23 अप्रैल का इतिहास : एक दिन, तीन कहानियां, शेक्सपियर, राय और यूट्यूब, जानिए पूरा इतिहास

YouTube First Video: 23 अप्रैल इतिहास में खास दिन। शेक्सपियर और सत्यजीत राय की पुण्यतिथि, इसी दिन यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड हुआ, जिसने डिजिटल दुनिया बदल दी।
History of April 23: One Day, Three Stories—Shakespeare, Ray, and YouTube: Discover the Full History
शेक्सपियर पुण्यतिथि, सत्यजीत राय, यूट्यूब,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shakespeare Satyajit Ray Death Anniversary: अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन 23 अप्रैल को हुआ था और भारतीय सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार सत्यजीत राय भी इसी दिन दुनिया को अलविदा कह गए। इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो वह यूट्यूब से जुड़ी है। दुनियाभर में सोशल नेटवर्किंग के सबसे सशक्त माध्यमों में शुमार यूट्यूब पर आज ही के दिन पहला वीडियो अपलोड किया गया था।

आज की दुनिया में लाइक्स, व्यूज और सब्सक्राइबर्स की संख्या गिनने वाले करोड़ों लोगों का पसंदीदा मंच बने यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम ने 23 अप्रैल 2005 को सैन डिएगो चिड़ियाघर की अपनी यात्रा का वीडियो यूट्यूब पर पहली बार अपलोड किया था। इसके एक वर्ष के भीतर इस साइट पर करीब 10 करोड़ वीडियो अपलोड किए गए और आज इसपर कितने वीडियो हैं, यह गिनना भी मुश्किल है।

देश दुनिया के इतिहास में 23 अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।

1616 : विलियम शेक्सपियर का निधन।

1660 : स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।

1661 : ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक।

1858 : भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन।

1981 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1984 : वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया।

1987 : उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय दिया।

1992: भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजीत राय का निधन।

1993 : विदेशी शासन के लंबे इतिहास और दशकों के संघर्ष के बाद पूर्वी अफ्रीका के छोटे से देश इरिट्रिया में इथियोपिया से आजादी के बारे में जनमतसंग्रह पर तीन दिन का मतदान शुरू।

1995 : विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

2005 : यूट्यूब की वेबसाइट पर पहला वीडियो अपलोड किया गया। यह वीडियो यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम की सैन डिएगो चिड़ियाघर की यात्रा का था।

2007 : रूस के पहले निर्वाचित नेता बोरिस येल्तसिन का निधन। उन्हें 1991 में सत्ता संभालने के बाद राजनीति और अर्थव्यवस्था के एक दशक के तूफानी अध्याय के लिए जाना जाता है।

2021 : महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से कोविड-19 से संक्रमित 14 मरीजों की मौत।

2023 : सिख अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह को एक महीने तक फरार रहने के बाद पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया गया।

2024 : मलेशिया में प्रशिक्षण के दौरान दो सैन्य हेलीकॉप्टर आपस में टकराये, 10 लोगों की मौत।

2025 : गाजा में इजराइली हमले में 23 लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com