ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
15 Oct 2025 12:29 PM (IST)
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। pic.twitter.com/tVX22p0ZxT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 12:10 PM (IST)
रोहतक पहुंच हरियाणा के CM सैनी, ASI संदीप मौत मामले पर उनके एक परिजन सत्यवान लाठर ने कहा, "मामले की जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने परिवार को सांत्वना दी है।"
#WATCH रोहतक (हरियाणा): ASI संदीप मौत मामले पर उनके एक परिजन सत्यवान लाठर ने कहा, "मामले की जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने परिवार को सांत्वना दी है।" pic.twitter.com/sGhBkXJuBa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 11:36 AM (IST)
जैसलमेर बस हादसे पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया, "यहां 19 शव और 16 घायल आए थे। DNA की पहचान के लिए प्रत्येक मृतक के 2 परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक 9 लोगों ने सैंपल दिए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों से अपील है कि संयम बनाकर रखें।"
#WATCH जोधपुर: जैसलमेर बस हादसे पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया, "यहां 19 शव और 16 घायल आए थे। DNA की पहचान के लिए प्रत्येक मृतक के 2 परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक 9 लोगों ने सैंपल दिए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों से अपील है कि संयम बनाकर रखें।" pic.twitter.com/FdICW1mZzq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 10:26 AM (IST)
ओडिशा के बालासोर में कॉस्मेटिक और स्टेशनरी की दुकान में आग लगी, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। अधिक जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।
#WATCH | बालासोर, ओडिशा: बालासोर के कॉस्मेटिक और स्टेशनरी की दुकान में आग लगी, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/mBQAYLFiJ8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 09:43 AM (IST)
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 2025 के बिहार चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा नहीं, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। पार्टी ने फैसला कर लिया है। मैं पार्टी में जो काम कर रहा हूं, वही करता रहूंगा। मैं पार्टी के व्यापक हित के लिए संगठनात्मक कार्य जारी रखूंगा।
VIDEO | EXCLUSIVE: "No, I won't contest. Party has decided... I will continue to do the work I have been doing in the party. I will continue with the organisational work for the larger interest of the party," Jan Suraaj (@PrashantKishor) founder Prashant Kishor said responding to… pic.twitter.com/aYpbz9mpth
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2025
15 Oct 2025 09:18 AM (IST)
बिहार चुनाव में महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "आज कल में सीटों का बंटवारा हो जाएगा।" IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में लालू प्रसाद यादव और अन्य के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने पर उन्होंने कहा, "आश्चर्य होता है कि चुनाव से पहले कोर्ट भी सक्रिय हो जाता है। चुनाव से पहले ED, CBI सब सक्रिय हो जाते हैं, देश देख रहा है। देश इन्हें सबक सिखाएगा।" जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में आग लगने की घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "20 लोग मारे गए हैं। बहुत दुखद घटना है। ये जांच का विषय भी है कि बस में आग क्यों लगी। लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सरकार को जांच करानी चाहिए।"
#WATCH जयपुर: बिहार चुनाव में महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "आज कल में सीटों का बंटवारा हो जाएगा।"
IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में लालू प्रसाद यादव और अन्य के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आरोप… pic.twitter.com/EMDi81gaqV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 08:42 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "गोवा सरकार में मंत्री रवि नाइक जी के निधन से मुझे दुख हुआ है। उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध किया। वह विशेष रूप से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।"
15 Oct 2025 08:15 AM (IST)
पटना में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "जैसा कि उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, सब कुछ ठीक है और सब कुछ ठीक हो जाएगा।
#WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "जैसा कि उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, सब कुछ ठीक है और सब कुछ ठीक हो जाएगा।" pic.twitter.com/cZRESFTLvb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
15 Oct 2025 07:01 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अर्जेंटीना गणराज्य के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय लंच के दौरान भारत-पाकिस्तान विवाद को सुलझाने का दावा दोहराया।
VIDEO | Washington DC, USA: US President Donald Trump repeats claim that he settled India-Pakistan conflict during a bilateral lunch with the President of the Argentine Republic.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos –https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/KjtE9D5xq9
— Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2025
15 Oct 2025 06:48 AM (IST)
मध्य प्रदेश उज्जैन में स्थित भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
15 Oct 2025 06:44 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उपेंद्र कुशवाहा के साथ सुबह 4 बजे तक मीटिंग कर उन्हें मनाने की कवायद चली थी।
15 Oct 2025 06:40 AM (IST)
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ट्वीट किया, "जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर जैसलमेर बस दुर्घटना में घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। डॉक्टरों से उनके इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के बाद, मैंने उन्हें हर संभव चिकित्सा सहायता और सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" घटना में अब तक कुल 20 लोगों की मौत की सूचना है।
Aaj Ki Taza Khabar: आज PM मोदी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ पहल के तहत बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बताचीच करेंगे। जापान में नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए संसद में वोटिंग होगी। सत्ताधारी LDP पार्टी की साने ताकाइची का पीएम बनना तय है। वहीं आज सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों का अपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ…