लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
13 Oct 2025 08:39 AM (IST)
रायपुर में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने बिहार में महागठबंधन के सीट बंटवारे पर कहा, "यह 1-2 दिन में हो जाएगा। सारी तैयारी हो चुकी है, ये जल्दी हो जाएगा।"
#WATCH | रायपुर: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने बिहार में महागठबंधन के सीट बंटवारे पर कहा, "यह 1-2 दिन में हो जाएगा। सारी तैयारी हो चुकी है, ये जल्दी हो जाएगा।" pic.twitter.com/rM0XrV3BxK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2025
13 Oct 2025 08:29 AM (IST)
कर्नाटक में बाढ़ और अत्यधिक बारिश के मद्देनजर जिले के लिए विशेष पैकेज और अन्य मांगों को लेकर कल्याण कर्नाटक होराता समिति द्वारा आज कलबुर्गी बंद का आह्वान किया गया है।
13 Oct 2025 08:00 AM (IST)
हरियाणा आईपीएस अधिकारी 'आत्महत्या' केस में आप कार्यकर्ताओं ने आईपीएस वाई पूरन कुमार के लिए न्याय की मांग करते हुए अमृतसर में कैंडल मार्च निकाला।
VIDEO | Haryana IPS officer 'suicide': AAP workers hold candlelight march in Amritsar demanding justice for Haryana IPS officer Y Puran Kumar.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/e3N3JkqZ2i
— Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2025
13 Oct 2025 07:29 AM (IST)
बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपना पर्चा भर सकेंगे।
13 Oct 2025 07:03 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल रवाना हो गए हैं। इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते की घोषणा के बाद से यह ट्रंप की पहली इजराइल यात्रा है।
13 Oct 2025 07:02 AM (IST)
मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके की कई दुकानों में लगी भीषण आग लग गई है। घटनास्थल पर फायर की टीमें ने मोर्चा संभाल रखा है।
13 Oct 2025 06:47 AM (IST)
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह सोमवार को मिस्र के लाल सागर स्थित रिसॉर्ट शहर शर्म अल-शेख में आयोजित शांति शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
13 Oct 2025 06:42 AM (IST)
इंडिया गठबंधन ने अभी तक बिहार चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। बिहार के विपक्षी दलों के नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां उनके आज राहुल गांधी से मिलने की उम्मीद है। तेजस्वी और सहनी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।
Aaj Ki Taza Khabar: मिस्त्र में गाजा पीस समिट का आयोजन होगा इसमें अमेरिका समेत 20 से ज्यादा देश शामिल होंगे। शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी प्रोग्राम में शामिल होंगी। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों का सबसे पहले अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे इस लाइव अपडेट के साथ….