- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 22april 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 22 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की अहम खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, पुलिस का कहना है कि आरोपी कल यानी मंगलवार को अलवर में भी एक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे चुका है।
- Written By: अक्षय साहू , सजल रघुवंशी

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी से रेप और हत्या मामले में दक्षिणी रेंज संयुक्त सीपी विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 8:45 पर सूचना मिली की अमर कॉलोनी में एक घटना हुई है। बच्ची के अभिभावक ने फोन किया था। आईआरएस ऑफिसर अपनी पत्नी के साथ जिम गए थे। पीछे से कोई उनके घर में आता है। 8 बजे जब वे वापस आए तो इनकी बच्ची जमीन पर बेहोश मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर बच्ची को मृत घोषित कर देते हैं। हमने बहुत टीमें लगाई थी। प्रारंभिक शक इनके पुराने नौकर राहुल मीणा पर था जिसे 1.5 महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शी से पता चला कि वह सुबह घर में आया था। 6:39 बजे वे घर में घुसा और 7:20 बजे वे घर से निकल जाता है। शाम को हमने इसे द्वारका के होटल से गिरफ्तार कर लिया है। आगे की पूछताछ की जा रही है। इसने कल एक रेप की वारदात को अलवर में भी अंजाम दिया है, हमने इसके खिलाफ रेप, हत्या और लूट की धाराएं लगाई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दुश्मनों की नींद उड़ाने की तैयारी! वायुसेना को मिलेंगे 114 नए फाइटर जेट, 3.3 लाख करोड़ का मेगा प्लान तैयार
UAE पर हमला मंजूर नहीं…PM मोदी ने की ईरानी हमले की आलोचना, बोले- भारत किसी भी वक्त मदद के लिए तैयार
UAE में भव्य स्वागत से गदगद हुए PM मोदी, राष्ट्रपति अल नाहयान को बताया अपना भाई, बोले- अपने दूसरे घर आया हूं
UAE पहुंचे पीएम मोदी! राजकीय सम्मान ‘Guard Of Honour’ के साथ शुरू हुआ बेहद अहम दौरा, जानें कुछ जरूरी बातें
22 Apr 2026 09:52 PM (IST)
22 Apr 2026 09:52 PM (IST)हरियाणवी एक्ट्रेस की गाजियाबाद में मौत
हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत हो गई है। मंगलवार देर रात गाजियाबाद स्थित घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरीं, जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट लगी।
22 Apr 2026 08:56 PM (IST)
22 Apr 2026 08:56 PM (IST)विधानसभा चुनाव से पहले मतदान केंद्रों पर पहुंचाई जा रहीं EVM
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मतदान केंद्रों पर EVM पहुंच रही है। राज्य विधानसभा की कुल 234 सीटों पर कल 23 अप्रैल को मतदान होगा।
#WATCH वेल्लोर (तमिलनाडु): तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मतदान केंद्रों पर EVM पहुंच रही है।
राज्य विधानसभा की कुल 234 सीटों पर कल 23 अप्रैल को मतदान होगा। pic.twitter.com/RF1OKkyHt3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 08:26 PM (IST)
22 Apr 2026 08:26 PM (IST)पकड़ा गया दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी के हत्या के आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में पुलिस को घर में करीब दो महीने पहले रखे गए नौकर पर शक था, जो वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी वीडियो भी लगी है, जिसमें उसे गुजरते हुए देखा जा सकता है।
22 Apr 2026 07:27 PM (IST)
22 Apr 2026 07:27 PM (IST)चंद्रबाबू नायडू ने भी PM को सबसे बड़ा आतंकी कहा था- प्रियांक खड़गे
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर भाजपा के विरोध पर कहा, "उन्हें विरोध प्रदर्शन करने की पूरी आज़ादी है लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ़ तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ED, IT और CBI जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करके विपक्ष को डराते हैं। हालांकि, जब वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्हें इस बात का जवाब भी देना चाहिए: भाजपा की अपनी बयानबाज़ी का क्या होगा खासकर कांग्रेस नेताओं को "राष्ट्र-विरोधी" और "अर्बन नक्सली" बताने वाली उनकी बयानबाज़ी का? इसके अलावा, BJP के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने भी एक बार प्रधानमंत्री मोदी को "सबसे बड़ा आतंकी" कहा था; इसलिए, उन्हें सबसे पहले अपने ही सहयोगियों से यह स्पष्टीकरण मांगना चाहिए कि वे असल में प्रधानमंत्री मोदी के बारे में क्या सोचते हैं।
22 Apr 2026 07:12 PM (IST)
22 Apr 2026 07:12 PM (IST)ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से सुप्रीम फटकार लगी है- गौरव भाटिया
