- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Mahanagarpalika Chunav Kharch Mehangai Rate Chart 2025
Nashik: मनपा चुनाव में महंगाई की एंट्री, मनपा चुनाव खर्च में 3% की बढ़ोतरी, नया रेट चार्ट जारी
Municipal Elections: महानगरपालिका चुनाव में महंगाई का असर दिखने लगा है। चुनावी प्रचार सामग्री व सेवाओं के रेट बढ़ाए गए हैं। लोकसभा-विधानसभा की तुलना में मनपा चुनाव खर्च में 3% की बढ़ोतरी की गई है।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Election Commission Rate Chart Hindi News: महानगरपालिका चुनाव में अब उम्मीदवारों की जेब और ढीली होने वाली है। बढ़ती महंगाई का असर चुनावी खर्च पर भी पड़ा है, जिसके चलते इलेक्शन ऑफिस ने प्रचार सामग्री और अन्य सेवाओं के लिए नया रेट चार्ट जारी किया है।
लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार मनपा चुनाव के खर्च में 3 परसेंट की बढ़ोतरी की गई है। इसमें पवेलियन, झंडे, बैनर से लेकर कार्यकर्ताओं की चाय-नाश्ते तक का खर्च शामिल है।
मीटिंग में तय हुई खर्च की सीमा और लाइसेंस फीस राजीव गांधी भवन में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में चुनावी खर्च की सीमाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मनपा के चीफ ऑडीटर बलवंत गायकवाड़ ने स्पष्ट किया कि महंगाई को देखते हुए रेट्स में मामूली इजाफा जरूरी था।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के भिवंडी स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म के नीचे आई 19 साल की युवती की मौत
अभी बोलने की जरूरत नहीं थी, रोहित और जय पवार के 2029 वाले बयान पर श्रीनिवास पवार नाराज, दी बड़ी नसीहत
Khed Tehsil ने बनाया रिकॉर्ड, गौण खनिज से 18.81 करोड़ का राजस्व वसूला
पुणे के Warje Mutha River Bridge पर दूसरा पुल जून में होगा शुरू, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
नए शेड्यूल के अनुसार लाइसेंस फीसः जनसभा और नुक्कड़ नाटक के लिए 250 रुपये। प्रचार सामग्रीः प्राइवेट प्रॉपर्टी पर बैनर या बोर्ड लगाने के लिए 300 रुपये फीस देनी होगी।
खर्च में अंतर पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
बूथ परमिशनः 5×5 फीट के बूथ के लिए 250 रुपये और 10×10 फीट के लिए 1000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। हेलीपैडः मनपा की जगह पर हेलीपैड बनाने के लिए 700 रुपये प्रति दिन के साथ 18 परसेंट टैक्स लगेगा।
यदि कोई उम्मीदवार तय रेट से कम खर्च दिखाता है, तो उसे रिटर्निंग ऑफिसर को ठोस सबूतों के साथ स्पष्टीकरण देना होगा। अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो रिटर्निंग ऑफिसर के पास कैंडिडेट के खर्च में बढ़ोतरी दिखाने और आवश्यक कार्रवाई करने का अधिकार होगा।
मैदानों में चुनावी सभा करने का किराया तय
सार्वजनिक सभाओं के लिए शहर के प्रमुख मैदानों का किराया भी तय कर दिया गया है। गोल्फ क्लब मैदान में मीटिंग के लिए 35 हजार रुपये लगेंगे। अन्य मैदानों के रेट इस प्रकार हैं- ईदगाह और अनंत कान्हेरे मैदान: 35 हजार रुपये, राजे संभाजी स्टेडियमः 25 हजार रुपये।
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा चुनाव का शंखनाद, 23 से 30 दिसंबर तक नामांकन, राजनीतिक दलों में मंथन तेज
शिखरेवाड़ी और सातपुर क्लब हाउस: 20 हजार रुपये। पाटिल नगर मैदान: 10 हजार रुपये, पवन नगर और पंचवटी पटांगन: 5 हजार रुपये। चाय 10 और वड़ापाय 12 रुपये खाने-पीने का हिसाब भी जरूरी, चुनाव आयोग की नजर उम्मीदवारों द्वारा कार्यकर्ताओं के खाने-पीने पर किए जाने वाले खर्च पर भी रहेगी।
कैंडिडेट को रोजाना अपने खाने-पीने का खर्च बताना होगा
चाय/कॉफी: 10 से 12 रुपये।
वडापाव : 12 रुपये।
मिसल पाव/पाव भाजी: 65 रुपये,
वेज/नॉन-वेज खानाः 150 से 250 रुपये
Mahanagarpalika chunav kharch mehangai rate chart 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में चौके-छक्कों के बीच चले लात-घूंसे! स्टैंड्स में भिड़े फैंस, देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 01:05 PMठाणे के भिवंडी स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म के नीचे आई 19 साल की युवती की मौत
Apr 23, 2026 | 01:03 PMमेरे कहने पर ईरान ने 8 महिलाओं की फांसी रोकी…राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया इनकार
Apr 23, 2026 | 12:57 PMधूप में खड़ी कार बन रही खर्चे का बम, इस गर्मी आपनी कार का सही तरह से रखें ख्याल
Apr 23, 2026 | 12:54 PMManoj Bajpayee Career: रिजेक्शन से टूटे नहीं मनोज बाजपेयी, ‘सत्या’ से बदली किस्मत, बन गए एक्टिंग के बादशाह
Apr 23, 2026 | 12:53 PMअभी बोलने की जरूरत नहीं थी, रोहित और जय पवार के 2029 वाले बयान पर श्रीनिवास पवार नाराज, दी बड़ी नसीहत
Apr 23, 2026 | 12:52 PMजग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
Apr 23, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM












