- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 24th March 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 24 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रतीक पाण्डेय , सजल रघुवंशी
Aaj Ki Taja Khabar: दिल्ली हाईकोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा दलीलों में दम नहीं है और सीबीआई केस जारी रहेगा।

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। लैंड फॉर जॉब मामले में अदालत ने मंगलवार को उनके खिलाफ दर्ज सीबीआई के मामले को रद्द करने से साफ इनकार कर दिया है। दरअसल, लालू प्रसाद यादव ने अदालत में याचिका दायर कर यह दलील दी थी कि सीबीआई ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी हासिल नहीं की है इसलिए पूरे मामले को निरस्त किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है, अदालत की टिप्पणी में स्पष्ट किया गया कि प्रस्तुत दलीलें मामले को रद्द करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने लालू यादव की याचिका को खारिज कर दिया, जिससे उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 28 मई LIVE: पटना में गंगा नदी में पलटी नाव; सीएम सिद्धारमैया दे सकते है इस्तीफा
आज की ताजा खबर 27 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
बेल्जियम में स्कूल बस की ट्रेन से भीषण टक्कर, कई लोगों की मौत से मचा हड़कंप, VIDEO में देखें खौफनाक मंजर
आज की ताजा खबर 26 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
24 Mar 2026 09:51 PM (IST)
24 Mar 2026 09:51 PM (IST)गुजरात के वलसाड में रेलवे डॉक पर इलेक्ट्रिक केबल स्टोर में लगी आग
वलसाड में रेलवे डॉक पर इलेक्ट्रिक केबल स्टोर में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
#WATCH | वलसाड, गुजरात: वलसाड में रेलवे डॉक पर इलेक्ट्रिक केबल स्टोर में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/kHk1n3YVQM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2026
24 Mar 2026 09:06 PM (IST)
24 Mar 2026 09:06 PM (IST)दुर्भाग्यवश विमान हादसे की महाराष्ट्र में दर्ज नहीं हुई जीरो एफआईआर- रोहित पवार
एनसीपी-एसपी के नेता रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार पिछले 40 सालों से जनता की सेवा कर रहे थे। किसी हादसे या साज़िश के बाद उनकी मौत हो गई। इस मामले की जांच के लिए एफआईआर जरूरी है लेकिन दुर्भाग्यवश से हमारी जीरो एफआईआर मुंबई, पुणे, या बारामती में फ़ाइल नहीं की गई।
#WATCH | मुंबई: NCP-SCP नेता रोहित पवार ने कहा, "अजित पवार पिछले 40 सालों से जनता की सेवा कर रहे थे। किसी हादसे या साज़िश के बाद उनकी मौत हो गई। इस मामले की जांच के लिए FIR ज़रूरी है... लेकिन दुर्भाग्यवश से, हमारी ज़ीरो FIR मुंबई, पुणे, या बारामती में फ़ाइल नहीं की गई। जब हम… pic.twitter.com/rd98AiyoR3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2026
24 Mar 2026 08:05 PM (IST)
24 Mar 2026 08:05 PM (IST)हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने AAP पर साधा निशाना
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के लोग तरस रहे हैं, वहां के बुज़ुर्ग तरस रहे हैं। उन्होंने (आप) ने पेंशन 2500 रुपये करने का वादा किया था लेकिन उन्हें 1500 रुपये भी नहीं मिल रहे हैं।
#WATCH | चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "...पंजाब के लोग तरस रहे हैं, वहां के बुज़ुर्ग तरस रहे हैं। उन्होंने(AAP) उनकी पेंशन 2500 रुपये करने का वादा किया था, लेकिन उन्हें 1500 रुपये भी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को 1100 रुपये देने का वादा किया था,… pic.twitter.com/p6HUXW7vmc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2026
24 Mar 2026 07:25 PM (IST)
24 Mar 2026 07:25 PM (IST)तमिलनाडु चुनाव के लिए AIADMK का घोषणापत्र जारी
एआईएडीएमके ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगा दी है। जिसमें नकद सहायता, मुफ्त बस यात्रा, गैस सिलेंडर और घरेलू सुविधाओं के वादों के साथ पार्टी ने सीधे मतदाताओं को साधने की कोशिश की है।
24 Mar 2026 06:45 PM (IST)
24 Mar 2026 06:45 PM (IST)सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीतने वाले खिलाडियों को दिए नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि एक समय था जब खिलाड़ियों में प्रतिभा थी लेकिन मंच नहीं था, न खेल के मैदान थे। खेल के मैदानों पर भू माफियाओं ने कब्जा किया था। सरकार का बजट का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता था। देश में 2014 में खेल सरकार के एजेंडे का हिस्सा बना, उससे पहले खेल उपेक्षित क्षेत्र था। प्रदेश में 2017 के बाद खेल के बारे में सोचा गया, बजट दिया गया।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा, “एक समय था जब खिलाड़ियों में प्रतिभा थी लेकिन मंच नहीं था, न खेल के मैदान थे। खेल के मैदानों पर भू माफियाओं ने कब्जा किया था। सरकार का… pic.twitter.com/j79xCXzML6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2026
24 Mar 2026 05:40 PM (IST)
24 Mar 2026 05:40 PM (IST)हरीश राणा ने दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस
भारत में निष्क्रिय इच्छा मृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का 13 साल से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद एम्स दिल्ली में निधन हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी।
24 Mar 2026 05:06 PM (IST)
24 Mar 2026 05:06 PM (IST)आसिया अंद्राबी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को कश्मीरी अलगाववादी और ‘दुख्तरान-ए-मिल्लत’ की प्रमुख आसिया अंद्राबी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद आसिया अंद्राबी को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई।
24 Mar 2026 04:30 PM (IST)
24 Mar 2026 04:30 PM (IST)I-PAC ईडी रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
I-PAC ईडी रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। ममता बनर्जी के वकील ने अपनी बहस पूरी की। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 अप्रैल को होगी।
24 Mar 2026 03:55 PM (IST)
24 Mar 2026 03:55 PM (IST)नीतीश कुमार के निर्विरोध जेडीयू अध्यक्ष चुने जाने पर बोले ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि यह पार्टी यानी जेडीयू नीतीश कुमार ने बनाई है और उन्होंने इस पार्टी को खड़ा किया है। अगर वह निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं तो इसमें क्या खबर है। नीतीश कुमार सर्वेसर्वा हैं, हमारे सर्वमान्य नेता हैं।
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा, “यह पार्टी(JDU) नीतीश कुमार ने बनाई है और उन्होंने इस पार्टी को खड़ा किया है, अगर वे निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए तो इसमें क्या खबर है। नीतीश कुमार सर्वेसर्वा हैं, हमारे सर्वमान्य नेता हैं...” pic.twitter.com/swM9CPKxv6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2026
24 Mar 2026 02:55 PM (IST)
24 Mar 2026 02:55 PM (IST)हम हर संकट के लिए तैयार- पीएम मोदी
सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस युद्ध के लंबे समय तक रहने की प्रबल संभावना है। देश हर संकट के लिए तैयार है, देश की जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। आपको बता दें कि इससे पहले लोकसभा में भी पीएम मोदी कह चुके हैं कि भारतीयों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।
24 Mar 2026 02:32 PM (IST)
24 Mar 2026 02:32 PM (IST)कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत की विदेश नीति को बताया पीएम की निजी पॉलिसी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा किहमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी बन गई है। अब यह एक यूनिवर्सल मज़ाक जैसा हो गया है... अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज़्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज़्ड है... हमारी क्या पोजीशन है?
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी बन गई है। अब यह एक यूनिवर्सल मज़ाक जैसा हो गया है... अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज़्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज़्ड है... हमारी क्या… pic.twitter.com/NlELte2JS1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2026
24 Mar 2026 02:00 PM (IST)
24 Mar 2026 02:00 PM (IST)लोकसभा में जल्द पेश होंगे 4 विधेयक, ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक पर 3 घंटे चर्चा तय
लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय किया गया है कि सरकार आने वाले दिनों में सदन में चार विधेयक पेश करेगी। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया है, ताकि इस पर विस्तृत विचार-विमर्श हो सके।
24 Mar 2026 01:16 PM (IST)
24 Mar 2026 01:16 PM (IST)एससीबी मेडिकल कॉलेज घटना पर नवीन पटनायक का हमला, बोले- स्वास्थ्य मंत्री दें इस्तीफा
ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एससीबी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की मौत के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना के नौ दिन बाद भी एक भी केंद्रीय मंत्री अस्पताल का दौरा करने नहीं पहुंचा, जो बेहद चौंकाने वाला है। उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय निजी मेडिकल कॉलेज में हुई त्रासदी के बाद कई केंद्रीय मंत्री अस्पताल पहुंचे थे।
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha | Odisha LoP and former CM Naveen Patnaik says, "I find it shocking that after 9 days of the terrible deaths of patients at the SCB Medical College, not even one Union Minister has visited the hospital... After the tragedy that took place at the… pic.twitter.com/6rqWiNqPpE
— ANI (@ANI) March 24, 2026
24 Mar 2026 12:33 PM (IST)
24 Mar 2026 12:33 PM (IST)1.03 लाख करोड़ का 'ग्रीन बजट' पेश, पर्यावरण पर खास फोकस
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए। इस बार सरकार ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया, जिसे पिछले साल के मुकाबले काफी बड़ा बताया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस बजट को लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 'ग्रीन बजट' के रूप में तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट की हर योजना और नीति में पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों की चिंता को शामिल किया गया है। इसी के तहत कुल बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा पर्यावरण के लिए निर्धारित किया गया है।
24 Mar 2026 12:04 PM (IST)
24 Mar 2026 12:04 PM (IST)‘मुसलमान किरायेदार नहीं, इस देश के बराबर के नागरिक’: ओवैसी
Asaduddin Owaisi ने कहा कि भारत सभी का देश है, जहां हर धर्म और वर्ग के लोग मिलकर रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि मुसलमान इस देश के किरायेदार नहीं, बल्कि बराबरी के अधिकार रखने वाले नागरिक हैं।
24 Mar 2026 11:58 AM (IST)
24 Mar 2026 11:58 AM (IST)नीतीश कुमार निर्विरोध चुने गए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष
नीतीश कुमार को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। हाल में नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद का चुनाव जीता था और अब वो पार्टी की कमान भी संभालेंगे।
24 Mar 2026 10:05 AM (IST)
24 Mar 2026 10:05 AM (IST)कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई
क्षिणी कोलंबिया के पुटुमायो क्षेत्र में कोलंबियाई सैन्य विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है, जबकि 57 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, कोलंबियाई एयरोस्पेस फोर्स (एफएसी) के कमांडर कार्लोस सिल्वा ने एफएसी द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि सी-130 हरक्यूलिस परिवहन विमान में 114 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच दल भेजा गया है।
24 Mar 2026 08:46 AM (IST)
24 Mar 2026 08:46 AM (IST)यूपी के बलिया में पुलिस से मुठभेड़, 25-25 हजार रुपए के इनामी तीन बदमाश गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम था। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
24 Mar 2026 08:45 AM (IST)
24 Mar 2026 08:45 AM (IST)सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन का राजौरी में नागरिक कार्य कार्यक्रम, युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन ने सामुदायिक संपर्क को मजबूत करने और स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस लाइन, राजौरी में नागरिक कार्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच विश्वास को बढ़ावा देना रहा।
#WATCH | Rajouri, J&K: The 72 Battalion of the Central Reserve Police Force (CRPF) conducted a major Civic Action Programme (2025–26) at the District Police Lines (DPL), Rajouri, as a community outreach initiative to empower local youth and foster trust between security forces… pic.twitter.com/riYvJA6qDu
— ANI (@ANI) March 24, 2026
24 Mar 2026 07:45 AM (IST)
24 Mar 2026 07:45 AM (IST)आधी रात को आया निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 29 लाख लोगों की किस्मत खुली
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने पहली पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसमें 29 लाख से अधिक 'विचाराधीन' नामों पर फैसला सुनाया गया है।
24 Mar 2026 07:13 AM (IST)
24 Mar 2026 07:13 AM (IST)PWC सुसाइड केस पर सुनील जाखड़ का आरोप- CBI के डर से हुई गिरफ्तारी, AAP पर साधा निशाना
पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी की आत्महत्या मामले में सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार ने बच्चों को डराने के लिए लालच, दबाव, धमकी और यहां तक कि गैंगस्टरों के नाम का भी इस्तेमाल किया, लेकिन इसके बावजूद परिवार न्याय की मांग पर अडिग रहा।
24 Mar 2026 07:08 AM (IST)
24 Mar 2026 07:08 AM (IST)पीएम मोदी के बयान पर पप्पू यादव का हमला, बोले- यह मजबूत नेतृत्व की भाषा नहीं
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो बातें अब कह रहे हैं, वे काफी पहले कही जानी चाहिए थीं। पप्पू यादव ने ‘तैयार रहने’ वाली बात पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इसका आखिर मतलब क्या है? क्या हम कोरोना काल की तरह हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें? उन्होंने कहा कि देशभर में लोग पहले से ही कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह एक मजबूत प्रधानमंत्री की भाषा नहीं लगती।
24 Mar 2026 07:04 AM (IST)
24 Mar 2026 07:04 AM (IST)कोलंबिया में बड़ा हादसा…110 सैनिकों को ले जा रहा C-130 विमान क्रैश
कोलंबिया में C-130 हरक्यूलिस विमान दुर्घटना में 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका, बचाव अभियान जारी; राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए।
Aaj ki taaja khabar 24th march 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
May 28, 2026 | 10:08 AMइंदौर ने 9वें स्वच्छता खिताब के लिए कसी कमर, शहर में घूम रही सर्वेक्षण की टीम, सामने आई लापरवाही
May 28, 2026 | 10:06 AMताडोबा में कई चर्चित बाघ लापता, शिकार की आशंका से वन विभाग सतर्क, बेंगलुरु के फोटोग्राफर से 3 दिन पूछताछ
May 28, 2026 | 10:01 AMMaharashtra MLC Election से पहले खरीद-फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने महायुति को घेरा
May 28, 2026 | 10:01 AMसेंसेक्स-निफ्टी में उथलपुथल के बीच अचानक थमी Share Market की रफ्तार, इस वजह से बंद रहेगा मार्केट
May 28, 2026 | 09:59 AMअमित शाह का आज से गुजरात दौरा शुरू, गांधीनगर और अहमदाबाद को देंगे करोड़ों की सौगात, BJP ऑफिस में विशेष बैठक
May 28, 2026 | 09:57 AMअमरावती में ‘जहां चाहें यात्रा’ योजना को शानदार प्रतिसाद, 1091 यात्रियों ने उठाया लाभ
May 28, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM