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हमने देखा कि ममता बनर्जी ने कोयला घोटाले में ED की जांच करने जो अफसर गए थे उन्हें जांच करने से रोका। जो साक्ष्य थे, उसे नष्ट करने का प्रयास किया।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "पश्चिम बंगाल में हमने देखा कि ममता बनर्जी ने कोयला घोटाले में ED की जांच करने जो अफसर गए थे उन्हें जांच करने से रोका। जो साक्ष्य थे, उसे नष्ट करने का प्रयास किया... ममता बनर्जी जो जंगलराज का पर्याय बन गई हैं,… pic.twitter.com/TbfDLTB0aj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 05:20 PM (IST)
22 Apr 2026 05:20 PM (IST)गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता
गुजरात के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। यह भूकंप शाम करीब 4:35 बजे आया, जिससे आणंद समेत आसपास के जिलों में लोगों ने हल्का कंपन महसूस किया।
22 Apr 2026 04:46 PM (IST)
22 Apr 2026 04:46 PM (IST)तमिलनाडु और पुडुचेरी में कांग्रेस दो अंको का आंकड़ा भी नहीं कर पाएगी पार- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में वह दो अंकों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे।
#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में वे दो अंकों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे। पश्चिम बंगाल में तो शायद वे अपना खाता भी न खोल पाएं और असम में कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी… pic.twitter.com/U5vwhbuTwH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 04:11 PM (IST)
22 Apr 2026 04:11 PM (IST)अगर किसी ने देश को बदनाम किया है, तो वह कांग्रेस है- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहे मल्लिकार्जुन खरगे हों या कोई और ओछी बयानबाजी करती है। कांग्रेस ने आतंकियों की सरगना रही है। वोटों के लिए आज वे इतने नीचे गिर गए हैं कि वे देश का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी की मां ने प्रधानमंत्री को 'मौत का सौदागर' कहा था, ये लोग जितनी ज़्यादा गालियां देंगे, प्रधानमंत्री मोदी उतनी ही तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। अगर किसी ने देश को बदनाम किया है, तो वह कांग्रेस पार्टी है।
22 Apr 2026 03:28 PM (IST)
22 Apr 2026 03:28 PM (IST)भुज में भारतीय सेना ने किया युद्ध अभ्यास, मारक क्षमता और तैयारी का किया प्रदर्शन
गुजरात के भुज में भारतीय सेना ने रेंज में L-70 एयर डिफेंस गन, 130 mm आर्टिलरी, T-72 टैंक और MMG फायरिंग के साथ अभ्यास करके अपनी मारक क्षमता और तैयारी का प्रदर्शन किया।
#WATCH भुज, गुजरात: भारतीय सेना ने रेंज में L-70 एयर डिफेंस गन, 130 mm आर्टिलरी, T-72 टैंक और MMG फायरिंग के साथ अभ्यास करके अपनी मारक क्षमता और तैयारी का प्रदर्शन किया।
इन अभ्यासों ने सेना की युद्ध की तैयारी और परिचालन क्षमता को उजागर किया, जिसमें उन प्रणालियों का उपयोग भी… pic.twitter.com/Vghehjh2QQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 03:02 PM (IST)
22 Apr 2026 03:02 PM (IST)JDU ने जारी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट
JDU के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी, संजय कुमार झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पार्टी के उपाध्यक्ष होंगे।
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची, जिसे पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गठित किया था, आज जारी कर दी गई।
संजय कुमार झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पार्टी के उपाध्यक्ष होंगे। pic.twitter.com/sjxp4iLDIo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 02:31 PM (IST)
22 Apr 2026 02:31 PM (IST)दिल्ली के नरेला में जूता फैक्ट्री में लगी भषण आग
नरेला में जूते की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
#WATCH दिल्ली: नरेला में जूते की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/o1ZFCTdfqz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 01:28 PM (IST)
22 Apr 2026 01:28 PM (IST)दिल्ली: IRS अधिकारी की बेटी की मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या
दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या कर दी गई। मृतक लगभग 21 वर्ष की थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि लड़की के साथ पहले यौन उत्पीड़न हुआ और फिर मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या की गई। हत्या के शक में घर के पुराने नौकर को हिरासत में लिया गया है।
22 Apr 2026 12:59 PM (IST)
22 Apr 2026 12:59 PM (IST)कोलकाता ईडी ऑफिस पहुंचीं नुसरत जहां
टीएमसी की पूर्व सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां कोलकाता स्थित ईडी कार्यालय पहुंची हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें राशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया है।
#WATCH | West Bengal: Former TMC MP and actor Nusrat Jahan arrived at the ED office in Kolkata.
The Enforcement Directorate has issued summons to her in a money laundering case linked to the ration scam. pic.twitter.com/lbJHaUZctQ
— ANI (@ANI) April 22, 2026
22 Apr 2026 12:42 PM (IST)
22 Apr 2026 12:42 PM (IST)बंगाल SIR: 27 लाख अपील में ट्रिब्यूनल में केवल 500 मंजूर
पश्चिम बंगाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कुल 27 लाख अपीलों में से केवल 500 को ट्रिब्यूनल ने मंजूरी दी है। सूत्रों के अनुसार, इन 500 मामलों की सुनवाई के बाद सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में सिर्फ 137 नए वोटर शामिल किए गए हैं।
22 Apr 2026 12:02 PM (IST)
22 Apr 2026 12:02 PM (IST)BJP ने खरगे के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्होंने यह शिकायत बड़े दुख के साथ दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘आतंकवादी’ कहा और इस तरह पूरे देश का अपमान किया। रिजिजू ने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और कांग्रेस को पूरे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
22 Apr 2026 11:37 AM (IST)
22 Apr 2026 11:37 AM (IST)हमारे सभी पड़ोसी ठीक, सिर्फ एक गड़बड़: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी में पाकिस्तान को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने पहलगाम हमले की पहली बरसी के अवसर पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में जो कमाल हुआ, उसे बताने की जरूरत नहीं है। उनके अनुसार, हमारे अधिकांश पड़ोसी ठीक हैं, केवल एक ही गड़बड़ है। भारत ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया। सिंह ने बताया कि यह उनका जर्मनी का पहला दौरा है और यहां रहने वाले लोग भारत और जर्मनी के बीच एक पुल का काम करते हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपकी साख बढ़ेगी तो भारत की साख भी बढ़ेगी। भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। विदेशों में भारत की साख मजबूत हुई है और हमारा लोकतंत्र के प्रति कमिटमेंट अडिग है।”
22 Apr 2026 11:13 AM (IST)
22 Apr 2026 11:13 AM (IST)लखनऊ: अखिलेश और राहुल गांधी किया अपनी मां का अपमान: मेयर सुषमा खरकवाल
लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल ने अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर अपनी टिप्पणी को लेकर हुए विवाद पर कहा, "मैंने यह कहा था कि हमारी आधी आबादी महिलाओं की है लेकिन अखिलेश जी और राहुल जी, जिनकी अपनी मां, बहन और बेटी हैं, ने महिलाओं का अपमान किया। यह देश हमारी मां है। मैंने तो यह कहा था कि उन्होंने मां, बेटी और बहन के रिश्ते का अपमान किया है।"
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मेयर सुषमा खरकवाल ने अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर अपनी टिप्पणी को लेकर हुए विवाद पर कहा, "मैंने यह कहा था कि हमारी आधी आबादी महिलाओं की है लेकिन अखिलेश जी और राहुल जी, जिनकी अपनी मां, बहन और बेटी हैं, ने महिलाओं का अपमान किया...यह देश हमारी मां… pic.twitter.com/yDphyUrV5j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 10:17 AM (IST)
22 Apr 2026 10:17 AM (IST)अमेरिका से बातचीत करना समय की बर्बादी: ईरान
ईरानी मीडिया के अनुसार, तेहरान पाकिस्तान में होने वाली बातचीत में शामिल होने को समय की बर्बादी मानता है। उसका कहना है कि अमेरिका किसी भी उचित समझौते में बाधा डाल रहा है और ईरान इस अमेरिकी “तमाशे” का हिस्सा नहीं बनेगा।
22 Apr 2026 09:41 AM (IST)
22 Apr 2026 09:41 AM (IST)हार के डर से हिंसा कर रही TMC: भाजपा नेता दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "अब तक चुनाव प्रचार शांतिपूर्ण रहा और चुनाव आयोग की देखरेख में हो रहा था। TMC की हारने की जितनी संभावना बढ़ रही है, उतनी ही हिंसक हो रही है लेकिन जिसने भी गड़बड़ करने की कोशिश की, उसको गिरफ्तार किया गया। कल अंतिम चुनाव प्रचार में कई जगहों पर हिंसा हुई ताकि भय पैदा हो लेकिन इस बार लोग निडर होकर वोट डालेंगे।"
#WATCH पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "अब तक चुनाव प्रचार शांतिपूर्ण रहा और चुनाव आयोग की देखरेख में हो रहा था। TMC की हारने की जितनी संभावना बढ़ रही है, उतनी ही हिंसक हो रही है लेकिन जिसने भी गड़बड़ करने की कोशिश… pic.twitter.com/XtMvXX7mTQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 09:28 AM (IST)
22 Apr 2026 09:28 AM (IST)उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। मंगलवार को बांदा में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं लखनऊ में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। 25 अप्रैल तक मौसम में किसी बड़ी राहत के आसार नहीं हैं।
22 Apr 2026 08:53 AM (IST)
22 Apr 2026 08:53 AM (IST)केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई
उत्तराखंड में आज श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं।
#WATCH उत्तराखंड: आज श्रद्धालुओं के लिए श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं। pic.twitter.com/oD45H1dDJB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 08:31 AM (IST)
