Assembly Elections 2026 Live: बंगाल फेज-1 में रिकार्ड 92.25 और तमिलनाडु में 85.03 मतदान हुआ

Assembly Elections 2026 Live Updates: WB और TN में पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है, बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर कुल 92.25% वोटिंग हुई। वहीं, तमिलनाडु की 234 सीटों पर 85.03% वोटिंग हुई है।
Assembly Elections 2026 Live
विधानसभा चुनाव 2026 लाइव अपडेट, फोटो- नवभारत डिजाइन

West Bengal-Tamil Nadu Assembly Elections Voting Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 92.25 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। मतदान के दौरान राज्य के कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। यही वजह है कि इस चरण में अब तक का सबसे अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत इस बात का संकेत है कि राज्य में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलने वाली है। वहीं, ममता बनर्जी ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि टीएमसी बढ़त बनाए हुए है और जीत की ओर अग्रसर है।

इसी के साथ तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर भी मतदान संपन्न हुआ, जहां 85.03 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो एक रिकॉर्ड स्तर माना जा रहा है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अब देखना यह है कि क्या बंगाल में ममता बनर्जी एक बार फिर सरकार बना पाएंगी या फिर सत्ता विरोधी लहर का असर दिखाई पड़ेगा। तमिलनाडु में भी लड़ाई बेहद करीब मानी जा रही है।

विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में इस बार लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। तमिलनाडु में करीब 84.41% वोटिंग हुई, वहीं पश्चिम बंगाल के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान 91.46% रहा।

तमिलनाडु मतदान प्रतिशत शाम के 5 बजे तक

जिला नाम मतदान प्रतिशत (%)
अरियालुर 83.09%
चेंगलपट्टू 82.41%
चेन्नई 81.34%
कोयंबटूर 82.33%
कडलूर 81.91%
धर्मपुरी 87.28%
डिंडीगुल 86.35%
इरोड 87.59%
कल्लाकुरिची 84.22%
कांचीपुरम 84.92%
कन्याकुमारी 73.44%

बंगाल मतदान प्रतिशत शाम के 5 बजे तक

जिला नाम मतदान प्रतिशत (%)
अलीपुरद्वार 88.74%
बांकुड़ा 89.91%
बीरभूम 91.55%
कूचबिहार 92.07%
दक्षिण दिनाजपुर 93.12%
दार्जिलिंग 86.49%
जलपाईगुड़ी 91.20%
झारग्राम 90.53%
कालिम्पोंग 81.98%
मालदा 89.56%
मुर्शिदाबाद 91.36%

शाम 5 बजे तक बंपर मतदान

शाम 5 बजे तक के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में 82.24% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल के पहले चरण में वोटिंग 89.93% तक पहुंच गई है, जो 2011 के आंकड़ों को पार कर गई।

बंगाल में SIR के विरोध में बंपर वोटिंग: ममता

पश्चिम बंगाल में बंपर मतदान को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में SIR के विरोध में बंपर वोटिंग हुई है।

भाजपा के बूथ एजेंट पर हमला, कार क्षतिग्रस्त; कई इलाकों में तनाव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान हिंसा और तनाव की खबरें सामने आई हैं। बीरभूम जिले के लाबपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार देबाशीष ओझा के चुनाव एजेंट बिश्वजीत मंडल पर कथित तौर पर हमला किया गया। मंडल ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भोमोर गांव के बूथ नंबर 68 पर कथित रूप से बूथ कैप्चरिंग हो रही है। उन्होंने कहा, “मैं एक चुनाव एजेंट हूं। कुछ लोगों ने हमें बूथ पर कब्जे की शिकायत की थी। जब मैं लौट रहा था, तभी रास्ते में मुझ पर हमला किया गया। बूथ करीब 100 मीटर दूर था। उन्होंने मुझे चारों ओर से घेर लिया। मेरी जेब में कांच के टुकड़े थे… उन्होंने पूरी कार तोड़ दी।”

बंगाल मतदान प्रतिशत (3 बजे तक)

Polling Percentage In Tamil Nadu:

