
Breaking News Today: प्रधानमंत्री मोदी 5 दिन के विदेश दौरे पर हैं। 15 से 17 मई तक प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड्स में रहेंगे। यहां सेमीकंडक्टर और डिजिटल टेक्नोलॉजी सहयोग पर विशेष ध्यान रहेगा। यहां की ASML जैसी वैश्विक चिप टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ संभावित सहयोग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली में आज से एमसीडी के सभी वार्डों में लगभग 50 हजार एन्यूमरेटर घरों का दौरा किया। यह दौरा जनगणना 2027 के हाउस लिस्टिंग चरण के तहत हुआ। टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड की शनिवार को होने वाली बैठक को महाराष्ट्र राज्य चैरिटी कमिश्नर ने टालने का निर्देश दिया है।
मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ NEET-UG 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए और उनके शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
#WATCH | Bhopal, MP | State Congress President Jitu Patwari led a protest march along with other Congress leaders against the NEET-UG 2026 paper leak case.
— ANI (@ANI) May 16, 2026
He says, "... PM Modi should apologise to the country and his Education Minister should resign..." pic.twitter.com/vEgWmkF9BQ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बताया कि 11वीं सदी के चोल ताम्रपत्र जल्द ही नीदरलैंड से भारत वापस लाए जाएंगे। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि हर भारतीय के लिए यह एक खुशी का पल है। 11वीं सदी के चोल ताम्रपत्र नीदरलैंड से भारत वापस लाए जाएंगे।
A joyous moment for every Indian!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
Chola Copper Plates dating back to the 11th Century will be repatriated to India from the Netherlands. Took part in the ceremony for the same in the presence of Prime Minister Rob Jetten.
The Chola Copper Plates are a set of 21 large plates… pic.twitter.com/Zwu0QFc2ZJ
दिल्ली पुलिस ने NEET(UG) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के विरोध में जंतर-मंतर के बाहर धरना दे रहे AAP कार्यकर्ताओं को हटाया और हिरासत में लिया।
#WATCH | Delhi | An AAP Worker says, "They are treating us as terrorists, not as students. Had they taken such decisive action against those who leaked the papers, we would not have found ourselves in this situation today." https://t.co/dTNTNFKUgg pic.twitter.com/S1n8pmTOH9
— ANI (@ANI) May 16, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजमहल में महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की। उन्होंने भारत और नीदरलैंड के बीच बढ़ती साझेदारी पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवाचार, वित्तीय प्रौद्योगिकी और नीली अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग की सराहना की। उन्होंने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
PM Narendra Modi called-on His Majesty King Willem-Alexander and Her Majesty Queen Máxima at the Royal Palace. They discussed the growing partnership between India and the Netherlands. Both sides noted the close cooperation in the areas of sustainability, climate action, digital… pic.twitter.com/PPhFUyfhjr
— IANS (@ians_india) May 16, 2026
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 'रामशे बालक, खिलेशे बालक' अभियान के तहत खिलौना संग्रह अभियान के प्रभारी और सह-प्रभारी के साथ बैठक की।
#WATCH | Union Home and Cooperation Minister Amit Shah, along with Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel, hold a meeting with the in-charges and co-in-charges of the toy collection drive under the "Ramshe Balak, Khileshe Balak" campaign in the Gandhinagar Lok Sabha constituency. pic.twitter.com/jBUvCFYsPL
— ANI (@ANI) May 16, 2026
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिसमें 5 लोगों की तुरंत मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल के फाल्टा में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उपचुनाव से पहले एक जनसभा आयोजित की। चुनाव आयोग द्वारा कथित गड़बड़ियों के चलते दोबारा चुनाव कराने के आदेश के बाद यह उनकी पहली राजनीतिक सभा थी। इस रैली के बाद इलाके में चुनावी माहौल और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
Falta, West Bengal: CM Suvendu Adhikari holds a public meeting before the by-poll. This is his first political meeting in Falta after the EC ordered a re-election due to alleged irregularities pic.twitter.com/LIipky0Z6u
— IANS (@ians_india) May 16, 2026
सीबीआई ने NEET-UG 2026 परीक्षा के बायोलॉजी पेपर लीक मामले में एक और बड़े आरोपी की पहचान की है। इस मामले में महाराष्ट्र के पुणे की वरिष्ठ वनस्पति विज्ञान शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने उनसे लंबी पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की। अब तक इस मामले में कुल 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
CBI has identified another mastermind who was the source for leak of NEET-UG 2026 Examination Biology questions.
— ANI (@ANI) May 16, 2026
Another key accused, Manisha Gurunath Mandhare, a Senior Botany Teacher from Pune, Maharashtra has been arrested at Delhi after thorough interrogation by CBI. She… pic.twitter.com/bBPSKwpPFr
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं नीदरलैंड्स में रहने वाले भारतीय समुदाय से अपील करता हूं कि वे भारत के विकास में यथासंभव योगदान दें, जिससे देश की क्षमता बढ़ेगी और निवेश पर अधिक लाभ भी मिलेगा। यह मोदी की गारंटी है।
#WATCH | Netherlands: Prime Minister Narendra Modi says, "I appeal to the Indian community in the Netherlands to contribute to India as much as possible, which will increase the country's potential and also give more returns on your investment. This is Modi's guarantee..."… pic.twitter.com/PurGtHwhf9
— ANI (@ANI) May 16, 2026
नीदरलैंड्स दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी ने हेग में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, आज यहां जो माहौल है उसे देखकर लग रहा है कि द हेग लिविंग सिंबल ऑफ इंडियन फ्रेंडशिप बन गया है। ये दिखाता है कि पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, एड्रेस भी बदल सकता है, टाइम ज़ोन भी बदल सकता है लेकिन मां भारती की संतानें कहीं भी रहें ये गर्मजोशी, जिंदगी का जश्न माने का जज़्बा हमेशा हमारे साथ रहता है।
#WATCH नीदरलैंड्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेग में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आज यहां जो माहौल है उसे देखकर लग रहा है कि द हेग लिविंग सिंबल ऑफ इंडियन फ्रेंडशिप बन गया है। ये दिखाता है कि पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, एड्रेस भी बदल सकता है, टाइम ज़ोन… pic.twitter.com/VOQmEtC2LJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2026
प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव और भाजपा नेता अपर्णा यादव परिवार के साथ देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से हरिद्वार स्थित VIP घाट जाने के लिए रवाना हुए।
#WATCH उत्तराखंड: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव और भाजपा नेता अपर्णा यादव, अपने परिवार के साथ, प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए हरिद्वार जाने के लिए देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से हरिद्वार स्थित VIP घाट जाने… pic.twitter.com/FTSrXHAI1z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2026
NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने NTA कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली: NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के सदस्यों ने NTA कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/TQE1l0iad1
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 16, 2026
2019 में चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा नेता आजम खान को कोर्ट से झटका।
ईडी की कार्रवाई के बाद कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की सेवाएं समाप्त।
सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के प्रथम चरण का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी।
#WATCH गोरखपुर(उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (चरण-I) का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। pic.twitter.com/9BfGef9ArN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2026
पश्चिम बंगाल में लाउडस्पीकर जागरूकता अभियान के बाद जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में हुई तोड़फोड़ पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, नियम सबको मानना पड़ेगा। भारतीय न्याय संहिता के नियम सभी धर्मों के लोगों पर लागू हैं। मुख्यमंत्री ने बोल दिया है कि कहीं भी लाउडस्पीकर अनुमति से तेज आवाज पर नहीं बजेगा चाहे वो मस्जिद हो, मंदिर हो या गुरुद्वारा।
शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, मुझे इस देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे पता है कि ED को सरकार चला रही है और ED सरकार के इशारों पर ही काम करती रहेगी। मुझे देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
नीदरलैंड्स दौरे मं भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, कल नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय द्वारा किया गया स्वागत अद्भुत था। इस स्वागत समारोह में कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां शामिल थीं। इसमें गरबा नृत्य की प्रस्तुति भी शामिल थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "कल नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय द्वारा किया गया स्वागत अद्भुत था। इस स्वागत समारोह में कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां शामिल थीं। इसमें गरबा नृत्य की प्रस्तुति भी शामिल थी।" pic.twitter.com/MqU4Lbx5VT
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 16, 2026
जम्मू-कश्मीर पुलिस और कार्यकारी मजिस्ट्रेटों ने सोपोर में 16 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी में कई इलाकों में FAT, JEI और हुर्रियत (G) से जुड़े व्यक्तियों के ठिकाने रहे निशाने पर।
सोपोर, जम्मू-कश्मीर: एक समन्वित अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस और कार्यकारी मजिस्ट्रेटों ने सोपोर में 16 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, जिनका संबंध प्रतिबंधित संगठनों से था। छापेमारी में कई इलाकों में FAT, JEI और हुर्रियत (G) से जुड़े व्यक्तियों को निशाना बनाया गया।
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 16, 2026
(वीडियो स्रोत:… pic.twitter.com/XaLvB4Zdiy
हाई कोर्ट द्वारा भोजशाला स्थल को मंदिर घोषित किए जाने के बाद से लोग भोजशाला परिसर में पूजा-अर्चना करने के लिए आ रहे हैं।
#WATCH मध्य प्रदेश: हाई कोर्ट द्वारा भोजशाला स्थल को मंदिर घोषित किए जाने के बाद, लोग धार स्थित भोजशाला परिसर में पूजा-अर्चना करने के लिए आ रहे हैं। pic.twitter.com/dxdVQC0vss
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2026
ज्येष्ठ अमावस्या पर हर की पौड़ी में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।
#WATCH हरिद्वार, उत्तराखंड: ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान किया। pic.twitter.com/fI7bK8Nhcd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2026
भोजशाला मंदिर-कमल मौला मस्जिद परिसर विवाद पर इंदौर बेंच के फैसले पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, मैं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले से पूरी विनम्रता के साथ असहमत हूं। मेरा मानना है कि यह फैसला कई अहम बातों पर विचार किए बिना सुनाया गया है। 'पूजा स्थल अधिनियम, 1991' को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।
चुनावों से पहले कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणियां करने और डीजे बजाने के संबंध में दिए गए बयानों को लेकर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर नॉर्थ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है।