22 Apr 2026 08:31 AM (IST)उज्जैन: BJP सांसद रवि किशन ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की
भाजपा सांसद रवि किशन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "हम विश्व के राजा के चरणों में आए हैं। हमने सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। महाकाल सबका कल्याण करें।"
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "हम विश्व के राजा के चरणों में आए हैं...हमने सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की...महाकाल सबका कल्याण करें..." https://t.co/QVYQFfxG9M pic.twitter.com/6OSEi40kht
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 08:09 AM (IST)
22 Apr 2026 08:09 AM (IST)केदारनाथ धाम पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
केदारनाथ धाम के कपाट आज से तीर्थयात्रियों के लिए खुलेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे।
#WATCH केदारनाथ, रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम के कपाट आज से तीर्थयात्रियों के लिए खुलेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। pic.twitter.com/s7ZnjpwyIV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
22 Apr 2026 08:05 AM (IST)
22 Apr 2026 08:05 AM (IST)PM मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में मारे गए बेगुनाह लोगों को याद कर रहा हूँ। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी दुआएं उन दुखी परिवारों के साथ भी हैं जो इस नुकसान से उबर रहे हैं। एक देश के तौर पर, हम दुख और इरादे में एक साथ खड़े हैं। भारत किसी भी तरह के आतंक के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के घिनौने इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे।
Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss.
As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026
22 Apr 2026 07:59 AM (IST)
22 Apr 2026 07:59 AM (IST)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल में 3 जनसभाएं और रोड करेंगे
गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में तीन जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे। पहली जनसभा दोपहर 1:15 बजे, दूसरी 2:30 बजे, तीसरी 4 बजे और रोड शो शाम 5:15 बजे आयोजित होगा।
22 Apr 2026 07:32 AM (IST)
22 Apr 2026 07:32 AM (IST)दिल्ली हाई कोर्ट में आज केजरीवाल के खिलाफ याचिका पर सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट आज अरविंद केजरीवाल समेत अन्य के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा।
22 Apr 2026 07:01 AM (IST)
22 Apr 2026 07:01 AM (IST)ट्रंप ने एकतरफा बढ़ाई सीजफायर की समयसीमा, होर्मुज में जारी रहेगी नाकेबंदी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्धविराम की अवधि बढ़ा दी है और अब तेहरान के प्रस्ताव का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी जारी रखने की बात भी कही है।
US-Iran conflict: Trump extends ceasefire to allow Iran more time to come up with "unified proposal"
Read @ANI Story | https://t.co/uGdd3150RQ#US #Iran #Trump #ceasefire pic.twitter.com/9ae0SPZNpi
— ANI Digital (@ani_digital) April 21, 2026
22 Apr 2026 06:30 AM (IST)
22 Apr 2026 06:30 AM (IST)कानपुर में चमड़ा कारखाने में लगी आग, करोड़ो का सामान जलकर खाक
कानपुर के वाजिदपुर इलाके में स्थित एक चमड़ा कारखाने में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। एसीपी आशुतोष सिंह के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#WATCH | Kanpur, Uttar Pradesh: Fire tenders reach the spot as a fire broke out at a tannery located in Wajidpur.
ACP Ashutosh Singh says, "There was a factory involved in the leather trade in Wajidpur where the fire occurred. The fire has been brought almost completely under… pic.twitter.com/SbomHjPKxk
— ANI (@ANI) April 22, 2026
Aaj ki taaja khabar 22april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Karan Johar Emotional Post: सोशल मीडिया के दबाव पर छलका करण जौहर का दर्द, पुराने दिनों को किया याद
May 15, 2026 | 04:59 PMGoogle का बड़ा बदलाव, अब बिना मोबाइल नंबर नहीं मिलेगा पूरा 15GB स्टोरेज, यूजर्स में मची हलचल
May 15, 2026 | 04:55 PMसड़क पर दौड़ी ‘डबल डेकर कार’, छत पर दूसरी कार फिट कर शख्स ने दिखाया गजब जुगाड़
May 15, 2026 | 04:53 PMशिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, CJI सूर्यकांत ने ठाकरे गुट को क्यों लगाई फटकार? जानें पूरा मामला
May 15, 2026 | 04:45 PMफिरौती के लिए आशिक का कत्ल, लाश को ड्रम में भरकर नाले में फेंका, गर्लफ्रेंड और उसका भाई गिरफ्तार
May 15, 2026 | 04:37 PMमाधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की Maa Behen का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
May 15, 2026 | 04:21 PMरिजॉर्ट के टॉयलेट सीट में छिपा मिला खतरनाक किंग कोबरा, वीडियो देख दहल गए लोग
May 15, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