जिला का नाम
अनुमानित मतदान (VTR)
अलीपुरदुआर
77.53%
बांकुरा
79.88%
बीरभूम
80.22%
कूचबिहार
79.26%
दक्षिण दिनाजपुर
81.49%
दार्जिलिंग
76.54%
जलपाईगुड़ी
78.92%
झाड़ग्राम
81.04%
कालिम्पोंग
74.07%
मालदा
76.22%
मुर्शिदाबाद
79.72%
पश्चिम बर्धमान
75.44%
पश्चिम मेदिनीपुर
81.07%
पूर्व मेदिनीपुर
78.94%
पुरुलिया
75.97%
उत्तर दिनाजपुर
77.32%

तमिलनाडु मतदान प्रतिशत (3 बजे तक)

जिला मतदान (%)
अरियालुर 68.97%
चेंगलपट्टू 69.46%
चेन्नई 68.13%
कोयंबटूर 71.16%
कड्डालोर 68.53%
धर्मपुरी 74.68%
डिंडीगुल 74.35%
इरोड 75.61%
कल्लाकुरिची 71.11%
कांचीपुरम 72.51%
कन्याकुमारी 61.95%
कुल मतदान (VTR) 70.00%

बंगाल-तमिलनाडु में बंपर वोटिंग, दर्ज हुए रिकार्ड तोड़ वोट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दोपहर बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ ली है। चुनाव आयोग के 3 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कुल मतदान 70% तक पहुंच गया है। कई जिलों में 70% से अधिक वोटिंग दर्ज की गई है, जो मतदाताओं के उत्साह को दिखाता है। इसके साथ ही बंगाल में भी 78.77%  प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

बंगाल चुनाव: अग्निमित्रा पॉल का आरोप-‘मेरी कार पर पत्थर फेंका गया, गाड़ी क्षतिग्रस्त’

पश्चिम बंगाल के आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने अपनी कार पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह रहमत नगर इलाके में गई थीं, तभी उनकी कार पर एक बड़ा पत्थर फेंका गया, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशा पूरी तरह टूट गया। अग्निमित्रा पॉल के मुताबिक, इस घटना में उन्हें और उनके सुरक्षाकर्मियों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके सेक्रेटरी को हल्की चोट लगी है। उन्होंने घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

Tamil Nadu Elections 2026: 110 साल की बुजुर्ग महिला ने डाला वोट, बनीं मिसाल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान एक 110 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने उत्साह के साथ अपना वोट डालकर सभी के लिए प्रेरणा पेश की। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया। उनका यह जज्बा लोगों के लिए मिसाल बन गया है और यह संदेश देता है कि हर नागरिक को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

तमिलनाडु मतदान प्रतिशत (1 बजे तक)

जिला मतदान (%)
अरियालुर 55.18%
चेंगलपट्टू 56.28%
चेन्नई 54.58%
कोयंबटूर 58.24%
कड्डालोर 55.13%
धर्मपुरी 59.02%
डिंडीगुल 59.79%
इरोड 61.79%
कल्लाकुरिची 57.15%
कांचीपुरम 58.98%
कन्याकुमारी 50.35%
कुल मतदान (VTR) 56.81%

पश्चिम बंगाल मतदान प्रतिशत (1 बजे तक)

जिला मतदान (%)
अलीपुरद्वार 60.03%
बांकुड़ा 64.58%
बीरभूम 63.93%
कूचबिहार 60.75%
दक्षिण दिनाजपुर 63.05%
दार्जिलिंग 59.81%
जलपाईगुड़ी 60.84%
झारग्राम 65.31%
कालिम्पोंग 59.52%
मालदा 58.45%
मुर्शिदाबाद 62.71%
पश्चिम बर्धमान 60.37%
पश्चिम मेदिनीपुर 65.77%
पूर्व मेदिनीपुर 62.90%
पुरुलिया 59.83%
उत्तर दिनाजपुर 60.00%
कुल मतदान (VTR) 62.18%

दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% तो तमिलनाडु में 56.81% वोटिंग

