-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Stray Dogs Sterilization Bmc Budget Controversy
Mumbai Stray Dogs Sterilization: मुंबई में आवारा कुत्तों की नसबंदी पर 23 करोड़ खर्च, BMC योजना को मंजूरी
- Written By: अपूर्वा नायक
Stray Dogs in Mumbai: मुंबई में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर बीएमसी ने 23 करोड़ की नसबंदी योजना को मंजूरी दी है। हालांकि पुराने खर्च और कार्यप्रणाली को लेकर नगरसेवकों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

सांकेतिक तस्वीर
Mumbai Stray Dogs Sterilization BMC Budget: शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी और देखरेख को लेकर 23 करोड़ रुपये की योजना को बुधवार को बीएमसी की स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमिटी) ने मंजूरी दे दी है।
प्रस्ताव के तहत अगले तीन वर्षों में करीब 1.34 लाख कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। मुंबई में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाई कोर्ट के निर्देशानुसार, मनपा 1998 से गैर-सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कुत्तों की नसबंदी करवा रही है और इस पर अब तक करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
इसके बावजूद समस्या कम नहीं हुई है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार मुंबई में आवारा कुत्तों की संख्या 90,757 है, जिनमें से 33,671 कुत्तों की नसबंदी नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
मस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
BMC का बड़ा फैसला: जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का होगा तेजी से निपटारा, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
मुंबई के शिवाजी पार्क में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच छात्र जुटना शुरू, एक मंच पर साथ दिखेंगे उद्धव और राज
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
इनमें 22,447 नर और 11,224 मादा कुत्ते शामिल हैं। कुल 57,086 कुत्तों की नसबंदी हो चुकी है। हालांकि इस विषय के चर्चा के दौरान सदस्यों की तरफ से यह मुद्दा जोर-शोर से उठा कि अब तक हुए कार्य और उस पर खर्च की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। सदस्यों का कहना था कि पुराने आंकड़ों का हिसाब साफ किए बिना नए प्रस्ताव पर भरोसा करना कठिन है। कई नगरसेवकों ने योजना के खर्च और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रशासन से पारदर्शिता की मांग की।
शेल्टर के लिए जगह की तलाश अतिरिक्त आयुक्त
- मनपा अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी ने बताया कि मनपा अगले तीन वर्षों में करीब 20 करोड़ रुपये नसबंदी पर खर्च करेगी। आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर बनाने के लिए सरकार से जमीन मांगी गई थी, लेकिन उपलब्ध नहीं होने के कारण अभी भी जगह की तलाश जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 2022 की दर सूची के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा और प्रस्ताव को मंजूरी देने की सिफारिश की।
- लंबी चर्चा के बाद समिति अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे ने मतदान कराया, जिसमें प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए गए कि अब तक के खर्च का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत कर सभी शंकाओं का समाधान किया जाए। इससे स्पष्ट है कि मंजूरी के बावजूद इस योजना पर निगरानी और सवाल आगे भी बने रहेंगे।
मुंबई में आवारा कुत्तों का जनवरी 2024 में किया गया सर्वेक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस रिपोर्ट के माध्यम से शहर की वास्तविक स्थिति सामने आती है। मैंने स्थायी समिति के समक्ष इस रिपोर्ट को प्रस्तुत करने की मांग की थी। प्रशासन ने तुरंत यह रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है। अब इस रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर आवारा कुत्तों पर नियंत्रण तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी उपाय किए जाएंगे।
– तेजिंदर सिंह तिवाना (स्टैंडिंग कमिटी सदस्य, बीजेपी)
वर्ष 1998 से लेकर अब तक बीएमसी ने नसबंदी के लिए 70 करोड़ से अधिक खर्च किया है। इसके बाद भी सिर्फ 57 हजार कुत्तों की ही नसबंदी हुई है। तो क्या यह मुंबईकरों के टैक्स के पैसे का सही तरीके से उपयोग किया गया है? जब एक कुत्ते की नसबंदी 1500 रुपये में हो सकती है, तो इसके लिए बीएमसी 12 हजार रुपये खर्च क्यों कर रही है?
– जमीर कुरैशी (स्टैंडिंग कमिटी सदस्य, एमआईएम)
ये भी पढ़ें :- Thane Metro Line 5A को मंजूरी: ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो अब उल्हासनगर तक, 69 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
कांग्रेस की नगरसेविका तुलिप मिरांडा ने नसबंदी पर उठाए सवाल
कांग्रेस की नगरसेविका तुलिप मिरांडा ने आंकड़ों पर सवाल खड़े करते हुए बताया कि वर्ष 1998 से अब तक सिर्फ 57 हजार कुत्तों की नसबंदी की गई, जबकि इस पर लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उनके अनुसार प्रति कुत्ता खर्च करीब 12 हजार रुपये बैठता है, जो सामान्य लागत 1500 से 2000 रुपये से काफी अधिक है। उन्होंने अतिरिक्त खर्च की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। एआईएमआईएम के गोवंडी वार्ड 136 के नगरसेवक व स्टैंडिंग कमिटी सदस्य जमीर कुरैशी ने भी कार्य आवंटन को लेकर चिंता जताई, उनका कहना था कि लंबे समय से सीमित एनजीओ को ही काम दिया जा रहा है।
Mumbai stray dogs sterilization bmc budget controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Jul 26, 2026 | 11:59 AMसोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AMतीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
Jul 26, 2026 | 11:55 AMनागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
Jul 26, 2026 | 11:55 AMमस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
Jul 26, 2026 | 11:54 AMनासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Jul 26, 2026 | 11:51 AMMann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
Jul 26, 2026 | 11:48 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM













