- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ladli Bahin Yojana Ekyc 40 Lakh Women May Be Disqualified Maharashtra
Ladki Bahin Yojana की लाभार्थियों को लगेगा बड़ा झटका, 40 लाख महिलाएं हो सकती हैं बाहर
Maharashtra News: लाडली बहन योजना के तहत ई-केवाईसी अनिवार्य किए जाने के बाद 40 लाख से अधिक महिलाएं अपात्र हो सकती हैं। तय समयसीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर किस्त बंद होने की आशंका है।
- Written By: अपूर्वा नायक

लाडकी बहिन योजना (डिजाइन फोटो)
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की ‘मुख्यमंत्री लाडली बहन’ योजना के तहत बड़ा फैसला सामने आ सकता है। ई-केवाईसी अनिवार्य किए जाने के बाद तय समयसीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाली करीब 40 लाख महिलाओं को योजना से बाहर किया जा सकता है।
अगर ऐसा हुआ तो इन लाभार्थियों को अब एक भी किस्त नहीं मिलेगी। स्थानीय निकाय चुनावों का अहम चरण पूरा होने के बाद एक बार फिर लाडली बहन योजना चर्चा में आ गई है। विधानसभा चुनाव से लेकर हाल ही में हुए नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों तक यह योजना महायुति सरकार के लिए गेम-चेंजर साबित हुई थी।
हालांकि अब इसी योजना के लाभार्थियों की संख्या में बड़ी कटौती की तैयारी की जा रही है। लाडकी बहन योजना की 40 लाख से ज्यादा लाभार्थी महिलाएं फिलहाल अपात्रता की कगार पर हैं। राज्य सरकार ने पात्र महिलाओं के लिए 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Child Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
Vasai Virar Cleaning Workers: वसई-विरार मनपा पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप, आयोग ने लगाई फटकार
महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मई की सैलरी में आएगा DA एरियर्स का पैसा, GR जारी
मीरारोड में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल गिरफ्तार, 3 महिलाओं का रेस्क्यू
महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अब तक केवल 1 लाख 60 हजार महिलाओं ने ही ई-केवाईसी पूरी की है। ऐसे में तय समयसीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाली महिलाओं को अपात्र घोषित किया जा सकता है।
फर्जी खातों के सामने आने के बाद सख्ती
राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना शुरू की थी, जिससे महायुति को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला। लेकिन बाद में सामने आया कि योजना में बड़ी संख्या में अपात्र और फर्जी खाते शामिल हो गए थे। यहां तक कि कुछ सरकारी कर्मचारियों द्वारा भी योजना का लाभ लेने के मामले सामने आए। इन गड़बड़ियों के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य करने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें :- Pune Land Scam: अंजलि दमानिया का बड़ा आरोप, पुणे जमीन घोटाले में पार्थ पवार शामिल
इसलिए बढ़ाई गई थी समयसीमा
पहले लाभार्थियों को 18 नवंबर तक ई-केवाईसी पूरी करने की मोहलत दी गई थी। हालांकि राज्य के कई हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं और अन्य व्यावहारिक कारणों को देखते हुए सरकार ने इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया। अब यह समयसीमा दोबारा बढ़ेगी या 40 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित किया जाएगा, इस पर अगले दो हफ्तों में फैसला होने की संभावना है।
Ladli bahin yojana ekyc 40 lakh women may be disqualified maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वियतनाम की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
May 19, 2026 | 01:14 PMविकास या मुसीबत? नागपुर की सड़कों पर ट्रैफिक का तांडव; फ्लाईओवर निर्माण बना सिरदर्द
May 19, 2026 | 01:11 PMभंडारा में कम बारिश की आशंका, पालकमंत्री पंकज भोयर ने दिए पानी के सूक्ष्म नियोजन के निर्देश
May 19, 2026 | 01:08 PMकेजरीवाल, सिसोदिया समेत AAP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 4 हफ्तों में मांगा जवाब
May 19, 2026 | 01:07 PMNalco job 2026: नालको में निकली 268 पदों पर भर्ती, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
May 19, 2026 | 01:04 PMChild Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
May 19, 2026 | 01:04 PMRanbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर में कर रहे काम, फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
May 19, 2026 | 01:03 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