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, दोनों राज्यों में वोटिंग प्रतिशत तेजी से बढ़ा है। पश्चिम बंगाल में जहां 62% से ज्यादा मतदान हो चुका है, वहीं तमिलनाडु में भी 56% से अधिक वोटिंग दर्ज की गई है।

बहरामपुर में EVM खराबी पर अधीर रंजन चौधरी नाराज, चुनाव अधिकारी से की तुरंत दखल की मांग

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार Adhir Ranjan Chowdhury ने बूथ नंबर 141 पर EVM में बार-बार आ रही खराबी को लेकर चुनाव अधिकारी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि EVM के लगातार खराब होने की वजह से धूप में खड़े मतदाताओं को वापस लौटना पड़ रहा है। चौधरी ने बताया कि मशीन को चार बार बदला जा चुका है, लेकिन नई EVM भी काम नहीं कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालने की अपील की, ताकि मतदान प्रक्रिया प्रभावित न हो और मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

#WATCH | Murshidabad | Congress candidate from Berhampore Assembly constituency, Adhir Ranjan Chowdhury, speaks to an election official on the phone, urging the official to resolve the EVM malfunction at the polling booth. He says, "The EVM at booth 141 has been malfunctioning.… pic.twitter.com/s2M9kRMmfi

— ANI (@ANI) April 23, 2026

मुर्शिदाबाद में झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण, पुलिस और CRPF ने संभाला मोर्चा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में विधानसभा चुनाव के दौरान जनताउन्नयन पार्टी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साए लोगों की भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मौके पर अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने हालात को नियंत्रण में लाने के लिए इलाके में फ्लैग मार्च भी किया। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

तमिलनाडु के प्रमुख जिलों में वोटिंग का आंकड़े

जिला मतदान (%)
अरियालुर 36.11%
चेंगलपट्टू 37.17%
चेन्नई 35.47%
कोयंबटूर 38.62%
कड्डालोर 36.30%
धर्मपुरी 38.28%
डिंडीगुल 39.05%
इरोड 41.00%
कल्लाकुरिची 37.30%
कुल मतदान (VTR) 37.56%

11 बजे तक वोटिंग अपडेट: पश्चिम बंगाल में 41% पार, तमिलनाडु में 37.56% मतदान

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के सुबह 11 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 41.11% जबकि तमिलनाडु में 37.56% मतदान दर्ज किया गया है। दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

बंगाल के जिले

कूचबिहार 38.67%
अलीपुरद्वार 38.8%
जलपाईगुड़ी 39.51%
कालिम्पोंग 39.61%
दार्जिलिंग 39.72%
उत्तर दिनाजपुर 39.04%
दक्षिण दिनाजपुर 41.17%
मालदा 38.22%
मुर्शिदाबाद 41.59%
पूर्व मेदिनीपुर 42.16%
पश्चिम मेदिनीपुर 44.69%
झारग्राम 43.71%
पुरुलिया 39.16%
बांकुड़ा 43.22%
पश्चिम बर्धमान 40.24%
बीरभूम 41.92%
कुल मतदान 41.11%

‘टीएमसी को शून्य कर दूंगा’: मुर्शिदाबाद में AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे कोई नहीं रोक सकता… मैं पूरे मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी को जीरो कर दूंगा।”

एमके स्टालिन का भरोसा- ‘तमिलनाडु जीतेगा’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मतदान के बाद लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने खुद अपने अधिकार का इस्तेमाल किया, उसी तरह हर नागरिक को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए। स्टालिन ने भरोसा जताते हुए कहा कि “तमिलनाडु जीतेगा।” उनके इस बयान को चुनावी माहौल में सत्तारूढ़ दल के आत्मविश्वास के तौर पर देखा जा रहा है।

बांकुड़ा और बहरामपुर में अबतक सबसे ज्यादा वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, सुबह 09:00 बजे तक राज्य में औसतन 18.76% मतदान दर्ज किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र (सीट नंबर) मतदान प्रतिशत
बांकुड़ा (252) 22.05%
बहरामपुर (72) 19.88%
आसनसोल दक्षिण (280) 19.34%
आसनसोल उत्तर (281) 18.47%
बलरामपुर (239) 18.40%
बालुरघाट (39) 18.40%
बंदवान (238) 18.24%
वैष्णवनगर (54) 17.95%
बाघमुंडी (240) 17.42%

आमने सामने आए TMC और हुंमायु कबीर के लोग, झड़प तेज

मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई। हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं, जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी।

मोथाबारी में बवाल, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प

मोथाबारी में ईवीएम की खराबी के बाद माहौल गरमा गया है। खबर है कि भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं।

बंगाल के मालदा में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, बूथ पर देरी से भड़का विवाद

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 55 पर वोटिंग शुरू होने में देरी के बाद तनाव पैदा हो गया। इस दौरान TMC और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर सुरक्षा बल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया। अधिकारियों के अनुसार, हालात अब काबू में हैं और मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है।

झारग्राम में मतदान केंद्र पर पहुंचा हाथी, वोटर्स रह गए हैरान

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में उस वक्त लोगों को हैरानी हुई, जब एक हाथी अचानक मतदान केंद्र के पास पहुंच गया। मतदान के लिए आए वोटर्स इस नजारे को देखकर चौंक गए। हालांकि, स्थिति को तुरंत संभाल लिया गया और सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने के लिए कहा। किसी तरह की अफरा-तफरी या नुकसान की खबर नहीं है, और मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही।

एडप्पडी के. पलानीस्वामी ने सिलुवमपालायम में डाला वोट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के तहत एआईएडीएमके के महासचिव और नेता प्रतिपक्ष एडप्पडी के. पलानीस्वामी ने सिलुवमपालायम स्थित नेडुंगुलम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से भी बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।

West Bengal Elections 2026: नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी ने डाला वोट, भवानीपुर में ममता बनर्जी से मुकाबला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत राज्य के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से उनके खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसे चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में माना जा रहा है।

‘मां, माटी, मानुष’ के लिए वोट करें: पहले चरण की वोटिंग पर टीएमसी की अपील

पहले चरण के मतदान को लेकर टीएमसी ने मतदाताओं से भावनात्मक अपील की है। पार्टी ने कहा कि लोग ‘मां’ के सम्मान, ‘माटी’ की रक्षा और ‘मानुष’ की सुरक्षा के लिए मतदान करें। साथ ही मतदाताओं से गर्व के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने वोट का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। टीएमसी ने इसे बंगाल के विकास और पहचान से जुड़ा अहम चुनाव बताते हुए लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने का आग्रह किया है।

Tamil Nadu Elections 2026: पी. चिदंबरम ने डाला वोट, शिवगंगा में निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के तहत शिवगंगा के कराईकुडी स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से भी बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।

बंगाल में मतदान शुरू होते ही लंबी कतारें, पहले चरण में दिख रहा भारी उत्साह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग शुरू होते ही बीरभूम में एक मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे इलाके में उत्साह का माहौल है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है और मतदाता बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पीएम मोदी की अपील: तमिलनाडु के मतदाता उत्साह से करें मतदान, युवा और महिलाओं से खास आग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह लोकतंत्र का एक पवित्र कर्तव्य है और सभी नागरिकों को इसमें उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। खासतौर पर उन्होंने राज्य के युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचकर रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

राहुल गांधी की अपील: कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को समर्थन दें, बताया ‘वैचारिक लड़ाई’

मतदान की पूर्व संध्या पर राहुल गांधी ने मतदाताओं से कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के समर्थन की अपील की। एक वीडियो संदेश में उन्होंने चुनाव को व्यापक वैचारिक संघर्ष बताते हुए कहा कि यह मुकाबला कांग्रेस-डीएमके और भाजपा-एआईएडीएमके गठबंधन के बीच है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का एआईएडीएमके पर नियंत्रण है और राज्य में उसके इरादों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। राहुल गांधी ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए गठबंधन को समर्थन देने का आह्वान किया।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल की तैयारियां तेज, मतदान से पहले अंतिम परीक्षण

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मॉक पोल की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव अधिकारियों द्वारा मतदान प्रक्रिया की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com