: सुपर ओवर में KKR ने LSG को हराया। रिंकू सिंह (83*) और नरेन बने जीत के हीरो। पॉइंट्स टेबल में केकेआर 8वें स्थान पर पहुंची, जबकि लखनऊ सबसे निचले 10वें पायदान पर फिसली।
KKR Unwanted Record
कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 Points Table after LSG vs KKR Match: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।कोलकाता और लखनऊ के बीच इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां कोलकाता ने जीत दर्ज की।

इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमों की स्थिति तो बरकरार रही, लेकिन निचले पायदान पर बड़ा बदलाव देखने को मिला। जीत के साथ केकेआर ने जोरदार छलांग लगाई, जबकि एलएसजी फिसलकर आखिरी स्थान पर पहुंच गई।

KKR ने लगाई लंबी छलांग

मैच से पहले केकेआर पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर थी, लेकिन इस जीत के बाद वह 2 पायदान ऊपर चढ़कर 8वें नंबर पर पहुंच गई है। यह टीम की 8 मैचों में दूसरी जीत है। अब केकेआर के 5 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट -0.751 है।

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
Punjab Kings 7 6 0 13 +1.333
Royal Challengers Bangalore 7 5 2 10 +1.101
Sunrisers Hyderabad 8 5 3 10 +0.815
Rajasthan Royals 8 5 3 10 +0.602
Gujarat Titans 8 4 4 8 -0.475
Chennai Super Kings 8 3 5 6 -0.121
Delhi Capitals 7 3 4 6 -0.184
Kolkata Knight Riders 8 2 5 5 -0.751
Mumbai Indians 7 2 5 4 -0.736
Lucknow Super Giants 8 2 6 4 -1.106

रिंकू सिंह और सुनील नरेन बने जीत के हीरो

इस जीत में रिंकू सिंह और सुनील नरेन का बड़ा योगदान रहा। रिंकू सिंह ने 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए और साथ ही 5 कैच भी लपके, जिसमें सुपर ओवर का अहम कैच भी शामिल था। वहीं, सुनील नरेन ने गेंदबाजी में 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया और सुपर ओवर में सिर्फ 3 गेंदों में 2 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।

हार के बाद LSG सबसे नीचे

दूसरी ओर, इस हार के बाद एलएसजी पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी के कुल 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -1.106 है।

बाकी टीमों की स्थिति

पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात टाइटन्स पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं, जबकि मुंबई इंडियंस नौवें नंबर पर मौजूद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com