लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
16 Oct 2025 09:48 AM (IST)
राजस्थान के बातोतरा के साडा गांव के पास कल रात एक ट्रेलर ट्रक और एक SUV की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
#WATCH | राजस्थान | पुलिस के अनुसार, कल रात बालोतरा के साडा गाँव के पास एक ट्रेलर ट्रक और एक SUV की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।
वीडियो सोर्स: बालोतरा पुलिस, राजस्थान pic.twitter.com/vFU37dIA6t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
16 Oct 2025 09:23 AM (IST)
#WATCH | रोहतक, हरियाणा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी PGI, रोहतक शवगृह पहुंचे, जहां आज मृतक ASI दीपक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। pic.twitter.com/tWcW4gqHgg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
16 Oct 2025 08:32 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट का सस्पेंस खत्म हो गया है। RJD ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को उम्मीदवार घोषित किया है। इस बार वह पार्टी की ओर से छपरा से चुनाव लड़ेंगी।
16 Oct 2025 07:30 AM (IST)
बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सीट शेयरिंग पर लगभग मुहर लग चुकी है और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी होने लगा है। इस बीच आज गुरुवार को लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप समेत बीजेपी-जेडीयू के कई बड़े चेहरे नामांकन करेंगे। इस दौरान उनके साथ अलग-अलग राज्यों के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
16 Oct 2025 07:25 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी भी राष्ट्रपति ने एक भी युद्ध रोका है। मैंने 8 महीनों में 8 युद्ध रोके। क्या मुझे नोबेल पुरस्कार मिला? नहीं...लेकिन मुझे लगता है कि अगला साल बेहतर होगा लेकिन आप जानते हैं कि मुझे किस बात की परवाह है? मैंने शायद सैकड़ों-लाखों लोगों की जान बचाई है।
#WATCH अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "...मुझे नहीं लगता कि किसी भी राष्ट्रपति ने एक भी युद्ध रोका है। मैंने 8 महीनों में 8 युद्ध रोके। क्या मुझे नोबेल पुरस्कार मिला? नहीं...लेकिन मुझे लगता है कि अगला साल बेहतर होगा लेकिन आप जानते हैं कि मुझे किस बात की परवाह है? मैंने… pic.twitter.com/Kail29THnP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
16 Oct 2025 06:47 AM (IST)
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनी है। सीमा पर ताजा झड़पों के बाद यह कदम उठाया गया है। अफगान सुरक्षाबलों ने डूरंड लाइन पर स्पिन बोल्डक में कई पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही कई पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बना लिया।
16 Oct 2025 06:45 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सब्बावरम से शीलानगर तक छह लेन के ग्रीनफील्ड राजमार्ग की भी आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 960 करोड़ है।
Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 13,430 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, पीएम कुरनूल में सुपर जीएसटी-सुपर सेविंग्स कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसके लिए पीएम को आमंत्रित किया था। पीएम मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम, श्रीशैलम से करेंगे। आंध्र प्रदेश पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सुबह श्रीशैलम में स्थित श्री भ्रामरांबा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा-अर्चना करेंगे। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…