-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Cold In Uttar Pradesh Temperatures In Delhi May Drop By 6 Degree Imd Issues Major Alert
यूपी में ठंड होगी प्रचंड, दिल्ली में 6 डिग्री तक गिरेगा पारा; कोहरे-शीतलहर को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Today Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

नागपुर में ठंड का कहर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Weather News Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में प्रचंड ठंड और दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है।, पंजाब, हरियाणा और बिहार में भी घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने वाला है।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में 23 से 26 दिसंबर तक मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है। हालांकि, 27 और 28 दिसंबर को मौसम फिर बदलेगा, जिससे अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस दौरान सतह पर 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है।
यूपी में ‘एक्स्ट्रीम कोल्ड डे’ का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ‘एक्स्ट्रीम कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की गई है। विशेष रूप से प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और आजमगढ़ जैसे जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पिछले 24 घंटों में देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान बाराबंकी (4.5°C) में दर्ज किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड का असर बना रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत
IMD का रेड अलर्ट! इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक
यूपी में तीन दिन और सताएगी भीषण गर्मी, फिर होगी मॉनसून की एंट्री; IMD ने जारी किया अलर्ट
Monsoon Update: दिल्ली-यूपी-बिहार और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
शून्य विजिबिलिटी और यातायात पर असर
घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर, आगरा और प्रयागराज जैसे शहरों में दृश्यता (Visibility) 0 मीटर तक दर्ज की गई है। पटियाला, अंबाला और मुरादाबाद में भी दृश्यता 10 से 20 मीटर के बीच रही। यूपी के कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर से कम रहने के कारण वाहन चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने और सावधानी से चलने की सलाह दी गई है।
बिहार और मध्य भारत में शीतलहर
बिहार की राजधानी पटना सहित गया, अरवल और नालंदा में तेज पछुआ हवाओं के कारण खतरनाक शीतलहर चलने की संभावना है। इसके अलावा, राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: 2 साल में 1.27 की काली कमाई? WCL अधिकारी के घर CBI की रेड, फर्जी कंपनी का खुलासा, मिले अहम दस्तावेज
स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड का असर इंसानी सेहत पर भी पड़ सकता है। लंबे समय तक कोहरे के संपर्क में रहने से अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। साथ ही, हवा में मौजूद प्रदूषकों के कारण आंखों में जलन और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और अपना चेहरा ढककर रखें।
Cold in uttar pradesh temperatures in delhi may drop by 6 degree imd issues major alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोरेगांव की 33 आंगनवाड़ियां जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
Jun 28, 2026 | 04:04 PMनागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
Jun 28, 2026 | 04:04 PM‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
Jun 28, 2026 | 03:59 PMभंडारा में बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता, खरीफ बुआई ठप
Jun 28, 2026 | 03:57 PMनासिक में दर्दनाक हादसा; कार की टक्कर से मध्यप्रदेश के मजदूर दंपत्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Jun 28, 2026 | 03:53 PMनाले पर अतिक्रमण से फैक्ट्रियों व स्कूलों में भरा था 3 फीट पानी, नुकसान के बाद भी नहीं जागा नागपुर प्रशासन
Jun 28, 2026 | 03:51 PMनासिक में बिना OC इस्तेमाल हो रहीं 46,389 संपत्तियां, विधानसभा में मंत्री का खुलासा- वसूला जाएगा भारी जुर्माना
Jun 28, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














