-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 15 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 15 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रतीक पाण्डेय , मनोज आर्या
Aaj Ki Taza Khabar: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला मामले में हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने एक बड़ा फैसला सुनाया है।ASI के दावे पर विचार करते हुए कोर्ट ने इसे हिंदू मंदिर परिसर करार दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला मामले में हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। हिंदू पक्ष के वकील की दलीलें और ASI के दावे पर विचार करते हुए उच्च न्यायायल ने इसे हिंदू मंदिर परिसर करार दिया है। फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि भोजशाला का मूल स्वरूप संस्कृत शिक्षा केंद्र का था। कोर्ट ने ASI सर्वे और वैज्ञानिक अध्ययन पर भरोसा जताते हुए कहा कि पुरातत्व एक विज्ञान है और कोर्ट वैज्ञानिक निष्कर्षों पर भरोसा कर सकती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि मुस्लिम पक्ष को नमाज के लिए धार जिले में अलग जमीन के लिए सरकार से संपर्क करने की छूट दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
15 May 2026 10:51 PM (IST)
15 May 2026 10:51 PM (IST)भारत की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है- दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में अच्छे दिन लाने का वादा किया था। अब वे कह रहे हैं कि अच्छे दिन नहीं हैं और हर तरह का संकट हम लोगों पर है। पेट्रोल-डीजल, गैस सब महंगा हो गया है। आज भारत की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है।
15 May 2026 10:20 PM (IST)
15 May 2026 10:20 PM (IST)कजाकिस्तान के उप विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर
BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कजाकिस्तान के उप विदेश मंत्री येरजान आशिकबायेव से मुलाकात की।
#WATCH दिल्ली | BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कज़ाकिस्तान के उप विदेश मंत्री येरज़ान आशिकबायेव से मुलाकात की। pic.twitter.com/stixHxOdfR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
15 May 2026 09:18 PM (IST)
15 May 2026 09:18 PM (IST)भोजशाला मामले पर सीएम मोहन यादव की प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोजशाला मामले पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच के फैसले पर कहा कि जो कोर्ट ने निर्णय दिया है और मैं प्रसन्नता भी व्यक्त करता हूं कि कोर्ट ने माना कि ये भोजशाला का स्थान था। मैं अपनी ओर से इस निर्णय का स्वागत करता हूं और देशवासियों को बधाई देता हूं।
15 May 2026 08:30 PM (IST)
15 May 2026 08:30 PM (IST)राहुल गांधी के पास कोई ज्ञान नहीं- गौरल वल्लभ
भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर दिए गए बयान पर कहा,'राहुल गांधी हमेशा की तरह बेखबर विपक्ष के नेता की तरह बात कर रहे हैं जिसके पास न ज्ञान है न कोई सूचना है।
15 May 2026 07:58 PM (IST)
15 May 2026 07:58 PM (IST)भोजशाला मामले में HC का ऐतिहासिक फैसला- विनोद बंसल
VHP नेता विनोद बंसल ने कहा कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का भोजशाला मामले में निर्णय अभूतपूर्व है। ये सच्चाई, न्याय व्यवस्था, संविधान और सांस्कृतिक मूल्यों की जीत है। इस निर्णय से न केवल एक मंदिर मुक्त हुआ है बल्कि एक बहुत बड़े संस्कृति के केंद्र को मुक्ति मिली है...दुर्भाग्य है कि जब देश बदल रहा है ऐसे में आक्रांताओं की विचारधारा से जुड़े हुए लोग अभी भी खुदको उनसे जोड़कर रखना चाहते हैं।
15 May 2026 07:10 PM (IST)
15 May 2026 07:10 PM (IST)नोएडा सेक्टर-2 स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
नोएडा सेक्टर 2 स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पूरी तरह बुझा दी गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#WATCH नोएडा(उत्तर प्रदेश): नोएडा सेक्टर 2 स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पूरी तरह बुझा दी गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
(सोर्स: नोएडा पुलिस) pic.twitter.com/D8iGfYAWyf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
15 May 2026 06:18 PM (IST)
15 May 2026 06:18 PM (IST)कांग्रेस राज में 17 बार पेपर लीक हुए- मदन राठौड़
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस के नेताओं के बयानों पर कहा कि कांग्रेस के राज में 17 बार पेपर लीक हुए। इन्हीं में से कई नेताओं ने अपने परिजनों को नियुक्तियां दिला दी थी। पेपर लीक की बात उन लोगों को नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री भजनलाल के राज में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ...हमारा कोई कार्यकर्ता पेपर लीक में शामिल नहीं है।
#WATCH जयपुर: राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस के नेताओं के बयानों पर कहा, "कांग्रेस के राज में 17 बार पेपर लीक हुए। इन्हीं में से कई नेताओं ने अपने परिजनों को नियुक्तियां दिला दी थी। पेपर लीक की बात उन लोगों को नहीं करनी चाहिए।… pic.twitter.com/IfiO7JGDhX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
15 May 2026 05:07 PM (IST)
15 May 2026 05:07 PM (IST)अबू धाबी से नीदरलैंड के लिए रवाना हुए PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद अबू धाबी से रवाना हुए।
#WATCH अबू धाबी, UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद अबू धाबी से रवाना हुए।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मैंने अपने भाई, महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।… https://t.co/2KqyyDDfJf pic.twitter.com/vWFJw4VgxG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
15 May 2026 04:27 PM (IST)
15 May 2026 04:27 PM (IST)ईरान-भारत के बीच अच्छे संबंध- अब्बास अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि भारत के कई देशों के साथ संबंध हैं। अपने संबंधों को लेकर फैसला करना भारत का काम है। हमारे लिए जो बात मायने रखती है, वह है हमारे और भारत के बीच मौजूद अच्छे संबंध... हम भारत के साथ अपने अच्छे संबंधों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#WATCH दिल्ली | ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, "भारत के कई देशों के साथ संबंध हैं। अपने संबंधों को लेकर फ़ैसला करना भारत का काम है। हमारे लिए जो बात मायने रखती है, वह है हमारे और भारत के बीच मौजूद अच्छे संबंध... हम भारत के साथ अपने अच्छे संबंधों को जारी रखने के लिए… pic.twitter.com/do8P7yf97p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
15 May 2026 04:09 PM (IST)
15 May 2026 04:09 PM (IST)केरला सीएम के रूप में VD सतीशन नाम पर पिनाराई विजयन
केरलम के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित VD सतीशन ने कहा कि पिनाराई विजयन केरलम की राजनीति में सबसे वरिष्ठ नेता हैं। हो सकता है कि हम हर मुद्दे पर एक साथ खड़े न हो पाएं, लेकिन राज्य के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर हमें एकजुट होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि ऐसा संभव होगा। चल रही विकास परियोजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ये पिछली सरकारों के कामों का ही विस्तार है।
तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित VD सतीशन ने कहा, "पिनाराई विजयन केरलम की राजनीति में सबसे वरिष्ठ नेता हैं। हो सकता है कि हम हर मुद्दे पर एक साथ खड़े न हो पाएं, लेकिन राज्य के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर हमें एकजुट होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि ऐसा संभव होगा। चल… pic.twitter.com/Ury9RVMKl5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
15 May 2026 03:11 PM (IST)
15 May 2026 03:11 PM (IST)भोजशाला मामले पर वकील विष्णु जैन का बयान
एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा कि भोजशाला केस में इंदौर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। कोर्ट ने भोजशाला परिसर को एक हिंदू मंदिर माना है। कोर्ट ने हिंदुओं को वहां पूजा करने का अधिकार भी दिया है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को कहा है कि वे अपना एक प्रत्यावेदन सरकार को दें। सरकार इस पर विचार करेगी कि उन्हें धार में एक वैकल्पिक भूमि दी जाए।
#WATCH इंदौर, मध्य प्रदेश: एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा, "भोजशाला केस में इंदौर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। कोर्ट ने भोजशाला परिसर को एक हिंदू मंदिर माना है। कोर्ट ने हिंदुओं को वहां पूजा करने का अधिकार भी दिया है... कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को कहा है कि वे अपना एक… pic.twitter.com/r6mYc08Xao
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
15 May 2026 01:48 PM (IST)
15 May 2026 01:48 PM (IST)हम यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। जिस तरह से यूएई को निशाना बनाया गया है, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए आपके द्वारा उठाए गए कदमों का हम स्वागत करते हैं। इन कठिन समय में यूएई में रहने वाले भारतीय प्रवासियों को दी गई देखभाल, जिस तरह से उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की तरह माना गया, उसके लिए यूएई सरकार, आप और शाही परिवार के प्रति मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।"
15 May 2026 01:04 PM (IST)
15 May 2026 01:04 PM (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए हैं। पीएम के विमान को UAE के F16 जेट ने एस्कॉर्ट किया। पीएम मोदी के यूएई पहुंचने पर राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
15 May 2026 12:26 PM (IST)
15 May 2026 12:26 PM (IST)'गलती सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी', बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार की गलती की कीमत जनता चुकाएगी। राहुल गांधी ने भविष्य में भी तेल कीमतों में इजाफा होने की आशंका व्यक्त की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "गलती सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। 3 रुपए का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।"
15 May 2026 11:47 AM (IST)
15 May 2026 11:47 AM (IST)बलात्कार मामले में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत याचिका पर नए सिरे से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को उन्नाव बलात्कार मामले में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत याचिका पर नए सिरे से सुनवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने हाई कोर्ट के दिसंबर 2025 के जमानत आदेश को रद्द करते हुए कहा कि कई सवालों पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से सेंगर की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील पर सुनवाई में तेजी लाने को भी कहा है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर सेंगर की जमानत पर रोक लगा दी थी और सेंगर तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किए थे।
15 May 2026 11:04 AM (IST)
15 May 2026 11:04 AM (IST)इस बार पेपर लीक माफिय नहीं बचेंगे- धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने एक प्रेस कांन्फ्रेंस में कहा, 'छात्रों के प्रति सरकार संवेदनशील है। इस बार पेपर लीक माफिय नहीं बचेंगे। NTA बहुत योग्य हाथों में है। 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी।'
15 May 2026 10:24 AM (IST)
15 May 2026 10:24 AM (IST)भानवी कुमारी सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई एफआईआर
भानवी कुमारी सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। अदालत के आदेश पर आईपीसी की धारा 420 और 465 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। हजरतगंज पुलिस ने प्रतापगढ़ एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, रोहित कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और रामदेव यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। यह एफआईआर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी की शिकायत पर दर्ज की गई थी। एफआईआर में फर्म के दस्तावेजों में धोखाधड़ी, खुद को द्वितीय भागीदार बनाकर 5 करोड़ रुपये की संपत्ति का गबन करने का आरोप है।
15 May 2026 09:30 AM (IST)
15 May 2026 09:30 AM (IST)21 जून को होगी नीट परीक्षा
सरकार ने 21 जून को दोबारा नीट परीक्षा कराने का ऐलान कर दिया है। हाल ही में धांधली के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
15 May 2026 08:43 AM (IST)
15 May 2026 08:43 AM (IST)आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्पः अखिलेश यादव ने कसा तंज
पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा-
आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। pic.twitter.com/FDDpykbGrr
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 15, 2026
15 May 2026 08:12 AM (IST)
15 May 2026 08:12 AM (IST)'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया: कांग्रेस
ईंधन के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा-
'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया.
• पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया
• वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गएचुनाव खत्म - मोदी की वसूली शुरू
— Congress (@INCIndia) May 15, 2026
15 May 2026 07:13 AM (IST)
15 May 2026 07:13 AM (IST)मुख्यमंत्री विजय का प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह, बोले- कपास उत्पादकों पर दें ध्यान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कपास पर लगने वाले 11 प्रतिशत आयात शुल्क को तत्काल हटाने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण राज्य का कपड़ा और परिधान क्षेत्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को लिखे एक पत्र में सीएम विजय ने कहा कि कपास और धागे की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी ने कपड़ों के निर्माताओं पर जबरदस्त दबाव डाल दिया है और इस क्षेत्र पर निर्भर लाखों मजदूरों की रोजी-रोटी को खतरे में डाल दिया है।
15 May 2026 06:45 AM (IST)
15 May 2026 06:45 AM (IST)बढ़ गए ईंधन के दाम
देशभर में पेट्रोल के दामों में ₹3.14 की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे अब इसकी नई कीमत ₹97.77 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल भी ₹3.11 प्रति लीटर महंगा होकर ₹90.67 के स्तर पर पहुंच गया।
Aaj ki taaja khabar 15 may 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM













